By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बजट 2025-26 : किसे मिली कौनसी बड़ी सौगातें?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 02 01 at 4.42.41 PM - The Fourth
India

बजट 2025-26 : किसे मिली कौनसी बड़ी सौगातें?

जिनकी सालाना आय 12 लाख रुपए तक है, उन्हें इनकम टैक्स नहीं देना होगा।

Last updated: फ़रवरी 11, 2025 5:10 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसकी सभी को बेसब्री से प्रतीक्षा थी। जी हां, बात हो रही है बजट 2025-26 की, जिसे आज शनिवार दिनांक 01 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह उनके द्वारा लगातार आठवीं बार पेश किया गया बजट है, जिसके साथ उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बराबरी कर ली, जिन्होंने भी आठ बार इसे सबके समक्ष प्रस्तुत किया था। सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम से, जिन्होंने 10 बार यह अहम जिम्मेदारी निभाई। तो चलिए, नज़र डालते हैं कि किस क्षेत्र के लिए इस बार क्या है खास!

इनकम टैक्स में राहत!

सबसे पहले बात होगी इनकम टैक्स यानी आयकर की। इसमें वित्त मंत्री द्वारा एक ऐसी घोषणा की गई, जिससे हर सामान्य व्यक्ति ने राहत की सांस ली होगी। इसके अनुसार, जिनकी सालाना आय 12 लाख रुपए तक है, उन्हें इनकम टैक्स नहीं देना होगा। इससे मध्यम वर्ग को सबसे अधिक फायदा होने जा रहा है। इसके अलावा, सैलरी क्लास वालों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन 75,000 रुपए रखा गया है, यानी जिस कर्मचारी की सालाना आय 12 लाख 75 हज़ार तक होगी, उन्हें कोई टैक्स नहीं देना होगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रभावी कदम!

अब आते है एक और महत्वपूर्ण क्षेत्र, स्वास्थ्य पर। यहां भी सरकार ने कई अच्छे कदम उठाए है। सबसे पहले बात होगी, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की जहां सरकार ने मरीजों को राहत देते हुए कैंसर और अन्य दुर्लभ बीमारियों की 36 दवाओं को ड्यूटी फ्री कर दिया गया है। इसके साथ ही अगले तीन वर्षों में देशभर के सभी जिलों में 200 से अधिक कैंसर सेंटर खोले जाएंगे, जिससे लोगों तक बेहतर उपचार पहुंच सकेगा। मेडिकल विद्यार्थियों के लिए भी एक खुशखबरी है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि अगले पांच वर्षों में मेडिकल कॉलेजों में 10,000 से अधिक सीटें बढ़ाई जाएंगी।

किसानों के लिए ज़रूरी घोषणाएं!

बजट की शुरुआत में ही, वित्त मंत्री ने किसानों के लिए नई धनधान्य योजना की घोषणा की जिसके तहत कम पैदावार और औसत से कम ऋण मापदंडों वाले 100 जिले शामिल होंगे जिससे 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। इसके अलावा, खाद्य तेल क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर हो, इसके लिए छह वर्षीय मिशन का ऐलान किया गया।

रक्षा के क्षेत्र में आवंटन!

रक्षा के क्षेत्र में, सरकार ने 6.81 लाख करोड़ आवंटित किए है, जो पिछले बार से अधिक है। इस रकम से नए हथियार, विमान, युद्धपोत और अन्य सैन्य उपकरण खरीदे जाएंगे। इससे पूर्व रक्षा मंत्री ने अपने एक बयान में कहा था कि वर्ष 2025 में हम एकीकृत थिएटर कमांड, साइबर और AI जैसे डोमेन, आसान तकनीक हस्तांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाने और निर्यात सुविधा में वृद्धि देख सकते है।

शिक्षा क्षेत्र में सुधार और विस्तार!

शिक्षा जैसे इतने महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी सकारात्मक कदम उठाए गए है। जिसमें प्रतिष्ठित संस्थान IITs का विस्तार भी शामिल है। खास तौर पर, IIT Patna में हॉस्टल क्षमता को बढ़ाया जाएगा, जिससे 6500 से अधिक छात्र रह सकेंगे। भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम के तहत, स्कूली एवं उससे आगे की शिक्षा हेतु भारतीय भाषाओं में पुस्तकें छात्रों को उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी सरकारी प्राइमरी व सेकेंडरी स्कूलों को ब्रॉडबैंड सेवा से जोड़ा जाएगा। युवा पीढ़ी को AI की शिक्षा मिले, इसके लिए AI आधारित शिक्षा अनुसंधान में 500 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है।

साथ ही इस बजट में शहरी विकास, MSMEs, विज्ञान के क्षेत्र में भी कदम उठाए गए है, जिससे भारत आर्थिक रूप से सशक्त होगा व दीर्घकालिक विकास की दृष्टि से भी अच्छी स्थिति में पहुंचेगा।

You Might Also Like

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

TAGGED: budget 2025-26, cancer treatment, farming scheme, health sector, income tax
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

6699ee4c9b61c bangladesh protests 194043180 16x9 1 - The Fourth
World

बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर हिंसा थम नहीं रही, अब तक 39 लोगों की मौत

2 वर्ष पहले

Michaung Cyclone: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश और तूफान में कई लोगों की जान गई

Madhya Pradesh Budget 2026: लाड़ली बहना से लेकर किसानों तक, सरकार ने खोला खजाना

उत्तर प्रदेश के बाद मध्यप्रदेश में मदरसों की मान्यता रद्द!

भारत में पहली बार: बिना सुई के AI-Based Blood Test Tool Launch

You Might Also Like

IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

2 महीना पहले
IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

2 महीना पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

2 महीना पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

3 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?