By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अमित शाह ने गिनाई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की “दो बड़ी ग़लतियां”!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
argusnews new project 2023 12 06t225745 348 1e62ab99 3b6b 46d1 9820 308c78d0bbad - The Fourth
Politics

अमित शाह ने गिनाई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की “दो बड़ी ग़लतियां”!

जवाहरलाल नेहरू पर अमित शाह की टिप्पणी के दौरान विपक्षी नेताओं ने सदन से वॉकआउट कर लिया।

Last updated: दिसम्बर 8, 2023 7:43 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित दो विधेयकों पर चर्चा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर ‘दो बड़ी ग़लतियां’ करने का आरोप लगाया हैं। लोकसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण विधेयक और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पर बहस हो रही थी, तभी जवाहरलाल नेहरू पर अमित शाह की टिप्पणी के दौरान विपक्षी नेताओं ने सदन से वॉकआउट कर लिया।

केंद्रीय मंत्री ने अपने भाषण में जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवादी घटनाओं का ज़िक्र भी किया। उन्होंने कहा कि, “दो बड़ी ग़लतियां (Ex PM) पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री काल में उनके लिए हुए निर्णयों से हुईं, जिसके कारण कश्मीर को कई वर्षों तक नुकसान उठाना पड़ा।

“पहला है, जब हमारी सेना जीत रही थी तब युद्धविराम की घोषणा करना। सीज़फायर लगाया गया, अगर तीन दिन बाद सीज़फायर होता तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर आज भारत का हिस्सा होता। दूसरा है अपने आंतरिक मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाना”।

जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से पर पाकिस्तान द्वारा कब्जा करने के लिए जवाहरलाल नेहरू को दोषी ठहराते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने 6 दिसंबर को कहा था कि, पूर्व प्रधान मंत्री के कारण कश्मीर को वर्षों तक पीड़ा झेलनी पड़ी। अमित शाह के बयान पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, इस मामले पर पूरे दिन सदन में चर्चा होनी चाहिए, यह कोई छोटी बात नहीं है।

भारत का इतिहास सिर्फ अमित शाह ही नहीं जानते, और लोग भी जानते होंगे। देश की जनता को पता चलना चाहिए। अधीर रंजन ने कहा कि, जब 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाया गया था, तो अमित शाह ने कहा था कि गुलाम जम्मू-कश्मीर को वापस लाया जाएगा। पीएम मोदी को सत्ता में आए 10 साल हो गए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी छह साल तक सत्ता में थे। तो, भाजपा को कौन रोक रहा है? 2024 के चुनाव से पहले गुलाम जम्मू-कश्मीर को वापस ले लीजिए।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

TAGGED: Amit Shah, bjp, congress, Jawaharlal Nehru, pm, prime minister
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

2026
India

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026: इतिहास, महत्व और प्रेरणा का प्रतीक

2 सप्ताह पहले

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़, 4 जवान हुए शहीद

हर दिन 52 महिलाओं की हो रही मौत…आंकड़ों से ज़्यादा सवाल उठा रही है स्थिति

चीन के होस्टल में आग, 13 स्कूली बच्चों की मौत

वसुंधरा को ही बना रहे, राजस्थान में सीएम पद का चेहरा!

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 28 at 1.17.54 PM - The Fourth
India

प्रशांत किशोर की गड़बड़ पकड़ाई …फर्जी वोट की बात करते हैं,खुद का वोट दो जगह

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 25 at 12.09.28 PM - The Fourth
Politics

परिवारवाद में सपा सबसे आगे…कांग्रेस- जदयू भी पीछे नहीं

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?