By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Indore : जनगणना में आज से स्व गणना का दौर
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
IMG 20260416 WA0011 - The Fourth
Cities

Indore : जनगणना में आज से स्व गणना का दौर

30 अप्रेल तक ऑनलाइन कोई भी नागरिक कर सकता है स्वयं की गणना

Last updated: अप्रैल 16, 2026 1:01 अपराह्न
By Jitendra 5 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

Indore पूरे देश में शुरू हो रहे जनगणना के महा अभियान के पहले चरण में आज से स्व गणना का काम शुरू हो रहा है। इसके तहत कोई भी नागरिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाकर स्वयं की गणना कर सकता है। जनगणना के लिए जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 1 मई से मकान की गणना का काम किया जाएगा। इसके लिए निश्चित किए गए सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्य आज से शुरू हो रहा है। आज से 3 दिन का सभी सरकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण सत्र में वह सभी सरकारी कर्मचारी भाग लेंगे जिनकी ड्यूटी जनगणना के कार्य में प्रगणक के रूप में अथवा सुपरवाइजर के रूप में लगाई गई है। जनगणना के इस कार्य में इंदौर नगर के क्षेत्र में नगर निगम को काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निगम की ओर से हर जोनल कार्यालय को उसे जोनल क्षेत्र का जनगणना के कार्य का प्रभारी कार्यालय बनाया गया है। इस तरह से जोनल अधिकारी को ही जनगणना के कार्य के मुख्य अधिकारी की जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। जनगणना के कार्य में प्रथम चरण में 1 मई से मकान की गणना का कार्य होना है। इसके लिए निगम की टीम के द्वारा हर मकान पर जाकर नंबर डाले जाएंगे। फिर प्रगणक हर मकान पर जाकर उसे मकान के स्वामी और वहां रहने वाले परिवार के साथ ही मकान की स्थिति और घर की सुविधाओं की जानकारी एकत्रित करेंगे। इस जानकारी को ऑनलाइन ही इन प्रगणक के द्वारा लोड किया जाएगा।

इस अभियान के शुरू होने के पहले आज से व्यक्ति के स्वयं के द्वारा गणना किए जाने का अभियान शुरू हो गया है। आज से लेकर 30 अप्रैल तक कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने मकान की गणना के कार्य को स्वयं ही कर सकता है। इसके लिए निर्धारित किए गए सवालों के जवाब भी संबंधित व्यक्ति को ऑनलाइन ही सबमिट करना होंगे। इसके साथ ही गूगल पर मकान की लोकेशन को भी डालना होगा। जब व्यक्ति के द्वारा यह सारी कार्रवाई करते हुए जानकारी को सबमिट कर दिया जाएगा तो फिर वह जानकारी उस क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए प्रगणक के पास में पहुंचेगी। इस प्रगणक के द्वारा जब जानकारी की पुष्टि कर दी जाएगी तो वह जानकारी जनगणना के महा अभियान में शामिल हो जाएगी और उसे जानकारी के आधार पर संबंधित व्यक्ति का एक आईडी नंबर जनरेट होगा जो कि उसके पास मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Census 2027, indore, indore news, mp news, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

97gXOqcwqKGbketfvlbe - The Fourth
World

मीडिया में जनता की रुचि हो रही कम, अर्थशास्त्रियों की चेतावनी

12 महीना पहले

वो पुराने दिन : आज ही के दिन उधार की साड़ी पहनकर पहली बार एक भारतीय लड़की बनी थी मिस वर्ल्ड

मुंबई की एकतरफा जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

Tata group ने जीता Nano केस, बंगाल को देना होगा 766 करोड़ हर्जाना

Chakravarthy के चक्रव्यूह में कीवी, सेमी-फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर!

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?