By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: हर दिन 52 महिलाओं की हो रही मौत…आंकड़ों से ज़्यादा सवाल उठा रही है स्थिति
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 10 at 11.46.19 AM - The Fourth
India

हर दिन 52 महिलाओं की हो रही मौत…आंकड़ों से ज़्यादा सवाल उठा रही है स्थिति

बहुत सी महिलाएं और उनके परिवार प्रेग्नेंसी को सीरियस ही नहीं लेते

Last updated: अप्रैल 10, 2025 1:02 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

साल 2023 में भारत में हर दिन 52 maternal deaths हुई हैं। यूनाइटेड नेशंस की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल भारत में लगभग 19,000 maternal deaths हुईं यानि हर दिन औसतन 52 महिलाएं। और ये आंकड़ा भारत को दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा maternal deaths दर्ज करने वाला देश बना देता है।

Maternal deaths का मतलब है प्रेग्नेंसी के दौरान, डिलेवरी के वक्त या उसके के कुछ ही समय बाद किसी महिला की मौत। इसका सीधा संबंध मेडिकल केयर , पोषण, और अवेयरनेस से होता है। पर सवाल सिर्फ ये नहीं है कि इतने महिलाओं की मृत्यु के पीछे आख़िर वजह क्या है। इतने अवेयरनेस कैंपेन, हेल्थ प्रोग्राम्स और टेक्नोलॉजीकल विकास के बावजूद, एक महिला का मां बनना आज भी उसकी जान लेने वाली घटना कैसे बनी हुई है?

इसके पीछे की कुछ वजहों की बात करें तो आज इतने विकास के बावजुद कई रिमोट एरिया में बेसिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तक नहीं पहुंचा है। गांवों में एक छोटी सी डिस्पेंसरी होती है या फिर वो भी नहीं। कई जगह एम्बुलेंस तक नहीं पहुंचती समय पर, और डिलेवरी के समय महिलाओं को खेत, झोपड़ी या घर में ही बिना प्रॉपर मेडिकल सपोर्ट के डिलीवरी करनी पड़ती है। ऐसी जगहों पर नाजुक स्थिति का मतलब सीधा मौत ही होता है।

दूसरी वजह ये हो सकती है कि आज बहुत सी महिलाएं और उनके परिवार प्रेग्नेंसी को सीरियस ही नहीं लेते। रेगुलर चेक-अप को लगश् समझा जाता है। और कई बार तो complications को भ्रम मानकर नजरअंदाज़ कर दिया जाता है।

भारत में लगभग 50% महिलाएं Anemic होती हैं। प्रेग्नेंसी के समय आइरन, कैलसियम, और प्रोटीन की कमी से शरीर इतना कमजोर हो जाता है कि डिलेवरी का दर्द झेलना नामुमकिन सा हो जाता है।

इसके अलावा आज भी कई हिस्सों में लड़कियों की शादी 18 से पहले हो जाती है। नतीजा ये कि 16-17 साल की उम्र में ही प्रेग्नेंसी हो जाती है। उस उम्र में ना शरीर तैयार होता है, ना ही मानसिक रूप से कोई लड़की मां बनने के लिए तैयार होती है। एक और वजह असुरक्षित अबॉर्शन भी है। सामाजिक दवाब की वजह से कई बार महिलाएं झोलाछाप डॉक्टर्स से अबॉर्शन करवाती हैं, जो उनके लिए जानलेवा साबित हो जाता है।

कुछ डराने वाले आंकड़ों की तरफ देखें तो…WHO के मुताबिक ग्लोबली हर दिन लगभग 800 महिलाएं प्रेग्नेंसी से जुड़ी complications की वजह से मरती हैं।

भारत में Maternal Mortality Ratio 2023 में 103 था यानि हर 1 लाख डिलिवरी में 103 महिलाओं की मौत। केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में ये ratio सबसे कम है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में ये ratio सबसे ज़्यादा है।

किसी विकसित देश में अगर एक प्रेग्नेंट महिला की भी डेथ होती है, तो पूरे सिस्टम पर सवाल उठते हैं। लेकिन भारत में 52 deaths per day जैसे चिंता करने वाले मुद्दे पर भी बहुत ज्यादा बात नहीं होती।

हालांकि इस स्थिति को समय रहते बेहतर किया जा सकता है। हर गांव में प्राईमरी हेल्थ सेंटर और ट्रेन्ड नर्स होना बेहद जरूरी है। Anemia को लेकर अवेयरनेस बढ़ानी होगी।

सरकारी योजनाएं तो कई हैं लेकिन ग्राउंड लेवल पर उन पर कितना ध्यान दिया जा रहा है और कितना जरूरी है इस पर काम किया जाये तो इन आंकड़ों और स्थिति में एक बड़ा सुधार हो सकता है।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: india, indian women, Maternal Mortality, pregnancy, thefourthindia, UN, women health
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

movies that flopped but are good andaz apna apna 1574242278 725x725 - The Fourth
Entertainment

हिंदी सिनेमा की वो फ्लॉप फ़िल्में जो बाद मे बनी कल्ट क्लासिक (PART 2)

3 वर्ष पहले

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर, पिछले 24 घंटो में 19 लोगों की मौत

कोटा कोचिंग सेंटर बन रहे छात्रों के मौत का कारण

IPL मे शुरू हुए ‘Green Dot Ball’ पहल का क्या हुआ ?

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?