By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बिहार में 17 दिन में 12 पुल गिरे, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
PTI06 22 2024 000297B - The Fourth
India

बिहार में 17 दिन में 12 पुल गिरे, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

पुलों के निर्माण में किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है।

Last updated: जुलाई 5, 2024 5:53 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

बिहार में बीते कई दिनों में एक के बाद एक पुल गिरे हैं। आम जनता के लिए यह जानना जरूरी है कि इन पुलों के निर्माण में किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। सरकार निर्माण कार्यों की निगरानी क्यों नहीं करती? सवाल यह भी उठता है कि क्या ठेकेदारों और सरकारी अधिकारियों के बीच मिलीभगत की वजह से ऐसा हो रहा है।

इस वजह से न सिर्फ जनता की मेहनत का पैसा बर्बाद होता है बल्कि लोगों की सुरक्षा को भी खतरा होता है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि निर्माण परियोजनाओं की निगरानी हो और दोषी अफसरों और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

17 दिन में 12 पुल गिरे

बिहार में पिछले 17 दिन में ही 12 पुल गिर गए हैं। इससे पहले भी देश भर में कई ऐसी घटनाएं हुई जब उद्घाटन के कुछ ही महीनों या सालों के भीतर निर्माण के ढहने या गिरने की खबर आ गई। इस तरह की घटनाओं की वजह से सरकार के कामकाज पर सवाल तो उठे ही, यह भी सवाल उठा कि जनता के टैक्स के पैसे से बन रहे इन पुलों या किसी अन्य निर्माण के गिरने का जिम्मेदार कौन है? आखिर इसकी भरपाई किस तरह की जाएगी। बड़ी संख्या में लोगों ने कहा कि सरकारी महकमों में हो रहा भ्रष्टाचार इसके लिए जिम्मेदार है।

पुल गिरने पर जनहित याचिका दायर

बिहार में पुल ढहने की लगातार घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में राज्य सरकार से संपूर्ण संरचनात्मक ऑडिट करने और एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका के अनुसार ऐसी घटनाएं पुलों के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और विश्वसनीयता के बारे में चिंता पैदा कर रही है, खासकर यह देखते हुए कि बिहार भारत में सबसे अधिक बाढ़-ग्रस्त राज्य है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: Bihar, bridge, collapse, mansoon, Supreme Court, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

3594419 untitled 10 copy - The Fourth
India

मध्यप्रदेश सहित चार अलग-अलग राज्यों में आज NIA ने की छापेमारी !

3 वर्ष पहले

Indore में उर्मिला हत्याकांड में बेटी का दर्द छलका

दिल्ली NCR में नकली मसाला बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

अजब सेंसरशिप की गजब कहानी

यशश्री शिंदे हत्याकांड में मुख्य आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार !

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?