By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: उज्जैन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति में चला ट्रैक्टर
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
ujjain - The Fourth
India

उज्जैन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति में चला ट्रैक्टर

सरदार बल्लभ भाई पटेल और डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर चल रहा विवाद।

Last updated: जनवरी 25, 2024 3:53 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर चल रहा विवाद आज काफी बढ़ गया हैं। 25 जनवरी यानी आज एक पक्ष ने विवादित जमीन पर सरदार पटेल की मूर्ति लगा दी। जानकारी मिलने पर दूसरा पक्ष मौके पर पहुंचा और हंगामा करते हुए मूर्ति पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और दोनों पक्षों ने वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी और आस पास की दुकानों में तोड़ फोड़ भी की।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात नियंत्रण से बाहर जाते देख जल्दी में तीन थानों की पुलिस को भी तैनात किया गया है। मामला उज्जैन से 50 किलोमीटर दूर माकड़ौन का है। पुलिस ने बताया कि, यहां मंडी गेट और बस स्टैंड के पास एक विवादित जमीन है। इस जमीन पर एक पक्ष अंबेडकर की मूर्ति लगाना चाहता है। जबकि इसी जमीन पर दूसरा पक्ष काफी समय से सरदार पटेल की मूर्ति लगाने के लिए संघर्ष कर रहा था।

इसी बीच आज की सुबह सरदार पटेल के समर्थकों ने इस जमीन पर मूर्ति लगा दी। इसकी खबर जैसे अंबेडकर समर्थकों को मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। यहां तक कि मूर्ति में तोड़फोड़ करते हुए ट्रैक्टर चढा दिया गया। इस घटना के विरोध में दोनों पक्षों में पहले हाथापायीं की, फिर पथराव और लाठी डंडे चलने लगे। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के वाहनों में भी आग लगा दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली तो उज्जैन, तराना और आसपास के थानों की पुलिस के साथ रिजर्व कंपनियों को बुला लिया गया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। इस मामले में SSP ने थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: dr. bhim rao ambedkar, madhya pradesh, sardar vallabhbhai patel, statue, thefourth, thefourthindia, tractor, Ujjain
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

air india - The Fourth
India

सामने आया एयर इंडिया के A350 का FIRST LOOK

3 वर्ष पहले

आज की तारीख – 22: इंतकाल के बाद ‘फ़ैज़’ बन गए एक अमर क्रांतिकारी शायर!

Gaza पट्टी के अस्पताल पर हवाई हमला, 500 से अधिक लोगो को मौत

लड़कियों पर Acid अटैक करने वाले आरोपियों को यूपी पुलिस ने 9 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार!

27 वर्षों के बाद भाजपा की वापसी और आम आदमी पार्टी सत्ता से बेदखल!

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?