By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: धार में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
3efbe460 85ff 11ea bf89 3b987bd73d6a - The Fourth
India

धार में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

पड़ोस में रहने वाले मुंह बोले काका ने मासूम को हवस का शिकार बनाया।

Last updated: दिसम्बर 29, 2023 7:28 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

धार। मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस समय-समय पर महिला बाल विकास के साथ गुड टच और बेड टच को लेकर स्कूलों और कॉलेज में अभियान चलाती है। लेकिन उसके बाद भी घर के आसपास रहने वाले और पारिवारिक रिश्तेदार रिश्तों को कलंकित करते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला धार जिले से सामने आया है। जहां पड़ोस में रहने वाले मुंह बोले काका ने पांच साल की मासूम को बिस्किट खिलाने के बहाने घर में बुलाया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर के MY अस्पताल में भर्ती किया गया है। धार जिले के नालछा थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। जहां पड़ोस में रहने वाले मुंह बोले काका ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक जगन पिता गोविंद ने बिस्किट खिलाने के बहाने उसे घर में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता आरोपी को चाचा कहकर बुलाती थी। डरी सहमी बालिका खून से लथपथ हालत में अपने घर पहुंची और माता-पिता के पूछने पर काका की गंदी हरकत के बारे में बताया। मासूम को खून से सना देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर महिला थाना प्रभारी सहित पुलिस अमला मौके पर पहुंचा। इसके बाद परिजन और नालछा पुलिस बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। नालछा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर MGM मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, एमवायएच अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी MY अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। यहां उसे अलग से एक यूनिट में निगरानी में रखा गया है। महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: dhar, indore, minor raped, MP, MY Hospital, rape, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 1 1 - The Fourth
India

G20 को लेकर दिल्ली में क्या-क्या पाबंदियां रहेगी?

3 वर्ष पहले

इंदौर एयरपोर्ट की रैंकिंग गिरी, टॉप 10 की रेस से बाहर !

सांप्रदायिक हिंसा की चपेट मे एक बार फिर ‘नुंह’

Delhi Air Pollution: फिर ज़हरीली हुई Delhi NCR की हवा, अगले तीन दिनों हालत खराब होने की संभावना

संभल में जामा मस्जिद सर्वे पर बवाल, कुल 2800 लोगों पर FIR

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?