By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Pahalgam का गम : अब भी सदमे में है इंदौर का नाथनियाल परिवार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
IMG 20260422 WA0031 - The Fourth
Cities

Pahalgam का गम : अब भी सदमे में है इंदौर का नाथनियाल परिवार

एक साल बाद भी न अनुकम्पा नियुक्ति मिली, न आर्थिक सहायता

Last updated: अप्रैल 22, 2026 2:51 अपराह्न
By Parikshit 3 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

‘‘Pahalgam से पहला फोन मुझे ही आया था… ऑस्टिन रो रहा था। बोला कि पापा को गोली मार दी है। मुझे समझ नहीं आया, फिर दोबारा पूछा, तो आतंकी हमले का पता चला। पांचवीं से साथ पढ़ते हैं… रोज मिलते हैं, बात होती है, लेकिन मैंने आज तक नहीं पूछा कि उस दिन सब कैसे हुआ।’’ ये कहना है, Pahalgam हमले में घायल (पिता को खोने वाले) ऑस्टिन नाथनियाल के दोस्त साहिल हार्डिया का। ऑस्टिन की दुनिया छोटी-सी है… तीन-चार दोस्त हैं। उनमें साहिल और मयंक सबसे करीब हैं। मयंक का कहना है कि वो पहले ही चुप रहता था, अब और खामोश हो गया है। दु:ख तो है ही… पछतावा भी है कि काश, मैं उस दिन हत्यारों से भिड़ जाता।

बेटे ने कहा खुद को व्यस्त रखते हैं

वीणा नगर में घर के सामने से गुजरने वाली संकरी सडक़ पर ट्रैफिक की चिल्ला-पुकार भी उस घर के सन्नाटे को नहीं तोड़ पाई है, जिसने साल भर पहले बैसरन घाटी में कत्लेआम झेला था। ऑस्टिन बात करने को तैयार नहीं थे। पड़ोसी के बुलाने पर बाहर आए… पत्रकार कुछ पूछें, उससे पहले बोले कि ‘‘आपको तो अपनी नौकरी करना है… हमारा भी तो सोचो।’’ जैसे-तैसे घर में बुलाने और बात करने को राजी हुए। हर सवाल के जवाब में कभी शब्द कम पड़ जाते हैं, तो कभी आवाज अटक जाती है। यही दोहराते हैं कि खुद को व्यस्त रखते हैं, ताकि दर्द भुला सकें। बहन आकांक्षा के पैर पर लगी गोली के घाव न तो बदन से गए हैं और न ही जेहन से। मां जेनिफर काली यादों में कैद हैं… कमरे से बाहर नहीं निकलती हैं। इन मां-बहन का सहारा बेटा ही है, जो इंग्लैंड जाकर पढऩा चाहता था।

घर की लगभग हर दीवार पर पिता की फोटो

ऑस्टिन, जेनिफर और आकांक्षा यही दिखाने की कोशिश करते हैं कि सब ठीक है। घर की लगभग हर दीवार पर पिता सुनील नाथनियाल की तस्वीरें हैं। मुखिया होने के बावजूद बच्चे जैसी चहल-पहल रखते थे। रौनक उन्हीं से थी। अब ऐसा सन्नाटा है कि घड़ी की आवाज भी सुनाई देती है।

महाराष्ट्र सहित दूसरे राज्यों की सरकारों ने Pahalgam हमले के परिवारों को मदद दी है। महाराष्ट्र में तो 50 लाख रुपए तक दिए, लेकिन मध्यप्रदेश में सिर्फ बातें हुईं। परिवार ने कभी मांगा भी कुछ नहीं। स्वाभिमान सिखा कर गए हैं पिता… हाथ नहीं फैलाना चाहते। ऑस्टिन को अनुकंपा नियुक्ति मिल सकती थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: indore, indore news, mp news, pahalgam attack, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

a3f3082ba3 - The Fourth
India

केरल में बुखार से दो मौतें, निपाह वायरस होने का संदेह

3 वर्ष पहले

मध्य प्रदेश ने पेश किया अब तक राज्य का सबसे बजट, क्या हैं इसकी खास बातें?

कैलाश मानसरोवर यात्रा क्यूँ है महत्वपूर्ण, क्यूँ किया गया इसे बंद? क्या अब भारत-चीन के बीच हुए 6 बड़े फैसलों मे ये मामला भी?

इंदौर में डिलीवरी बॉय तोड़ रहे ट्रैफिक नियम… ट्रैफिक डीएसपी ने भी माना

साई-शुभमन की साझेदारी से गुजरात की जीत, Playoffs में जगह पक्की

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?