By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: हिंदी सिनेमा की वो फ्लॉप फ़िल्में जो बाद मे बनी कल्ट क्लासिक (PART 1)
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Arts

हिंदी सिनेमा की वो फ्लॉप फ़िल्में जो बाद मे बनी कल्ट क्लासिक (PART 1)

कल्ट-क्लासिक कही जाने वाली फ़िल्में रिलीज़ के समय बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप होती है

Last updated: जुलाई 21, 2023 7:32 अपराह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

सिनेमा में ऐसी कई फ़िल्में आई हैं, जिन्हें देखते हुए आप आज भी बोर नहीं होते। इन फ़िल्मों को आप कल्ट क्लासिक कहते हैं। मगर आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आज कल्ट-क्लासिक कही जाने वाली ये फ़िल्में रिलीज़ के समय बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप रही थीं।सिनेमा घरों में लगने वाली फिल्मों का एक नुकसान ये भी है कि जो फिल्म सिनेमा घरों में नहीं चलती थी हम उसे फ्लॉप मान लेते हैं। उदहारण के तौर पर राजकुमार संतोषी की कॉमेडी फ़िल्म ‘अंदाज़ अपना-अपना’ आज भी दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रहती है। ये अकेली फ़िल्म है, जिसमें आमिर ख़ान और सलमान ख़ान साथ आए थे। फिल्म का हर एक कैरेक्टर और लगभग हर डायलॉग अभी तक फैन्स को याद हैं। ऐसी कईयों फ़िल्में है। आइये जानते है कुछ और कल्ट क्लासिक फ़िल्मों के बारे मे।

  1. तुम्बाड
WhatsApp Image 2023 07 21 at 7.10.15 PM - The Fourth

अगर इस फिल्म को भारत की सबसे बेहतरीन मैथोलॉजिकल हॉरर मूवी कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। यह फिल्म नीड बनाम ग्रीड की अवधारणा के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी तुम्बाड’ नामक गांव की एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म की कहानी 1918 में शुरू होती है जहां महाराष्ट्र के गांव तुम्बाड में विनायक राव (सोहम शाह) अपनी मां और भाई के साथ रहता है। लेकिन वहां के बाड़े में एक खजाने के छुपे होने की बात कही जाती है. जिसकी तलाश उसकी मां और उसे भी होती है। लेकिन कुछ ऐसी बातें होती हैं, जि‍सकी वजह से उसकी मां, उसे पुणे लेकर चली जाती हैं. 15 साल के बाद विनायक फिर से तुम्बाड जाता है और खजाने की तलाश करने लगता है।

2. ए डेथ इन द गंज

WhatsApp Image 2023 07 21 at 7.11.51 PM - The Fourth

कोंकणा सेन द्वारा निर्देशित ये फिल्म जबरदस्त अभिनय से सजी हुई है। इस फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और इसका क्लाइमेक्स सब कुछ शानदार है। यह कहानी 1979 की सर्दियों की है, जब एक परिवार क्रिसमस की छुट्टियां मनाने बिहार के मैक्लुस्कीगंज जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आने लगता है जब परिवार के सदस्य भूतों के बहकावे में आने लगते हैं।

  1. मर्द को दर्द नही होता
WhatsApp Image 2023 07 21 at 7.13.04 PM - The Fourth

इस फिल्म से अभिमन्यु दसानी और राधिका मदान ने अपना डेब्यू किया था। फिल्म में मुख्य भूमिका में थे गुलशन देवैया, जिमित त्रिवेदी और महेश मांजरेकर आदि। वासन बाला ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और यह फिल्म टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और एमएएमआई फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की गई थी।  फिल्म को आप नेटफलिक्स पर देख सकते हैं।

4.रेनकोट

WhatsApp Image 2023 07 21 at 7.14.15 PM - The Fourth

यह एकमात्र फिल्म थी जिसे बंगाली फिल्म निर्माता रितुपर्णो घोष ने हिंदी में बनाया था। ओ हेनरी की किताब ‘गिफ्ट ऑफ the मैगी’ पर आधारित यह फिल्म बहुत कम लोगों ने देखी है । अजय देवगन और ऐश्वर्या राय की अदाकारी ऐसी थी कि आज भी इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की सबसे अंडररेटेड मास्टरपीस में से एक माना जाता है।

  1. जाने भी दो यारों
WhatsApp Image 2023 07 21 at 7.15.14 PM - The Fourth

ये फिल्म इस लिस्ट मे जरूर थोड़ा नीचे है। लेकिन इस फिल्म का योगदान हिन्दी सिनेमा और फैन्स के लिए बहुत ज्यादा है। कुन्दन शाह द्वारा निर्देशित यह व्यंग्यात्मक कॉमेडी अपने समय से बहुत बहुत आगे थी। रिलीज़ होने पर इसकी तीखी सामाजिक टिप्पणी पर मेनस्ट्रीम सिनेमा के दर्शकों का ध्यान नहीं गया। हालाँकि, पिछले कुछ वर्षों में, इसने अपने ह्यूमर और शानदार प्रदर्शन के कारण एक मजबूत कल्ट प्राप्त किया है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

TAGGED: adeathinthegunj, amirkhan, boxoffice, cultclassicmoive, flop, hindicinema, jaanebhidoyaar, mardkodardnahihota, raincoat, rajkumarsantoshi, SalmanKhan, tumbbadmoive
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Copy of article 20260629 132543 0000 - The Fourth
Entertainment

रीमेक फिल्मों का बढ़ता चलन: हिट या फ्लॉप?

2 महीना पहले

Indore युवक को कान खुजलाना पड़ा भारी

पाकिस्तान में बारिश का कहर, 37 लोगो की मौत

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव समेत कई शहरों पर दागी मिसाइलें, 31 लोगों की मौत

हरियाणा की YouTuber पर पाकिस्तानी Spy होने के आरोप, Narrative Warfare और भारत विरोधी मानसिकता बढ़ा रही थी?

You Might Also Like

diwali-se-pahle-kyon-release-hogi-ranbir-yash-ki-ramayana-film
Entertainment

दिवाली से पहले क्यों रिलीज होगी रणबीर-यश की Ramayana फिल्म

4 सप्ताह पहले
Sutlaj-ott-se-kyu-hui-gayab-janiye-pura-vivad
Entertainment

Sutlaj ओटीटी से क्यों हुई गायब जानिए पूरा विवाद

2 महीना पहले
Dhamaal-4-ko-mila-U-A-13-certificate-janiye-kya-badla
Entertainment

Dhamaal 4 को मिला यू ए 13 सर्टिफिकेट, जानिए क्या बदला

2 महीना पहले
Welcome-To-The-Jungle-120-crore-ke-par-pahuchi
Entertainment

Welcome To The Jungle 120 करोड़ के पार पहुंची

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?