By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भारतीय रेडियो के सबसे नामी एनाउंसर अमीन सयानी का निधन!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
21 02 2024 ameen sayani 23657864 - The Fourth
Entertainment

भारतीय रेडियो के सबसे नामी एनाउंसर अमीन सयानी का निधन!

भारतीय रेडियो के 'ग्रैंड ओल्ड मैन' अमीन सयानी कौन है ।

Last updated: फ़रवरी 21, 2024 2:19 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मशहूर रेडियो एनाउंसर अमीन सयानी का आज 91 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। अमीन‌ सयानी के बेटे राजिल सयानी ने उनके निधन की खबर दी है। अमीन‌ सयानी को मंगलवार शाम करीब 6 बजे उनके घर पर हार्ट अटैक आया था। हार्ट अटैक आने के बाद उनके बेटे राजील उन्हें मुम्बई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ले कर पहुंचे थे। जिसके बाद अस्पताल में कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमीन सयानी का अंतिम संस्कार कल 22 फरवरी को मुंबई में होगा।

सयानी को मिले कई पुरस्कार

अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1931 में मुंबई में हुआ था। अमीन भारतीय रेडियो के ग्रांड ओल्ड मैन कहे जाते थे। आमीन ने रेडियो पर लगभग 54000 प्रोग्राम प्रोड्यूस और कम्पेयर किए थे। अमीन सयानी को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उन्हे 1991 में पद्म भूषण , 2001 में राजीव गांधी राष्ट्रीय सेवा सम्मान पुरस्कार और 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था।

1951 से की थी अपने करियर की शुरुआत

उन्होनें 1951 से अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो मुंबई से की थी। शुरुआत में उन्होनें अंग्रेजी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अमींन सयानी ने अपनी आवाज और कार्यक्रम की प्रस्तुति से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। इनका मशहूर कार्यक्रम गीतमाला रेडियो सिलोन पर प्रसारित होता था। साथ ही तीन देवियां, भूत बंगला, बॉक्सर जैसी फिल्मों में इन्हें देखा गया है। इन्होनें करीब 54 हजार रेडियो कार्यक्रम किए और 19 हजार स्पाट्स या जिंगल्स किए। इनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी शामिल है।

सिंगर बनना चाहते थे

अमीन सयानी ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अपनी पढ़ाई की थी। उन्होंने थिएटर भी किया, सिकल म्यूजिक भी सीखा। वे बहुत अच्छा गाया करते थे। अमीन सयानी सिंगर बनना चाहते थे, लेकिन आगे चलकर उनकी आवाज फट गई और गाना मुश्किल हो गया। यही वजह है कि, बाद में उन्होंने सिंगर बनने का सपना छोड़ दिया। लेकिन अमीन सयानी के बड़े भाई हामिद सयानी की सलाह पर अमीन सयानी ने ऑल इंडिया रेडियो में हिंदी ब्रॉडकास्टर के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद से ही वह लगातार ऑल इंडिया रेडियो में काम करते आए है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Ameen Sayani, Ameen Sayani Died, Famous Radio Announcer, heart attack, Indian Radio, singer, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

l29920230630160344 - The Fourth
Entertainment

फिल्म adaptation पर महारत, विशाल ने बनाया है अपना genre

3 वर्ष पहले

नागालैंड के 6 जिलों में 0% हुआ मतदान, 9 घंटों तक वोटर्स का इंतजार करते रहे चुनावकर्मी !

यात्रा के दौरान जरुर अपनाएं ये 6 ट्रैवल एटीकेट्स

Indore और Bhopal Collector के पास कोई संपत्ति नहीं

5वीं बार बांग्लादेश की PM बनी शेख हसीना !

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?