By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: UCC याच‍िकाओं पर द‍िल्‍ली हाई कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
656993be344d6 - The Fourth
India

UCC याच‍िकाओं पर द‍िल्‍ली हाई कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वालों में भी उपाध्याय शामिल हैं।

Last updated: दिसम्बर 2, 2023 4:01 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

1 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने UCC को लेकर लगाई गई सभी याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इनमें केंद्र और विधि आयोग को समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा बनाने और उसे तत्काल लागू करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी।

जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मिनी पुष्करणा ने दलील सुनने के बाद कहा कि, भारत का विधि आयोग पहले से ही इस मुद्दे पर काम कर रहा है और हम संसद को अलग से कानून बनाने का आदेश नहीं दे सकते।

इससे पहले भी दिल्ली हाईकोर्ट ने 21 नवंबर को एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन की बेंच ने कहा था कि, मार्च में सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई से इनकार कर चुका है। अब हम कुछ नहीं कर सकते। सुप्रीम कोर्ट में वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने जेंडर न्यूट्रल और रिलीजन न्यूट्रल कानूनों के लिए याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वालों में भी उपाध्याय शामिल हैं।

कोर्ट कानून बनाने के लिए निर्देश नहीं दे सकता

केंद्र सरकार ने सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, कानून बनाना या नहीं बनाना विधायिका का काम है। जनता ने अपने निर्वाचित प्रतिनिधि चुने हैं। कोर्ट इस बारे में कोई निर्देश नहीं दे सकता है।

केंद्र ने कहा कि, याचिकाकर्ताओं ने जो राहत की मांग की है, वह न तो कानून के अनुरूप थी और न ही तथ्यात्मक थी। इसलिए इसे निकाल सकते हैं। साथ ही याचिका में कोई तथ्य नहीं है जो प्रभावित व्यक्ति को अदालत का दरवाजा दिखाता है।

याचिकाकर्ताओं ने यह मांगें रखी थीं

  1. तीन महीने के भीतर UCC का मसौदा तैयार करने के लिए विधि आयोग को निर्देश दिया जाए।
  2. विवाह की समान न्यूनतम आयु को UCC में शामिल किया जाए।
  3. तलाक, भरण-पोषण और गुजारा भत्ता का आधार, गोद लेना और कस्टडी, तीन महीने के भीतर उत्तराधिकार और विरासत पर सार्वजनिक विचार-विमर्श के लिए वेबसाइट बनाई जाए।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई स्थगित करने के कारण

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं पर आगे की सुनवाई स्थगित कर दी क्योंकि याचिकाकर्ताओं की ओर से कोई मौजूद नहीं था। याचिकाकर्ता के वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में जिन दस्तावेजों का उल्लेख किया था, उन दस्तावेजों को भी कोर्ट में पेश नहीं कर पाए।

2015 में UCC से जुड़ी एक याचिका ली गई थी वापस

हाई कोर्ट को सूचित किया गया कि मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने लिंग तटस्थ और धर्म तटस्थ कानूनों के संबंध में उपाध्याय की याचिकाओं पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि मामला विधायी क्षेत्र में आता है और 2015 में उन्होंने वहां से यूसीसी के संबंध में एक याचिका वापस ली थी।

You Might Also Like

क्या सिर्फ Passport से साबित नहीं होगी भारतीय नागरिकता?

रेप पीड़िताओं के लिए Jharkhand Highcourt की नई गाइडलाइंस, 2-फिंगर टेस्ट पर रोक

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

TAGGED: bharat, delhi, Delhi High Court, high court, ucc
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

15 12 2023 ram dulare gond 23605379 - The Fourth
India

भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को सुनाई 25 साल की सजा!

3 वर्ष पहले

Cannes 2026 में भारत का दमदार जलवा

Earthquake Alerts: भूकंप आने से पहले मिलेगा फोन पर अलर्ट

बेटे – बहु से परेशान बुजुर्गों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

7 महीने पहले उज्जैन में रेप पीड़िता की मदद कर सुर्खियों में आया, अब यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

You Might Also Like

Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0015 - The Fourth
India

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0014 - The Fourth
India

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?