By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अनोखा ओलंपिक जिसमें इंसान नहीं जानवर लेते हैं हिस्सा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 03 19 at 6.37.00 PM - The Fourth
India

अनोखा ओलंपिक जिसमें इंसान नहीं जानवर लेते हैं हिस्सा

ओलंपिक में बैल, घोड़े, भैंस समेत अन्य पशुओं के बीच खेल आयोजित किया जाता हैं।

Last updated: मार्च 19, 2024 6:38 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

ग्वालियर। अबतक आप सब ने पैरा-ओलंपिक, वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसी कई प्रतियोगिताओं को देखा और उनके बारे में सुना है, लेकिन क्या आपने ‘एनिमल ओलंपिक’ के बारे में सुना है? आप सोच रहे होंगे कि भला यह भी कोई ओलंपिक है। तो हमको आपको बता दें कि, इन दिनों मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में तीसरे ‘ग्रामीण एनिमल ओलंपिक’ का आयोजन चल रहा है। जिले के अंतर्गत भगवान जगन्नाथ की नगरी से मशहूर कुलैथ गांव में हर साल की तरह इस साल भी लगातार तीसरी बार इस विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कुल मिलाकर ‘एनिमल ओलंपिक’ का उद्देश्य देशी खेलों का प्रोत्साहन करना देश के साथ-साथ विदेशों में पहचान दिलाना है।

कुलैथ गांव द्वारा कराए जाने वाले ग्रामीण एनिमल ओलंपिक में बैल, घोड़े, भैंस समेत अन्य पशुओं के बीच खेल आयोजित किया जाता हैं। इसमें बैलगाड़ी दौड़, घुड़दौड़, भैंसा दौड़ काफी चर्चा में रहती हैं। यही नहीं, इन प्रतियोगिताओं में जीतने वाले पशुओं को हज़ारों रुपए का इनाम भी दिया जाता है। खास बात यह है कि, मात्र तीन साल में ही यह प्रतियोगिता और आयोजन इतना चर्चित हो चुका है कि, इसमें भाग लेने सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब समेत हरियाणा आदि राज्यों तक से प्रतियोगी अपनी-अपनी बैल गाड़ियां लेकर अब यहां आने लगे हैं।

खास बात ये है कि, इन देसी परंपरागत खेलों का लुत्फ उठाने हजारों की तादाद में लोग पहुंचते हैं। इस बार चल रहे आयोजन के दौरान करीब 25 हज़ार से ज्यादा लोग खेल देखने आए हैं। यही नहीं मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी आयोजन में शामिल हुए। यहां उन्होंने पहले तो बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया। इसके बाद विजय खिलाड़ी को पुरस्कार दिया किया। इस दौरान मंच से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि, “परंपरागत खेल भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं। इन खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य और केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है।”

इस प्रतियोगिता को सबसे खास बनाने वाली जो चीज है, वो यहां आने वाले दर्शकों का उत्साह हैं। एनिमल ओलंपिक को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिलता है। ग्वालियर चंबल प्रदेश और देश के अलग-अलग राज्यों से लोग अपने जानवर लेकर प्रतियोगिता में शामिल होते हैं। इसके लिए वो पशुओं की विशेष ट्रेनिंग तो करते ही हैं, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पशुओं को विशेष डाइट भी दी जाती है। इस ओलंपिक में शामिल होन वाले घोड़े, भैंसे और बैलों की कीमत भी लाखों में होती है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Animal Olympics, animals, athletes, Gwalior, race, Rural Animal Olympics, sports, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

पद्म पुरस्कारों का ऐलान: एमपी की 4 हस्तियां शामिल 

3 वर्ष पहले

Coimbatore के सरकारी स्कूल में mid-day meal में छिपकली मिलने से 43 बच्चे बीमार

Madhya Pradesh में कोर्ट का आदेश …दुगनी उम्र के पति की बजाय प्रेमी का साथ

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के संघर्ष की कहानी 

मणिपुर पर मोदी के मुँह से ‘म’ तक नही निकला

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?