By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Michaung Cyclone: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश और तूफान में कई लोगों की जान गई
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
kp1g7o5 cyclone michaung - The Fourth
India

Michaung Cyclone: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश और तूफान में कई लोगों की जान गई

लोग बेहाल हैं और दर्जनों जानवरों की मौत हो चुकी है।

Last updated: दिसम्बर 11, 2023 4:56 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में चक्रवात मिचौंग कहर बरपा रहा है। चेन्नई में भयंकर तूफान और तेज बारिश से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घरों को नुकसान हुआ है। लोग बेहाल हैं और दर्जनों जानवरों की मौत हो चुकी है। इस बीच केंद्र सरकार ने बढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए भारत की पहली शहरी बाढ़ शमन परियोजना के लिए 561 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में चक्रवात मिचौंग में अभिनेता आमिर खान भी चेन्नई में फस गए थे लेकिन वो वहां से सही सलामत मुंबई आ चुके है। ऐसा की कुछ सुपरस्टार रजनीकांत के घर का भी यही हाल हुआ। चेन्नई के पॉश इलाके में स्थित रजनीकांत के घर में पानी भर गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि मिचौंग चक्रवात की वजह से जो भारी बारिश हुई, उससे चेनाई के पॉश एरिया पोएस गार्डन की सड़कें पानी में डूब गई हैं। रजनीकांत के घर में भी पानी भर गया है।

इसके अलावा केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को आर्थिक सहायता की दूसरी किस्त जारी कर दी है। इसमें आंध्र प्रदेश को 493.60 रुपये और तमिलनाडु को 450 करोड़ रुपये अग्रिम रूप से जारी करने का निर्देश PM मोदी की तरफ से दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में यह बात साझा की हैं।

शाह ने कहा, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (NDMF) के तहत चेन्नई बेसिन परियोजना के लिए एकीकृत शहरी बाढ़ प्रबंधन गतिविधियों के लिए 561.29 करोड़ रुपये की पहली शहरी बाढ़ शमन परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिसमें 500 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता भी शामिल है।

इस योजना के तहत केंद्र सरकार शहरों में बार-बार बाढ़ आने वाले खतरे से निपटने के लिए फंड देगी। चेन्नई बेसिन परियोजना के लिए एकीकृत शहरी बाढ़ प्रबंधन गतिविधियां शहरी बाढ़ से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक सक्रिय उपाय का प्रतिनिधित्व करती है। इसे चेन्नई में आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए तैयार किया गया है।

यह परियोजना बहुत ज्यादा बारिश होने पर बेहतर जल प्रबंधन के लिए शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिससे बाढ़ का खतरा कम होगा और निवासियों के जीवन और आजीविका पर प्रभाव कम होगा। यह परियोजना अपनी तरह की पहली परियोजना है, जो पूरे भारत में शहरी बाढ़ शमन प्रयासों के लिए एक मिसाल कायम कर रही है। यह एक व्यापक ढांचे को विकसित करने के लिए एक मॉडल के रूप में काम करने की उम्मीद है जिसे समान जोखिमों का सामना करने वाले अन्य महानगरीय क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए अनुकूलित किया जा सकता है।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: Chennai, cyclone, flood, Michaung Cyclone, rain, Tamil Nadu
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Independence day 2023: भारत ने पूरे किए आजादी के 76 साल

3 वर्ष पहले

हिंदुजा परिवार के 4 सदस्यो को जेल, नौकरों के शोषण मामले में कोर्ट ने माना दोषी

AI Summit में ‘रोबोट दावा’ बना विवाद, प्रो. नेहा सिंह सुर्खियों में

दिल्ली-वडोदरा सड़क मार्ग से अब सिर्फ 10 घंटे लगेंगे

भाजपा करेगी वक्फ बिल में बदलाव, केंद्रीय और राज्य वक्फ बोर्डों में दो महिलाएं होगी अनिवार्य

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
IMG 20260429 WA0012 - The Fourth
India

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?