By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: IDA के अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार जारी
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
indore development authority vallabh nagar indore government organisations aWvtiRSd9V - The Fourth
Cities

IDA के अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार जारी

सुदर्शन गुप्ता के साथ दावेदार बने हुए हैं जीतू जिराती

Last updated: मार्च 17, 2026 5:11 अपराह्न
By Jitendra 6 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर किसी समय इंदौर शहर के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले IDA में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति अभी भी इंतजार में है। राज्य सरकार के द्वारा बार-बार निगम मंडल के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति जल्द शुरू करने का दावा किया जाने के बावजूद अभी तक नियुक्ति का सिलसिला शुरू नहीं हो पाया है। प्राधिकरण के पिछले दोनों अध्यक्ष अब राजनीतिक रूप से समृद्ध स्थिति में आ गए हैं। ऐसे में करोड़ों रुपए के फायदे में चलने वाले इस प्राधिकरण का अध्यक्ष बनने में भाजपा के नेताओं की सबसे ज्यादा रुचि बनी हुई है। हर नेता की इच्छा है कि वह प्राधिकरण का अध्यक्ष बन जाए। प्राधिकरण के पास करोड़ों रुपए का फंड होने के कारण प्राधिकरण के माध्यम से किसी भी काम को अंजाम देना बहुत आसान हो जाता है।

इस समय प्राधिकरण के अध्यक्ष पद की दौड़ में सुदर्शन गुप्ता और जीतू जिराती बने हुए हैं। सुदर्शन गुप्ता को संगठन के प्रति समर्पित होने और पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के द्वारा उनके गृह क्षेत्र से नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिए जाने के बाद उनके द्वारा अदा की गई भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके साथ ही ऐसा माना जाता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में विजयवर्गीय के अलावा दूसरा शक्ति केंद्र सुदर्शन को ताकत देकर तैयार कर सकते हैं। इस दौड़ में दूसरा नाम जीतू जिराती का है जो की विजयवर्गीय के ही समर्थक है। इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर वह हार चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। अब अपने राजनीतिक वनवास की समाप्ति के लिए उन्हें प्राधिकरण के अध्यक्ष पद से वापसी होने की उम्मीद है।

इन दोनों प्रमुख नेताओं के अलावा भी बहुत सारे नेता ऐसे हैं जो कि प्राधिकरण का अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं। इसमें खास तौर पर विजयवर्गीय के द्वारा अपने समर्थक हरि नारायण यादव का नाम भी आगे बढ़ाया जा रहा है। इस नाम को लेकर यह उम्मीद की जा रही है कि उन्हें यादव होने का लाभ मिल सकता है। वैसे वे पहले भी प्राधिकरण में उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: IDA, indore, indore news, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

369053 indian railway free train for traveling since 74 years1673706223 - The Fourth
India

ट्रेन के जनरल कोच में हुई मौत, 600 किमी तक यात्री लगाते रहे उतारने की गुहार

3 वर्ष पहले

प्रधानमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक में फैसला, आर्मी को दी गई खुली छूट!

रक्षाबंधन की कुछ पौराणिक कहानियां

भाजपा के खिलाफ DMK का पलटवार!

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक शतक, राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हराया

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?