By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Indore : कोर ग्रुप की बैठक में दहाड़ने वाले विधायक मुख्यमंत्री के सामने हो गए चुप
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Cities

Indore : कोर ग्रुप की बैठक में दहाड़ने वाले विधायक मुख्यमंत्री के सामने हो गए चुप

Last updated: अप्रैल 2, 2026 1:20 पूर्वाह्न
By Jitendra 7 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

Indore। भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप की मीटिंग में अधिकारियों के असहयोग को लेकर दहाड़ने वाले विधायक कल मुख्यमंत्री के सामने चुप हो गए। एक भी विधायक के मुंह से एक भी शब्द एक भी बार नहीं निकला।

मुख्यमंत्री की यात्रा के 3 दिन पहले भाजपा कार्यालय पर कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में भाजपा के विधायकों ने अलग-अलग घटनाओं को सुनाते हुए यह शिकायत जाहिर की थी कि अधिकारी उनकी नहीं सुनते हैं। उनके द्वारा कहे जाने पर अधिकारी काम भी नहीं करते हैं। पुरानी शिकायत की अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं इस बार भी कायम रही थी। इन सारे मुद्दों को लेकर जब हर भाजपा विधायक के पास शिकायत थी तो फिर इस बैठक में यह तय हुआ था कि रविवार को जब मुख्यमंत्री इंदौर में कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आएंगे तो उनके सामने विस्तार के साथ इस मुद्दे को रखा जाएगा। संगठन इस मामले की पहल करेगा और गंभीरता के साथ इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।

इस फैसले के बाद कल जब मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए Indore आए तो भाजपा के नगर अध्यक्ष से लेकर सारे विधायक एक के बाद एक सारे कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के साथ घूमते रहे। किसी भी विधायक ने इस मामले का जिक्र भी मुख्यमंत्री के समक्ष नहीं किया। संगठन की ओर से तो किसी के कुछ कहने का प्रश्न ही नहीं उठता है। इस तरह अधिकारियों के खिलाफ मुखरित होने वाले स्वर उभरने से पहले ही समाप्त हो गए।

अध्यक्ष की हो गई जोरदार हुटिंग

दशहरा मैदान पर Indore नगर निगम के द्वारा के भूमि पूजन समारोह में भाषण देने के लिए जब भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा आए तो उन्होंने अपने भाषण में मुख्यमंत्री की चापलूसी करने की जोरदार कोशिश की। उनके द्वारा जिस तरह से यह प्रयास किया गया वह सभी के लिए हंसी का कारण बन गया। यहां तक की मुख्यमंत्री खुद भी उनके लच्छेदार बातों को सुनकर हंसते रहे।

सब कुछ रहा लगभग

इस कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट जब भाषण देने के लिए आए तो उनके पास में विभाग से संबंधित भी कोई भी आंकड़ा नहीं था। ऐसे में उनके द्वारा लगभग शब्द कहते हुए आंकड़े सामने रखे गए। अपने कुछ मिनट के भाषण में सिलावट ने 13 बार लगभग बोला।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: bjp, indore, indore news, MP, mp news, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

बारिश में बढ़ती है त्वचा की समस्याएं

3 वर्ष पहले

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

DMK को मिला लॉटरी किंग से सबसे ज्यादा दान

RBI ने स्टार मार्क वाले नोट को वैध बताया

इस्कॉन ब्रिज हादसा: कार में तेज म्यूजिक और दोस्तो की मस्ती बनी एक्सीडेंट की वजह !

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?