By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कान्स मे दिखाई गई ‘मंथन’ कैसे एक भारतीय क्रांति से जुड़ी हुयी है ?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 2 2 - The Fourth
Entertainment

कान्स मे दिखाई गई ‘मंथन’ कैसे एक भारतीय क्रांति से जुड़ी हुयी है ?

इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

Last updated: मई 23, 2024 5:06 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री मे कई बार कुछ ऐसी फिल्मों की निर्माण हुआ है, जिन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इसी में से एक फिल्म है मंथन जो इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा रही है। ये एकमात्र भारतीय मूवी है जो इस साल कान्स के क्लासिक सेक्शन में दिखाने के लिए चुनी गई है। स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन दिया है। फिल्म में लीजेंड्री एक्टर नसीरुद्दीन शाह अहम किरदार में थे। स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने कहा है कि ये भारतीय सिनेमा के लिए एक गौरव का पल है। जब मंथन की बात होती है तो याद आते लाखों किसान जिन्होंने इस फिल्म को बनवाने मे सहयोग किया था। दरअसल फ़िल्मों को बनाने मे फाइनेंसर और प्रोड्यूसर्स की भी बड़ी भूमिका होती है। वहीं हैं जो फ़िल्मों मे पैसे लगाते हैं। लेकिन मंथन के साथ ऐसा नहीं था। इस फिल्म को बनाने के लिए गुजरात के मिल्क प्रोड्यूसर कम्युनिटी के 5 लाख किसानों ने 2-2 रुपए दिए, जब जाकर यह फिल्म बनी। इस फिल्म की रिलीज के बाद ये किसान ट्रकों में भरकर फिल्म देखने पहुंचे थे।

श्वेत क्रांति के संघर्ष की झलक दिखती मंथन !

श्याम बेनेगल की मंथन फिल्म देश की मशहूर दुग्ध क्रांति पर बेस्ड है, जो देश में कभी वर्गीज कुरियन ने शुरू की थी इसमे श्वेत क्रांति के संघर्ष की झलक भी दिखती है। वर्गीस कुरियन ने 33 साल की उम्र में गुजरात के खेड़ा जिले के एक गांव में पहली बार दुग्ध उत्पादन की कॉर्पोरेटिव सोसाइटी बनाई थी, जो बाद में आनंद में अमूल कॉर्पोरेटिव सोसाइटी की बुनियाद बनी।
1976 में इमर्जेंसी के दौरान रिलीज हुई ‘मंथन’ में किसानों और पशुपालकों के संघर्ष को बड़े ही मार्मिक अंदाज में फिल्मी पर्दे पर उतारा गया था।

फिल्म मे कई बेहद शानदार ऐक्टर्स ने किया था काम

इस फिल्म ने साल 1977 में बेस्ट फिल्म और बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। इसमें कई सारे दिग्गज सितारों ने काम किया था। स्मिता पाटिल ने गांव की महिलाओं को रिप्रेजेंट किया था। स्मिता के अलावा इसमें नसीरुद्दीन शाह, गिरीश कर्नाड, कुलभूषण खरबंदा, मोहन अगासे, अनंद नाग और अमरीश पुरी भी हैं।

स्क्रीनिंग के बाद नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म मंथन की टीम को याद करते हुए कहा है कि उनमें से कई लोग अब नहीं रहे, जिन्होंने मिल-जुलकर इस फिल्म को इस मुकाम पर पहुंचाया है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में गिरीश कर्नाड, स्मिता पाटिल, अमरीश पुरी अब इस दुनिया में नहीं हैं। फिल्म की पटकथा लिखने वाले विजय तेंदुलकर और संवाद लिखने वाले कैफी आजमी भी इस दुनिया में अब नहीं हैं। इस अवसर पर बीमारी की वजह से श्याम बेनेगल नहीं आ सके।

अब, लगभग आधी सदी बाद, 77वें कान फिल्म महोत्सव में फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा रीजेनरेटेड प्रिंट के माध्यम से ये फिल्म एक बार फिर से रिलीज़ की जा रही है। जिसे देख कर लोग एक तरह से फिल्म मेकर्स और कलाकारों का रिण चुका सकते हैं।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Cannes Film Festival, Hindi film industry, Indian Movie, Manthan, Movie, Naseeruddin Shah, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 03 03 at 1.25.50 PM - The Fourth
Cities

भोपाल गैस त्रासदी: 40 साल बाद जहरीले कचरे का निपटान

1 वर्ष पहले

iPhones के बाद, Google 2024 से भारत में Pixel smartphone का निर्माण शुरू करेगा

कनाडा को मिला नया PM, लेकिन ट्रम्प के लिए तेवर वही पुराने!

स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, फिर खिला कमल!

मध्यप्रदेश के धार जिले में बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?