इंदौर। इंदौर नगर निगम के द्वारा शुरू की गई योजना प्लास्टिक लाओ पौधा ले जाओ को जनता का जोरदार समर्थन मिला है। इस योजना के पहले दिन ही 252 नागरिक सिंगल युज प्लास्टिक जमा करवाने के लिए निगम के कार्यालय में पहुंच गए और उन्होंने 105 किलो से ज्यादा प्लास्टिक जमा करवा दिया।
नगर निगम के द्वारा सिंगल युज प्लास्टिक को लेकर एक नई योजना शुरू की गई। इस योजना में निगम के द्वारा शहर के नागरिकों से अपील की गई कि उनके पास में जो सिंगल उसे प्लास्टिक है उसे लाकर निगम के कार्यालय में जमा करवा दें। उसकी एवज में निगम के द्वारा उन्हें फ्री में पौधा दिया जाएगा। इस पौधे को वह अपने घर पर ले जाकर लगा सकेंगे। नगर निगम के द्वारा शुरू की गई इस योजना को नागरिकों का जोरदार समर्थन मिला है।
निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन ही 252 नागरिकों ने निगम के कार्यालय पर जाकर 105 किलो से ज्यादा सिंगल युज प्लास्टिक जमा करवा दिया है। यह योजना 20 से 30 अगस्त तक के लिए शुरू की गई है। नगर निगम के द्वारा शहर में चलाई जा रहे 15 आर आर आर केंद्र पर जाकर यह प्लास्टिक जमा करवाया जा सकता है। इस योजना के पहले दिन सबसे ज्यादा 26 लोग पलासिया के केंद्र पर पहुंचे। इसके बाद उज्जैन नाका में 24, वर्ल्ड कप चौराहा पर 22 पागनीसपागा, हवा बंगला और बीसीएम हाइट पर 20 लोग पहुंचे।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा सिंगल युज प्लास्टिक उज्जैन नाका पर जमा करवाया गया। वहां पर 12 किलो प्लास्टिक जमा हुआ है। इसके बाद वर्ल्ड कप चौराहा पर 11 किलो तथा पागनीसपागा और हवा बंगला पर 10-10 किलो प्लास्टिक जमा हुआ।
