By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ‘हां, प्रेमी के शव से शादी की, ताकि मेरे परिवार की जीत न हो’
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 12 08 at 2.22.05 PM - The Fourth
India

‘हां, प्रेमी के शव से शादी की, ताकि मेरे परिवार की जीत न हो’

वो आंबेडकर को मानने वाले परिवार से था, मैं तेलुगू समुदाय से हूं

Last updated: दिसम्बर 8, 2025 2:30 अपराह्न
By Parikshit 11 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

नांदेड़। प्रेमी के शव से शादी करने वाली आंचल, उसी के घर में विधवा की तरह रह रही है। माला डली फोटो से सिसक-सिसक कर बात करती रहती है। सामने रखा दीपक बुझने नहीं देती है। परिवार का सवाल आते ही चीख पड़ती है कि हां, सक्षम की लाश से शादी की, ताकि मेरे पिता और भाई जीत न सकें।
तीन साल पहले कोचिंग में हम मिले। पहली नजर से एक-दूसरे को पसंद करने लगे। वो आंबेडकर को मानने वाले परिवार से था, मैं तेलुगू समुदाय से हूं। सबसे पहले छोटे भाई को हमारे रिश्ते का पता चला। मेरी पढ़ाई रोक दी गई। वो आते-जाते मुझे बेइ”ात करता था, पीटता था। कभी-कभी मां और बड़ा भाई भी हाथ उठाते थे। पिता ने तो कभी नहीं मारा, लेकिन वो खामोशी से सब देखते रहते थे।

WhatsApp Image 2025 12 08 at 2.22.20 PM 1 - The Fourth

POCSO की धाराओं में केस दर्ज करवा दिया

नाबालिग थी, तब घसीट कर थाने ले गए। POCSO की धाराओं में केस दर्ज करवा दिया।
जब बालिग हुई तो इतवारा थाने गई और आवेदन दिया कि केस वापस लेती हूं। मुझ पर परिवार का दबाव था। भाई और पिता जब इरादा नहीं बदल सके, तो साजिश की। सक्षम को दोस्त बताने लगे, उससे मिलने-जुलने लगे, फिर ये ढोंग किया कि उन्हें रिश्ता मंजूर है। उसे हिंदू बनने के लिए कहा। फिर मुझ पर दबाव बनाया कि थाने चल कर उस पर केस दर्ज कराऊं। मैंने इंकार किया, तो फोन तोड़ दिया। पुलिस ने सक्षम को डराया कि मुझसे दूर हट जाए। हत्या वाले दिन उसे बरगला कर चाय की दुकान पर बुलाया। रिक्शा में बैठा कर गोलियां मारीं। उसकी सांस चल रही थी, तो उतार कर घसीट दिया। ये सब कुछ मुझे बाद में पता चला है।

उसके माता-पिता की सेवा जिंदगी भर करूंगी

एक रोज मुझसे कहा गया कि हम देव-दर्शन के लिए जा रहे हैं। पिता के दोस्त की गाड़ी में हम मनवत जा रहे थे। वहां पुलिस पहुंची और भाई-पिता को गिरफ्तार कर लिया। मुझे बताया गया कि हथियारों से जुड़े मामलों के कारण गिरफ्तारी हो रही है। मैं थाने पहुंची, तो सक्षम का परिवार नजर आया। उसकी मां ने बताया कि सक्षम को मार दिया है। मैं बेहोश हो गई। जब मुझे होश आया, तो मैं सक्षम के घर पहुंच गई। तब तक उसकी अर्थी सज चुकी थी। मैंने उसके घर वालों से कहा कि हमारा वादा था, एक-दूसरे से शादी करेंगे। मुझे उससे शादी करना है। वो मान गए। अब वो तो दुनिया से चला गया है, लेकिन मैं उसके घर रह कर उसके माता-पिता की सेवा जिंदगी भर करूंगी।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: honor killing, Maharashtra, maharashtra news, murder, Nanded, POCSO, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

666ae303a49ed ajit doval national security advisor 131601739 16x9 1 20240613184143 original image 22 - The Fourth
India

अजीत डोभाल तीसरी बार बने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

2 वर्ष पहले

चहल की फिरकी ने बदली बाज़ी, पंजाब ने कोलकाता को 16 रन से हराया

आइसलैंड में भूकंप की वजह से फटा ज्वालामुखी !

इंदौर में खुलेगी जीएसटी की अपीलेट ट्रिब्यूनल बेंच, निर्मला सीतारमण ने दी सहमती !

Cancer से महिला-मौत में मध्यप्रदेश अव्वल

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?