By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: “सिंधिया के कारण हारी थी भाजपा, अब वो साथ हैं”
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Fourth Special

“सिंधिया के कारण हारी थी भाजपा, अब वो साथ हैं”

Last updated: जून 20, 2023 3:20 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए इन्टरव्यू में कहा की पिछली बार हम मध्यप्रदेश में चुनाव हारे, तो उसकी वजह ज्योतिरादित्य सिंधिया और एकाध कारण दूसरे थे। ग्वालियर-चंबल वाले इलाके में माहौल हमारे खिलाफ हो गया था। इस बार सिंधिया भी हमारे साथ हैं और पुराने कारण भी खत्म हो गए हैं। हम मध्यप्रदेश में क्लीन-स्वीप (एकतरफा) करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से टकराव पर मिश्रा ने कहा कि हम एक साथ राजनीति में आए थे… आज तक जोड़ी चल रही है। सब अच्छा है। बीस साल से वो हमारे नेता हैं। ये चुनाव भी उन्हीं के पीछे खड़े होकर लड़ेंगे। इमरती देवी हों या तुलसी सिलावट… मेरे रिश्ते पार्टी के किसी विधायक से खराब नहीं हैं। मेरे वालों को तो छोडि़ए… मैं तो विपक्ष के नेताओं से भी बात करता हूं। कमलनाथ तक से कई मुद्दों पर चर्चा होती है। म.प्र. की सियासत की खूबसूरती है कि यहां संवादहीनता नहीं है। हमें तो छोडि़ए… शिवराज, कमलनाथ भी लगातार बात करते हैं।

नही देखता फिल्में

फिल्मों के ऐतराज पर मिश्रा ने जवाब दिया कि मेरी लड़ाई सिर्फ इतनी सी है कि हमारे धर्म को ही क्यों निशाना बनाया जाता है। एक गाना या फिल्म बता दीजिए, जब किसी मीर या मोहम्मद पर सवाल उठाया गया हो। मैं फिल्में नहीं देखता हूं, लेकिन जब कोई बात आती है, तो आपत्ति वाले हिस्से पर जरूर गौर करता हूं और बिना नतीजा का सोचे ऐतराज भी दर्ज कराता हूं।

महिला अपराधों पर बोले गृह मंत्री

महिला-अपराधों में म.प्र. को अव्वल दिखाने वाले एनसीआरबी के आंकड़े पर सवाल हुआ, तो मिश्रा ने कहा कि अब अपराध का प्रकार बदल चुका है। हम मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। म.प्र. में अपराध के कई नेटवर्क ध्वस्त कर दिए गए हैं। न यहां सिमी है, न पीएफआई और न ही कोई और। जहां कसर रह गई है, वहां भी ध्यान दे रहे हैं।
खंडवा सहित कुछ और जगह पर हुई मॉब-लिंचिंग पर बोले कि वो सिर्फ क्रिया की प्रतिक्रिया थी। मॉब-लिंचिंग नहीं होना चाहिए। जहां भी गलत हुआ है, वहां हमने कार्रवाई की है। कोई भी मामला बता दीजिए, जहां कार्रवाई में 24 घंटे से ज्यादा लगे हों। पुराने मुद्दे याद दिलाए गए, तो मिश्रा ने कहा कि गलत के खिलाफ जब जागो… तब सवेरा होता है। कोई चीज पहले से चली आ रही है, तो इसका मतलब यह नहीं कि सही हो गई। जहां से मुझे गलत दिखा, मैंने सवाल उठाया है।

प्रधान मंत्री पर बोले नरोत्तम

प्रधानमंत्री की तरफ से आपके बयानों पर हुई सख्ती के बारे में कहा कि वे हमारे नेता हैं। जो कहेंगे, मानूंगा। इतना जरूर है कि जब से राजनीति में आया हूं, न मेरी दिशा में फर्क आया है और न ही दशा में। मुख्यमंत्री के ख्वाब पर जवाब दिया कि यहां कुर्सी ही खाली नहीं है। शिवराज अच्छे चल रहे हैं। मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। जो प्राप्त है… पर्याप्त है। राजनीति में एंट्री की दिलचस्प कहानी भी सामने आई कि जब मिश्रा के बड़े भाई छात्रसंघ का चुनाव हार गए, तो बी.कॉम कर रहे नरोत्तम ने कहा कि मैं आकर दिखाता हूं कि कैसे चुनाव जीतते हैं। नरोत्तम डबरा गए और कर दिखाया। इस कहानी के सही-गलत होने पर हां-ना नहीं कहा। बस, मुस्करा कर टाल गए।

You Might Also Like

Khajuraho के मतंगेश्वर मंदिर का रहस्य, हर साल बढ़ता शिवलिंग

Nagchandreshwar Darshan के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Raksha Bandhan 2026 पर नहीं रहेगा भद्रा का साया

International Tiger Day पर मध्य प्रदेश ने फिर दिखाई बाघों की ताकत

Guru Purnima पर क्यों मेजबान बन जाता है धूनीवाले दादाजी का खंडवा

TAGGED: #bhopal, #bjp, #Congress, #jyotiradityascindia, #madhyapradesh, #minister, #modi, #NarottamMishra, #pm, #primeminister
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Election Commission Preview - The Fourth
India

चुनाव आयोग ने जारी किया भारी भरकम डेटा, पारदर्शिता, स्टडी और विश्लेषण के लिए खजाना बनेगा

2 वर्ष पहले

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों पर आंखें निकालने का आरोप

वो पुराने दिन : आज ही के दिन हुआ था ‘Heaven’s Gate’ Mass Suicide…क्या था पूरा केस?

फिर देश हुआ शर्मशार ! राजस्थान मे महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

You Might Also Like

chandra-shekhar-azad-jayanti-amar-balidan-ki-prerak-gatha
Fourth Special

Chandra Shekhar Azad जयंती अमर बलिदान की प्रेरक गाथा

1 महीना पहले
national-broadcasting-day-bharat-k-awaz-ka-amar-safar
Fourth Special

National Broadcasting Day भारत की आवाज़ का अमर सफर

1 महीना पहले
national-flag-divas-par-janie-tirange-ki-prerak-yatra
Fourth Special

National Flag दिवस पर जानिए तिरंगे की प्रेरक यात्रा

1 महीना पहले
IMG 20260715 WA0000 - The Fourth
Cities

पांच नेता ही चला सकें Indore से आष्टा तक साइकिल

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?