By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: RCB मैनेजमेंट ने झूठ कहा – चहल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Sports

RCB मैनेजमेंट ने झूठ कहा – चहल

राजस्थान की टीम ने चहल पर दांव लगाया और अब वो RR के लिए कमाल कर रहे हैं।

Last updated: जुलाई 17, 2023 7:24 अपराह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

बात साल 2022 के मेगा ऑक्शन की है, लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल का नाम आता है लेकिन उनकी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बिड ना करके इस बात पर मुहर लगा दिया कि वो अब चहल के साथ आगे का भविष्य नहीं देख रहे हैं, इसके पहले उन्होंने चहल को रिटेन नहीं करके सबको चौंका दिया था। राजस्थान की टीम ने चहल पर दांव लगाया और अब वो RR के लिए कमाल कर रहे हैं। अब चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन चुके हैं। उन्होंने ब्रावो को सरपास कर लिया है। चहल ने खुलासा किया कि आरसीबी ने नीलामी में उनके लिए हर संभव कोशिश करने का वादा किया था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनके लिए एक बार भी बोली नहीं लगाई। दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच लड़ाई के बाद RR ने खरीदा।

एक पॉडकास्ट मे छलका चहल का दर्द।

भारतीय स्पिनरयुजवेंद्र चहल ने अपनी निराशा के बारे में खुलकर बात की है। चहल ने यूट्यूबर रणवीर अलहाबादिया के पॉडकास्ट पर कहा, ‘निश्चित रूप से मुझे बहुत दुख हुआ। मेरा सफर आरसीबी से शुरू हुआ था। उन्होंने कहा – ‘जाहिर तौर पर मैं बहुत दुखी था। मेरी यात्रा RCB के साथ ही शुरू हुई थी। मैंने वहां आठ साल बिताए। RCB ने मुझे मौका दिया, उनके चलते ही मेरा इंडिया डेब्यू हुआ।मेरे वहां से अलग होने पर बहुत बातें हुईं। कहा गया कि मैंने बहुत सारे पैसे मांग लिए। लेकिन मैंने उसी वक्त कहा था कि ऐसा कुछ नहीं था।मुझे पता है कि मैं क्या डिज़र्व करता हूं। मुझे बुरा ये लगा कि इस बारे में कोई फोन नहीं आया, कोई चर्चा नहीं हुई। कम से कम बात तो करनी चाहिए थी।

“जो होता है अच्छे के लिए होता है।”

आईपीएल में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज चहल बन गये हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि राजस्थान रॉयल्स में जाने से एक गेंदबाज के तौर पर उनमें सुधार हुआ। उन्होंने कहा, “मुझे एहसास हुआ कि नीलामी एक बहुत ही अप्रत्याशित जगह है। इसलिए मैंने मान लिया कि जो कुछ भी होता है, अच्छे के लिए होता है। आरआर में मैंने डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना शुरू किया। आरसीबी में अक्सर मेरा कोटा 16 ओवर से पहले पूरा हो जाता था। इसलिए, मुझे लगता है कि मैं आरआर में एक क्रिकेटर के रूप में भी विकसित हुआ हूं। जो कुछ हुआ, अच्छे के लिए हुआ। “

You Might Also Like

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

शाहरुख खान की KKR को मिला अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

IPL सट्टे ने ली इंदाैर में एक और जान, कर्ज के चक्कर में जहर खाया

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

पेट्रोल पंप कर्मचारी बांटता था IPL पास, अधिकारी भी

TAGGED: chahal, cricket, cricketipl, interview, ipl, rajasthanroyals, ranveer, rcb, rcbmanagement
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 11 03 at 2.30.54 PM - The Fourth
Cities

इंदौर की 38 वर्षीय वकील अभिजिता राठौर ने दी आठ ज़िंदगियों को नई उम्मीद

9 महीना पहले

पद्म पुरस्कारों का ऐलान: एमपी की 4 हस्तियां शामिल 

रंग, रस और राष्ट्र का आईना…दूरदर्शन, भारत देश के चैनल की 66वीं सालगिरह

इंदौर के “ग्रैंड सूर्या होटल” में मिला ऑस्ट्रेलियन नागरिक का शव!

ट्रम्प को जल्द हो सकती है जेल

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

2 महीना पहले
20260428 133327 - The Fourth
Cities

Madhya Pradesh की बेटियां कर रहीं हाॅकी में कमाल

3 महीना पहले
World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता
Sports

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

5 महीना पहले
बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!
Sports

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

5 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?