By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कोर्ट ने ASI को सर्वे करने की दी इजाजत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
India

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कोर्ट ने ASI को सर्वे करने की दी इजाजत

कोर्ट ने 4 अगस्त तक ASI को रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिया हैं।

Last updated: जुलाई 22, 2023 12:51 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

वाराणसी, ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वाराणसी कोर्ट ने ASI के सर्वे की इजाजत दे दी है। हिंदू पक्ष में इससे खुशी की लहर है। ज्ञानवापी मामले में जिला जज कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने 4 अगस्त तक ASI को रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिया हैं। इस सर्वे में ASI की टीम पूरे परिसर का सर्वे करेगी। सिर्फ वजूखाने का क्षेत्र इसमें नहीं शामिल है। क्योंकि इसे कोर्ट के आदेश का बाद सील किया गया है।

पूरा मामला क्या है?

जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले की शुरुआत इस साल 16 मई को हुई थी जब चार महिलाओं ने कहा था कि ज्ञानवापी मस्जिद के विवादित हिस्से को छोड़कर बाकी जगह का ASI सर्वे करवाया जाए। उस याचिका पर 14 जुलाई को सुनवाई हुई थी और दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला रख लिया गया था। अब उसी मामले में आज सबसे अहम फैसला आया और ASI ko सर्वे की इजाजत दे दी गई।

लंबे समय से चल रहा मामला

बता दें, इस साल मई में मामले की पांच मुख्य याचिकाकर्ता महिलाओं ने पूजा की मांग के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। वहीं एक अन्य याचिका में मंदिर परिसर में ‘श्रृंगार गौरी स्थल’ पर प्रार्थना करने की अनुमति भी मांगी थी। अब तक की जांच में मस्जिद परिसर में एक संरचना पाई गई, जिसे एक पक्ष ‘शिवलिंग’, तो दूसरा फव्वारा’ होने का दावा कर रहा है। ASI के परिसर के सर्वे से यह पता चलेगा कि ये परिसर मूल रुप में क्या था और अगर ये मंदिर या मस्जिद था, तो कितना पुराना है। इससे दोनों पक्षों के दावों की सच्चाई सामने आ सकेगी। सुनवाई को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में सुरक्षा के सेटलमेंट किए गए हैं।

ASI को 4 अगस्त को जमा करनी होगी रिपोर्ट

ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर परिसर का वैज्ञानिक सर्वे किया जाएगा हालांकि वजू स्थल जांच से बाहर रहेगा। पूरे एरिया की वैज्ञानिक सर्वे करने के बाद इसकी रिपोर्ट एएसआई टीम को 4 अगस्त को कोर्ट में जमा करनी होगी। यह भी बता दें कि इस मामले में मुस्लिम पक्ष द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई सर्वे कराए जाने पर रोक लगाने की याचिका दाखिल की गई थी जिस पर बीते 14 जुलाई को करीब डेढ़ घंटे तक बहस हुई थी।

You Might Also Like

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

550 साल पुराने Bhandasar Jain Temple की अनोखी कहानी

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

TAGGED: archaeologicalsurveyofindia, gyanvapimasjid, gyanvapimasjidcase, maashrinagargaurimandir, survey, Varanasi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 10 05 at 3.16.57 PM - The Fourth
India

हैदराबाद में भारत का पहला solar cycling track बना

3 वर्ष पहले

कौन है गुरु गोविंद सिंह जिन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की !

आज की तारीख – 20: सहिष्णुता दिवस…बेहतर समाज बनाने के लिए जरूरी कदम!

OPPO रेनो 10 5G का स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुआ

मनोहर लाल धाकड़ के बाद UP के एक और BJP नेता से जुड़ा विवादित वीडियो आया सामने

You Might Also Like

Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

3 महीना पहले
Copy of article 20260606 162917 0000 - The Fourth
India

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

5 महीना पहले
IMG 20260603 WA0009 - The Fourth
Cities

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

5 महीना पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?