By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: रामलला के अनुष्ठान शुरू…पीएम मोदी ने किया “श्री गणेश” !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Modi 2 - The Fourth
Politics

रामलला के अनुष्ठान शुरू…पीएम मोदी ने किया “श्री गणेश” !

अब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में 11 दिन ही बचे हैं।

Last updated: जनवरी 12, 2024 6:21 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने 12 जनवरी से विशेष अनुष्ठान का आरंभ कर दिया है। मोदी ने शुक्रवार को एक खास संदेश में कहा कि, “रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज से मैं 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर राह हूं। मैं बहुत भावुक हूं और अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना काफी मुश्किल है।” बता दें कि 22 जनवरी को पीएम मोदी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में क्या कहा?

पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश की शुरुआत में राम चंद्र की जय कहकर किया। उन्होंने कहा, “मेरे देशवासियों, राम-राम जीवन के कुछ क्षण ईश्वरीय आशीर्वाद की वजह से ही याथार्थ में बदलते हैं। आज हम सभी भारतीयों के लिए, दुनियाभर के रामभक्तों के लिए, ऐसा ही पवित्र अवसर है। हर तरफ प्रभु श्रीराम की भक्ति का अद्भुत वातावरण है। चारों दिशाओं में राम नाम की धुन राम भजनों की अद्भुत सौंदर्य माधुरी है। हर किसी को इंतजार है 22 जनवरी का, उस ऐतिहासिक पवित्र पल का। अब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में 11 दिन ही बचे हैं। मुझे सौभाग्य है कि मुझे भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है। मेरे लिए अभिव्यक्ति का नहीं, अनुभूति का अवसर है, चाहते हुए भी इसकी गहनता, व्यापकता और तीव्रता को शब्दों में बांध नहीं पा रहा हूं. आप भी मेरी स्थिति को समझ सकते हैं।”

क्या है अनुष्ठान का महत्व?

आपको बता दें कि शास्त्रों में देव प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा एक विशद एवं वृहद प्रक्रिया है इसके लिए विस्तृत नियम बताए गए हैं जिनका प्राण प्रतिष्ठा के कई दिन पहले से पालन करना होता है। एक रामभक्त के रूप में प्रधानमंत्री जी राममंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के प्रति एक आध्यात्मिक साधना के भाव से समर्पित हैं। उन्होंने तय किया कि अपनी तमाम व्यस्तताओं और जिम्मेदारियों के बावजूद वो प्राण प्रतिष्ठा के दिन और उसके पूर्व के सभी नियमों और तपश्चर्याओं को उतनी ही दृढ़ता के साथ पालन करेंगे, जैसा कि शास्त्रों में निर्देश दिया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 11 दिवसीय यम-नियम पालन का अनुष्ठान शुरू किया है।

देव प्रतिष्ठा को पार्थिव मूर्ति में ईश्वरीय चेतना के संचार का अनुष्ठान बताया गया है। इसके लिए शास्त्रों में अनुष्ठान से पूर्व व्रत के नियमों का निर्देश दिया गया है। प्रधानमंत्री अपनी दैनिक दिनचर्या में ब्रह्ममुहूर्त जागरण, साधना और सात्विक आहार जैसे नियमों का पालन तो अनवरत ही करते हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री ने सभी 11 दिवसीय अनुष्ठान के तौर पर कठोर तपश्चर्या के साथ व्रत लेने का निर्णय किया है।

नासिक-धाम पंचवटी से शुरू होगा अनुष्ठान

अपने ऑडियो मैसेज में पीएम ने कहा कि, “मेरा ये सौभाग्य है कि मैं अपने 11 दिनों के अनुष्ठान का आरंभ मैं नासिक-धाम पंचवटी से कर रहा हूं। पंचवटी वो पावन धरा है, जहां भगवान राम ने काफी वक्त बिताया था। आज मेरे लिए एक सुखद संयोग ये भी है कि आज स्वामी विवेकानंद की जन्मजयंती है। स्वामी विवेकानंद जी ने ही हजारों वर्षों से आक्रांतित भारत की आत्मा को झकझोरा था। आज वही आत्मविश्वास भव्य राम मंदिर के रूप में हमारी पहचान बनकर सबके सामने है।”

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: 11 day special ritual, Ayodhya, Narendra Modi, pm, Pran Pratishtha, Ram temple, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 09 30 at 8.14.58 PM - The Fourth
India

पकड़ा गया दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी का मास्टरमाइंड !

3 वर्ष पहले

10 साल का सूखा खत्म, वानखेड़े में बेंगलुरु की शानदार जीत

ग्वालियर कोर्ट परिसर में अम्बेडकर की मूर्ति पर विवाद कितना सही और कितना गलत?

राजस्थान के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब बैन करने की तैयारी

5 चटपटे स्वादिष्ट स्नैक्स जिनका आप आनंद ले सकते है

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?