By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मुख्यमंत्री के सामने भाजपा विधायक ने जूते चप्पल छोडें
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Screenshot 2026 07 15 14 57 56 55 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 - The Fourth
Cities

मुख्यमंत्री के सामने भाजपा विधायक ने जूते चप्पल छोडें

यह संकल्प पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा

Last updated: जुलाई 15, 2026 3:01 अपराह्न
By Jitendra 3 महीना पहले
Share
2 Min Read
SHARE

कालापीपल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे के दौरान भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि जब तक विधानसभा क्षेत्र की सड़कें नहीं बनेंगी, तब तक वे जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में लिया गया उनका यह संकल्प पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा।

मुख्यमंत्री के दौरे से दो दिन पहले ही सड़क निर्माण को लेकर वार्ड क्रमांक 2 के नागरिकों ने कृषि उपज मंडी समिति के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। बाद में विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शीघ्र सड़क निर्माण का आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया।

वहीं, कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन ने मीडिया गैलरी में गैर-अधिमान्य पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगा दी। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन को आशंका थी कि कुछ पत्रकार मुख्यमंत्री से विवादित विषयों पर सवाल पूछ सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया। स्थानीय पत्रकारों ने इस निर्णय पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपना विरोध भी दर्ज कराया।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: dr mohan yadav, Ghanshyam Chandravanshi, MP, mp news, politics, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 12 08 at 2.22.05 PM - The Fourth
India

‘हां, प्रेमी के शव से शादी की, ताकि मेरे परिवार की जीत न हो’

11 महीना पहले

कोच द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त, लक्ष्मण बन सकते हैं फुल टाइम कोच

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

Abstract Artist ‘यायोई कुसामा’ के lens से देखने पर Polka dots जैसा दिखता है ब्रह्मांड!

देश की फुटबॉल टीम में अडंगा डाल रहा कोहली का क्लब!

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?