By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मध्यप्रदेश के धार जिले में बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2023 12 26 at 1.18.16 PM - The Fourth
India

मध्यप्रदेश के धार जिले में बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत

ब्रेक फेल होने के बाद ट्रॅक ने अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ खड़ी 5 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

Last updated: दिसम्बर 26, 2023 1:50 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

धार। मध्य प्रदेश में धार जिले में धामनोद के गणपति घाट के पास 25 दिसंबर की शाम को एक ट्रॅक के ब्रेक फेल होने के चलते हुए दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। ब्रेक फेल होने के बाद ट्रॅक ने अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ खड़ी 6 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय रिजॉर्ट से लौट रहे इंदौर के एक होटल व्यवसायी की इस हादसे में जिंदा जलने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ये घटना धामनोद थाना क्षेत्र की हैं, जब एक ट्रॅक धार से इंदौर की ओर आ रहा था। तभी अचानक से ट्रक के ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से दूसरी और जा घुसा। यहां से घाट चढ़ रही 2 कार, 1 बाइक व 2 अन्य वाहनों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद सभी वाहनों में आग लग गई, सूचना पर धामनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। धामनोद और महेश्वर से पहुंची फायर ब्रिग्रेड ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। इस घटना में 3 लोग जिंदा जल गए थे। घटना के बाद घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। वहीं गाड़ी का ड्राइवर अंदर ही फंस गया था। जिस ट्रक से यह घटना हुई वो सरिया भरकर इंदौर की तरफ आ रहा था।

हादसे में इंदौर के एक होटल मालिक की मौत

होटल व्यवसायी इंदौर के राकेश साहनी कसरावद स्थित अपने रिसोर्ट से लौट रहे थे। रास्ते में कार खड़ी कर फोन पर बात करने लगे, तभी गाड़ियों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 5 महीने पहले राकेश साहनी की पत्नी की सिंगापुर में डूबने से मौत हुई थी। घटना में मृत एक व्यक्ति की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई।

5 महीने पहले होटल व्यवसायी की पत्नी की हुई थी मौत

पुलिस से जानकारी मिली, इंदौर के होटल व्यवसायी राकेश साहनी कसरावद स्थित अपने रिसोर्ट से लौट रहे थे। तभी गाड़ियों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौत हो गई। साहनी का ड्राइवर घायल हुआ है। इंदौर के होटल व्यापारी राकेश साहनी की पत्नी रीता की करीब 5 महीने पहले ही सिंगापुर में क्रूज से गिरने से मौत हो गईं थी। बताया जाता है कि, रीता को तैरना नहीं आता था और क्रूज पर घुमते समय वे समुद्र में गिर गई थी, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। वे पति के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए मलेशिया और सिंगापुर घूमने गई थीं।

हादसे में तीन लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसे के बाद धामनोद थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने जानकारी देते हुए इस घटना में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की। वहीं तीन लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। आग की घटना में अभी तक 6 वाहनों के जलने की पुष्टि भी हुई है। दमकल की माने तो इस घटना में 3 से 4 घंटे के बाद कुछ बड़े वाहनों की आग पर काबू पाया जा चूका था, लेकिन घाट का इलाका होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना आग बुझाने में करना पड़ा।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Dhamnod, dhar, Ganpati Ghat, indore, road accident, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad1
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 4 - The Fourth
Cities

इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर हादसा, ट्रक पर घुसी कार, 8 लोगों की मौत

2 वर्ष पहले

आज की तारीख – 16: UNO की स्थापना…कल का मजबूत संगठन आज ज्यादा भरोसेमंद नहीं!

ICC चैंपियंस ट्रॉफी : बुमराह, कमिंस, मिलर…टीमों को भारी नुकसान दे सकती है प्रमुख खिलाड़ियों की चोट!

वही दिन वही दास्तां : ‘गैलीलियो’ का जन्म और ‘ग़ालिब’ का इंतकाल हुआ एक ही दिन… क्या इन दोनों महान व्यक्तियों में कोई और समानता थी?

नस्लभेद के चलते अब आयरलैंड में भी होने लगे दंगे

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?