By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: राजनाथ सहित कई दिग्गजों के टिकट काट सकती है भाजपा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 01 11 at 6.53.18 PM - The Fourth
Politics

राजनाथ सहित कई दिग्गजों के टिकट काट सकती है भाजपा

बीजेपी लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीटों पर लडऩे की तैयारी में है।

Last updated: जनवरी 11, 2024 7:00 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 में जीत के लिए इस बार युवाओं और महिलाओं पर बड़ा दांव लगा सकती है। यही नहीं, 70 साल से ऊपर वाले नेताओं को बाहर रखने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर वी के सिंह जैसे बड़े नाम 24 के रेस से बाहर हो सकते हैं। बीजेपी लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीटों पर लडऩे की तैयारी में है। सत्तारूढ़ दल ने 2019 में 437 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

160 कैंडिडेट का होगा ऐलान

भगवा पार्टी इसबार वैसी सीटों पर खास प्लान बना रही है जहां वो कभी चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर पाई है। पार्टी जनवरी के अंत या फरवरी के पहले हफ्ते में 150-160 सीटों पर कैंडिडेट की घोषणा कर सकती है। पार्टी ने लगातार तीसरी बार जीत के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक फरवरी के दूसरे हफ्ते में आयोजित करने वाली है। इस बैठक के बाद वो अपने नेताओं के लिए अंतिम गाइडलाइन बनाएगी।

70 पार के नेताओं का कटेगा टिकट!

सूत्रों के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की इस महीने के आखिर में बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची का नाम फाइनल हो सकता है। एक सूत्र ने बताया कि पीएम ने युवाओं और महिलाओं को लेकर पहले ही संकेत दे चुके हैं। इसके लिए पार्टी 70 पार के नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। हालांकि, ऐसा करने में इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि किसी नेता को टिकट नहीं देने के कारण कोई नकारात्मक परिणाम न हो या उसका पार्टी पर कोई बुरा पड़े।

राजनाथ, वी के सिंह का क्या होगा?

17वीं लोकसभा में बीजेपी के 56 सांसद 70 के हैं या उससे अधिक उम्र के। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, वीके सिंह, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद नाइक, अर्जुन राम मेघवाल, गिरिराज सिंह, राजेंद्र अग्रवाल, रविशंकर प्रसाद, एस एस अहलूवालिया, पी पी चौधरी, संतोष गंगवार, राधामोहन सिंह और जगदंबिका पाल जैसे नेता 70 या उससे अधिक उम्र के हैं। हालांकि सूत्रों ने ये भी साफ किया कि अंडर 70 नेताओं का ये मतलब नहीं है कि सभी ‘सीनियर’ नेताओं को बाहर कर दिया जाएगा। इसके पीछे केवल उम्र ही पैमाना नहीं होगा। जो पार्टी के लिए योगदान देते हैं उन्हें इसबार भी मौका मिल सकता है। पार्टी को लोकसभा में अनुभवी नेताओं की भी जरूरत है। एक अन्य वरिष्ठ नेता ने बताया कि उम्र का पैमाना अपवाद के साथ नियम तो है ही।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: bjp, candidates, Central Election Committee, lok sabha, Narendra Modi, Rajnath Singh, thefourth, thefourthindia, VK Singh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

27 11 2023 27 chhapa 27 20231127 222336 - The Fourth
Cities

महाराष्ट्र के व्यक्ति से 20 लाख की धोखाधड़ी, इंदौर के एडवाइजरी कंपनी पर छापा

3 वर्ष पहले

Germany ने बनाए जासूसी करने वाले Cyborg Cockroach, कैमरा और सेंसर से करेंगे निगरानी

इंदौर में 7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म !

अंधेरे में डूब रहा पाकिस्तान 

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ED ने फिर भेजा समन !

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?