By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: माधुरी दीक्षित और उज्जवल निकम को लड़ाएगी भाजपा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2023 10 03 at 5.03.38 PM - The Fourth
Politics

माधुरी दीक्षित और उज्जवल निकम को लड़ाएगी भाजपा

भाजपा अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर उम्मीदवारों को मैदान में उतार सकती है।

Last updated: अक्टूबर 3, 2023 5:10 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई। भाजपा ने लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए अभी से एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र की 48 में से 45 सीटें जीतने का टारगेट लेकर उठा-पटक शुरू कर दी है। भाजपा अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर उम्मीदवारों को मैदान में उतार सकती है। माधुरी दीक्षित और वकील उज्ज्वल निकम के नाम की चर्चा है। लोकसभा चुनाव 2024 के अप्रैल-मई में होना है। भाजपा हाईकमान चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा संगठन की समीक्षा बैठकों में भाग लिया। दोनों ने महाराष्ट्र भाजपा से साफ कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही केन्द्रीय नेतृत्व बर्दाश्त नहीं करेगा। गणेशोत्सव के बाद नेताओं को अपनी-अपनी ड्यूटी सौंप दी गई है।

इन पर भी होगा दांव

वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, चंद्रकांत पाटिल, आशीष शैलार, सुनील देवधार, विनोद तायडे को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। कई सीटों पर नए चेहरे चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे।

यूपी में भी फैसला

भाजपा ने यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी है। केशवप्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, दयाशंकरसिंह जैसे मंत्रियों को भाजपा लोकसभा चुनाव लड़वाने पर विचार कर रही है। यूपी विपक्षी दलों के संभावित गठबंधन को देखते हुए भाजपा योगी सरकार के बड़े मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतार सकती है। एक जमाने में मायावती के करीबी रहे बृजेश पाठक 2016 में भाजपा में शामिल हुए, 2017 में लखनऊ सेंट्रल से चुनाव जीते और उपमुख्यमंत्री बनाए गए। योगी सरकार के मंत्री नितिन प्रसाद कांग्रेस से भाजपा में आए। उन्हें भी लोकसभा सीट पर लड़ाया जा सकता है। नरेन्द्र कश्यप, राजेश सचान को भी भाजपा लड़वाने पर विचार कर रही है। भाजपा हाईकमान यूपी में 80 में से 75 सीटों को जीतने का टारगेट लेकर चल रही है।

You Might Also Like

Madhya Pradesh के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल

पांच नेता ही चला सकें Indore से आष्टा तक साइकिल

राजा रघुवंशी के बाद चर्चा में आया Siya Ketan Case

Kailash Mansarovar यात्रा के रास्ते पर नेपाल की आपत्ति, लिपुलेख पास बना कूटनीतिक मुद्दा

New Delhi: ‘नाम नहीं, अध्यक्षजी कहो’ राघव को भाजपा में सबक

TAGGED: Amit Shah, bjp, loksabha election, madhuri dixit, Maharashtra, ujjwal nikam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

murder 1024x683 1 - The Fourth
India

फरीदाबाद में 3 वर्षीय बच्ची का शव पड़ोसी के घर में मिला, जांच जारी

3 वर्ष पहले

X पर आया LinkedIn जैसा फीचर

केएल राहुल ने IPLकप्तानी छोड़ने पर अपनी बात रखी

बिहार में एंबुलेंस घोटाला : सांसद-पुत्र को दे दिया 1600 करोड़ रुपए का ठेका

74 वा गणतंत्र दिवस: मेड इन इंडिया तोपों से सलामी 

You Might Also Like

Copy of article 20260427 131319 0000 - The Fourth
India

राघव और हरभजन को बड़ा प्रमोशन देने वाली है भाजपा!

4 महीना पहले
IMG 20260423 WA0016 - The Fourth
Cities

Madhya Pradesh के नेताओं ने 18 माह में 12 बार बदजुबानी की

4 महीना पहले
IMG 20260422 WA0032 - The Fourth
India

सरकारी कुर्सियों पर White Towel क्यों रखा जाता है?

5 महीना पहले
IMG 20260422 WA0021 - The Fourth
Cities

वंदे मातरम विवाद के बीच Congress में निपटाने का खेल शुरू

5 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?