By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: निर्भया केस जैसे ही उज्जैन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
1200 900 19619156 thumbnail 16x9 photo aspera - The Fourth
India

निर्भया केस जैसे ही उज्जैन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है

यूपी की 12 साल की नाबालिग के साथ रेप किया गया और उसके प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया गया है।

Last updated: सितम्बर 27, 2023 6:35 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश के उज्जैन ने एक बार फिर दिल को झकझोर देने वाले दिल्ली के निर्भया केस की याद दिला दी है। दरअसल यहां एक यूपी की 12 साल की नाबालिग के साथ रेप किया गया और उसके प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया गया है। रेप के बाद नाबालिग खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में मदद मांगने के लिए सड़क पर 2 घंटे तक घूमती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

आखिर एक आश्रम के सामने पहुंचकर वह बेहोश हो गई, तब जाकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को जिला अस्पताल पहुंचाया, तो पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है और उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया या किसी और चीज को डाला गया है, जिससे खून बह रहा है। इसके बाद नाबालिग की हालत गंभीर होने के कारण उसे इंदौर रेफर कर दिया गया, वह बोलने की स्थिति में नहीं है। वहीं पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अब आरोपियों की तलाश में जुटी है और उज्जैन SP ने जांच के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया है।

दरअसल, एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग इंदौर रोड के इनर रिंग रोड पर सावरा खेड़ी कॉलोनी में एक अर्धनग्न हालत में घूमती हुई देखी जा रही है। नाबालिग ने एक घर के बाहर खड़े एक युवक से मदद भी मांगी, लेकिन युवक ने उस की मदद नहीं की, इसके बाद वह आगे चल दी और चलते-चलते उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र के बड़नगर रोड स्थित दांडी आश्रम के पास तक पहुंच गई। लेकिन दांडी आश्रम के पास वह अचानक बेहोश होकर गिर गई, जब लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची। नाबालिग के कपड़े खून से लथपथ थे और वह बात करने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस ने आनन-फानन में नाबालिग को इलाज के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद ये बात सामने आई कि नाबालिग का रेप किया गया है। हालांकि खून ज्यादा बह जाने के कारण नाबालिग की हालत गंभीर ही बनी हुई थी, जिस कारण उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया।

पुलिस वालो ने ही खून देकर बचाया

इंदौर में नाबालिग का इलाज जारी है, जहां पुलिसकर्मियों ने ही नाबालिग को ब्लड देकर मदद की है। फिलहाल पीड़िता की हालत में पहले से सुधार है लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर ही है। पुलिस का कहना है कि “नाबालिग थोड़ा बहुत ही बोल पा रही है, जिससे उसकी बोली उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की लग रही है। लड़की सदमे में है, शायद उसकी मां के साथ भी कुछ गलत हुआ है। फिलहाल पीड़िता ये नहीं बता पा रही है कि उसकी मां कहां है और वह प्रयागराज से उज्जैन कब, क्यों, किसके साथ और कैसे आई थी।”

मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

यहां नाबालिग के साथ रेप की पुष्टि होने के बाद से उज्जैन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच में पुलिस की अलग-अलग टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि “400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है, लेकिन कोई खास पहलू हाथ नहीं लगा, क्योंकि नाबालिग बता नहीं पा रही है कि घटना कहां हुई। फिलहाल मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।”

You Might Also Like

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

Indore में बढ़ता आवारा कुत्तों का आतंक

Indore युवक को कान खुजलाना पड़ा भारी

TAGGED: delhi, madhya pradesh, Nirbhaya case, raped, Ujjain, Uttar Pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 01 25 at 6.05.57 PM - The Fourth
World

भारत लाया जाएगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा!

1 वर्ष पहले

Hannah Montana के 20 साल: Miley Cyrus ने खोले राज, पुराने रिश्तों और Disney दौर पर किया बड़ा खुलासा

उज्जैन मे मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे !

हार्दिक की चोट पर रिपोर्ट आयी, शायद ही खेल पाएंगे अगले तीन मुकाबले

पुरुषों में बढ़ती आत्महत्या: अनदेखे दर्द की कहानी

You Might Also Like

IMG 20260514 WA0015 - The Fourth
India

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

3 सप्ताह पहले
IMG 20260514 WA0014 - The Fourth
India

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

3 सप्ताह पहले
IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

3 सप्ताह पहले
IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

3 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?