By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ओडिशा : पूरी के जगन्नाथ मंदिर में 1 जनवरी 2024 से लागू होगा ड्रेस कोड
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2023 10 10 at 4.35.16 PM - The Fourth
India

ओडिशा : पूरी के जगन्नाथ मंदिर में 1 जनवरी 2024 से लागू होगा ड्रेस कोड

कुछ श्रद्धालुओं को 'अभद्र कपड़े' पहने हुए देखने के बाद मंदिर प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

Last updated: अक्टूबर 11, 2023 4:10 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

जगन्नाथ मंदिर सिर्फ ओडिशा ही नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध मंदिर है।यहाँ देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग इस मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ का यह मंदिर 12वीं सदी पुराना मंदिर है जहां अब मंदिर में जाने के लिए 1 जनवरी से ‘ड्रेस कोड’ लागू किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने सोमवार (9अक्टूबर) को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अगले साल 1 जनवरी से ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। मंदिर में रिप्ड जींस, मिनी स्कर्ट और ऐसे अन्य छोटे कपड़ो को पहनने पर रोक लगी गई है।इससे पहले भी कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू किया जा चुका है,जहां छोटेकपड़े, मिनी स्कर्ट,हाफ पैंट और रिप्ड जींस पहनने पर रोख है। कहा जा रहा है कि मंदिर में कुछ श्रद्धालुओं को ‘अभद्र कपड़े’ पहने हुए देखने के बाद मंदिर प्रशासन ने यह फैसला लिया है, जिसे अगले साल 1 जनवरी 2024 से लागू भी कर दिया जाएगा। श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख रंजन कुमार दास ने कहा मंदिर की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।

नियम का पालन नहीं करने वालों को सजा दे

इसके अलावा निजोग के सचिव रामकृष्ण दासमहापात्र ने कहा है कि बहुत सारे भक्त मंदिर में प्रवेश करते हैं और हाफ पैंट पहनकर भगवान जगन्नाथ के मंदिर पास पहुंच जाते हैं। इससे एक ड्रेस कोड अनिवार्य किया जाना चाहिए और इस नियम का पालन नहीं करने वालों को सजा दी जानी चाहिए।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मैंने दक्षिण भारत में देखा है,वहाँ महिला श्रद्धालु अत्यंत पवित्रता बनाए रखते हुए मंदिरों में जाती हैं। महिलाओं को साड़ी पहननी चाहिए और लड़कियां सलवार पहन सकती हैं,जो अश्लील नहीं लगेगा।

14 से15 साल तक के बच्चों के लिए छूट

मंदिर के द्वार’ पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और मंदिर के अंदर सेवकों को ड्रेस कोड लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रंजन कुमार दास ने कहा कि मंदिर प्रशासन मंगलवार से श्रद्धालुओं को ‘ड्रेस कोड’ के लिए जागरूक करेगा। रंजन कुमार दास ने आगे कहा कि हाफ-पैंट, शॉर्ट्स, फटी जीन्स, स्कर्ट और बिना आस्तीन वाले कपड़े पहने लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि बच्चों यानि 14 से15 साल तक के बच्चों को छूट दी जा सकती है, लेकिन बेहतर होगा कि हम अपने बच्चों को बचपन से ही ड्रेस कोड और मंदिर की पवित्रता के बारे में सिखाएं।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: dress code, india, jagannath puri, odisha, temple, tourist
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink1

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 04 24 at 2.42.51 PM - The Fourth
Politics

मोहन यादव का बड़ा टेस्ट, मजबूत शिवराज से मुकाबला

2 वर्ष पहले

महिला क्रिकेट में Transgenders की एंट्री नहीं, McGahey का करियर खत्म

“भारत ना वेस्टर्न, ना ही एंटीवेस्टर्न”, जयशंकर का दुनिया भर को संदेश

क्या है विश्व हिन्दी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस का महत्व !

ओणम 2023: साध्य क्या है? जानिए केरल के पारंपरिक व्यंजनों के बारे में

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
mushtaq-khan-ka-nidhan-baihar-se-bollywood-tak-raha-shandaar-safar
Fourth Special

Mushtaq Khan का निधन, बैहर से बॉलीवुड तक रहा शानदार सफर

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?