By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अभिव्यक्ति की आजादी महज़ एक दिखावा?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
India

अभिव्यक्ति की आजादी महज़ एक दिखावा?

Last updated: जुलाई 24, 2023 1:44 अपराह्न
By Saloni 3 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

“भारत मे प्रजातंत्र है। हर व्यक्ति को अपने विचारों को व्यक्त करने की खुली आजादी है। कोई भी व्यक्ति, चाहे वो किसी भी धर्म, संप्रदाय या स्थान से तालुक रखता हो, उसे पूरा हक है कि वो अपनी आवाज किसी के समर्थन या विरोध मे पूरी बुलंदी के साथ उठा सकता है। खुले विचारों का भारत मे खुली बाहों से स्वागत किया जाता है।” ये सारी बातें सुनने मे या पढ़ने मे बहुत ही खूबसूरत या गौरवान्वित करने वाली मालूम होती है, जिन्हे सुनकर किसी भी देशवासी की छाती चौड़ी हो जाए। हमारे संविधान ने भी “अभिव्यक्ति की आजादी” को एक खास अहमियत दी है। आर्टिकल 19(1)(A) के अनुसार किसी भी देशवासी को अपने विचार किसी भी माध्यम से व्यक्त करने की पूरी-पूरी छूट है। भाषण, लेखन, चित्र, फ़िल्म, बैनर इत्यादि माध्यम हैं जिनके जरिए वो ऐसा कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 2004 मे हमारे राष्ट्रध्वज यानि तिरंगे को लहराना भी इस लिस्ट मे शामिल किया। सूचना का अधिकार भी है जिसके कारण हम विभिन्न स्त्रोतों द्वारा विभिन्न जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही संवाद और विज्ञापन करने की आजादी भी है। इन सब के आधार पर हम ये कह सकते हैं की देश की जनता को वो सारे अधिकार दिए गए हैं जिनके कारण वो देश के शक्ति मंच पर सबसे ऊंचे स्थान पर आ जाती है। भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र यू ही नहीं कहा जाता।

मगर क्या ये सारी चीजें वाकई अमल मे हैं?


क्या वाकई जनता का वही दर्जा है जो हमारे संविधान मे लिखा है? या ये सब सिर्फ एक छलावा है, एक लीपा पोती है। आइए जरा इस तरफ भी गौर करके देखते हैं। आए दिन हमारे देश मे लिन्चिंग या मॉब किलिंग जैसी घटनाएं सुनने को मिलती हैं, जिन मामलों मे अक्सर कुछ कहने या किसी संवेदनशील विषय पर अपने विचार व्यक्त करने पर आक्रोश ही इसकी वजह रहती है। फिल्मों के सेंसर हो जाने के अनगिनत उदाहरण मौजूद हैं, उड़ता पंजाब तो आपको याद ही होगी। चाहे फिल्मों का बॉयकाट हो या डायरेक्टरों से हाथापाई, कहीं भी हम पीछे नहीं हैं। और बात सिर्फ हाथापाई पर ही नहीं रुकती, रेड, पथराव, कालिख, अपहरण, रेप थ्रेट, और जैसा हमने पहले भी कहा, लिन्चिंग तक भी मामला पहुँच जाता है। और इन सब पर कानून व्यवस्था की पकड़ कितनी मजबूत है, इसका अंदाजा आप सिर्फ इस बात से ही लगा सकते है बीते वर्ष लिन्चिंग और मॉब किलिंग के केसेस मे से 75% केसेस मे वजह का ही पता नहीं चल पाया है। आँकड़े डराने वाले तो हैं ही, साथ ही सोच मे डालने वाले भी हैं। फ्री प्रेस की तो क्या ही बात की जाए। 2022 मे भारत यूं भी फ्री प्रेस इंडेक्स की रैंकिंग मे 150/180 रैंक पर था। मीडिया की नाक मे तो नेता से लेकर जनता, हर किसी को नकेल कसने की आदत है। आलम ये हो चला की जहां पत्रकारिता का मूलमंत्र होना चाहिए था सच को सामने लाना, वही मीडिया आज सच को छुपाने पर अमादा रहती है। मशहूर हॉलिवुड अभिनेता डेंजेल वाशिंगटन कहते हैं “अगर आप समाचार नहीं पढ़ते हैं, तो आप अनइन्फोर्म्ड हैं। अगर आप समाचार पढ़ते हैं, तो आप मिसइन्फोर्म्ड हैं।” ये अपने आप मे एक शर्मसार कर देने वाली टिप्पणी है।

तो सोचने वाली बात यह है कि क्या हमारे देश की प्रजातान्त्रिक बुनियाद मे “अभिव्यक्ति की आजादी” की मजबूती है भी, या हम यूही हर तरफ इसका बखान करते रहते हैं। सच्चाई तो यह है कि हम स्वयं भी इन चीजों मे शामिल हैं, क्यूंकि हम इन सब मामलों का उतना विरोध नहीं करते जितना हम चीन और पाकिस्तान जैसी विदेशी ताकतों का करते हैं। जब भी हमे व्यक्तिगत तौर पर कोई बात बुरी लगती है, तब हम अपने सुविधानुसार बड़े ही आराम से अभिव्यक्ति की आजादी को खिड़की के बाहर फेक देते हैं। अमेरिकी कॉमेडियन रिकी गेरविस ये कहते हैं की “हर कोई अभिव्यक्ति की आजादी चाहता है, जब तक कि वे कुछ ऐसा न सुन लें जो वे सुनना नहीं चाहते।”

इन सारी बातों का एक ही सार है की हमें इसके विषय मे सिर्फ बातों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे अमल मे भी लाना चाहिए। और इसकी बहुत अधिक आवश्यकता है वरना बहुत जल्द हमारे हालात भी सोमालिया या सीरिया जैसे हो जाएंगे।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

TAGGED: china, freedom, freedomofexpression, hollywoodactress, india, pakistan, somalia, syria, washington
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

ias tukaram mundhe - The Fourth
Fourth Special

IAS तुकाराम मूंधे की ईमानदारी पड़ी भारी, 17 साल में हुए 20 तबादले

2 वर्ष पहले

राज संग शादी कर सामंथा ने सबको चौंकाया

CHINA से भारत तक बाघों की दहाड़: कैसे ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ बना देश की पहचान?

केंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश की झलक: लाडली बहना जैसी..लखपति दीदी योजना

26 जनवरी: एक दिन, जो भारत की पहचान बन गया

You Might Also Like

Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
57-dino-tak-chalegi-pavitra-Amarnath-yatra
Religion

57 दिनों तक चलेगी पवित्र Amarnath यात्रा

2 सप्ताह पहले
Indore-me-badhta-awara-kutto-ka-aantak
Cities

Indore में बढ़ता आवारा कुत्तों का आतंक

2 सप्ताह पहले
Indore-yuvak-ko-kaan-khujalna-pada-bhari
Cities

Indore युवक को कान खुजलाना पड़ा भारी

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?