By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: FSSAI ने वेंडर और कंज्यूमर से की अपील।
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
fassi - The Fourth
Health

FSSAI ने वेंडर और कंज्यूमर से की अपील।

न्यूज पेपर में रख के खाना खाने से कैंसर जैसी बीमारियों के शिकार हो सकते है।

Last updated: अक्टूबर 3, 2023 4:05 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

हमारे देश में रोटी से लेकर दुकान पर बिकने वाले समोसे तक की पैकिंग में न्यूजपेपर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है। लोग लंचबॉक्स में रोटियां पैक करने के लिए भी न्यूज पेपर की रैपिंग करते हैं। खाने पीने की चीजे न्यूज पेपर में पैक करके देना यह मामूली सी बात है लेकिन इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ पर पढ़ता है। हमने काभी सोचा नहीं होगा की न्यूज पेपर में रखके खाना खाने से कैंसर जैसी बीमारियों के शिकार हो सकते है। न्यूज पेपर की स्याही में डाई आइसोब्यूटाइल फटालेट, डाइएन आईसोब्यूटाइलेट जैसे केमिकल मौजूद होते हैं। न्यूज पेपर में गर्म खाना रखने से उसकी स्याही कई बार खाने के साथ चिपक जाती, जिससे सेहत को नुकसान होता है। शरीर में इन केमिकल्स की ज्यादा मात्रा होने पर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही मुंह के कैंसर से लेकर फेफड़ों के कैंसर होने तक का खतरा रहता है।

FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) ने दी चेतावनी
इसी के चलते अब भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण दुकानदारों और कंज्यूमर को चेतावनी दी है। न्यूज रिपोर्ट्स में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जी कमला वर्धन राव के द्वारा यह कहा गया है कि, ‘’न्यूजपेपर में इस्तेमाल की जाने वाली स्याही में तमाम तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। और यह स्याही यदि खाने चीजों में लग जाती है तो इसकी वजह से शरीर और सेहत पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।” उन्होंने दुकानदारों से यह आग्रह किया है कि खाने की चीजों को अखबार में पैक करने से बचें।

FSSAI इस संबंध में नियमों की निगरानी और उन्हें लागू करने के लिए राज्य खाद्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। FSSAI के सीईओ जी कमला वर्धन राव ने देशभर के कंज्यूमर्स और फूड वेंडर्स से खाद्य पदार्थों की पैकिंग, उन्हें परोसने और स्टोरेज के लिए अखबारों का उपयोग तुरंत बंद करने का आग्रह किया है। उन्होंने भोजन को लपेटने या पैकेजिंग करने के लिए अखबार के उपयोग पर चिंता व्यक्त की और इससे जुड़े हेल्थ रिस्क के बारे में भी बताया।FSSAI ने इससे पहले भी (पैकेजिंग) विनियम, 2018 के अनुसार एक आदेश में भी खाने की चीजों को अखबार में पैक करने से मना किया गया था।

अखबार में फूड्स प्रोडक्ट्स को लपेटने या पैक करने से होने वाले नुकसान-

  1. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा।
  2. आंखों की रोशनी जाने का खतरा।
  3. पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों का खतरा।
  4. हार्मोनल इम्बैलेंस।
  5. नपुंसकता या इनफर्टिलिटी का खतरा।

You Might Also Like

IIT Indore ने ओरल कैंसर की जांच में खोजी नई राह

Hanta Virus 23 देशों तक कैसे पहुंचा संक्रमण

Momos की लत ने 10 साल की बच्ची को पहुंचाया ICU: Plasmapheresis से बची जान

देश में 46% Indians को नहीं मिल रही 6 घंटे की भी नींद

Cancer से महिला-मौत में मध्यप्रदेश अव्वल

TAGGED: cancer, diseases, food wrapped, FSSAI, newspaper
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

argusnews new project 2023 10 31t153514 747 ecbcd5fe af54 4206 b03f db94dd6d1b6f - The Fourth
Sports

2034 FIFA विश्व कप की मेजबानी से पीछे हटा ऑस्ट्रेलिया, सऊदी का रास्ता साफ

3 वर्ष पहले

बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर हिंसा थम नहीं रही, अब तक 39 लोगों की मौत

राम मंदिर को भेंट की अनोखी घड़ी, एक साथ बताएगी 9 देशो का समय

भोपाल 9 मार्च से रामायण सम्मेलन की मेजबानी करेगा

ब्रायन जॉनसन आखिर क्यूँ बीच में छोड़कर चले गए थे निखिल कामथ का पॉडकास्ट?

You Might Also Like

539957824 18528733600020972 6948893464843497742 n - The Fourth
India

14 साल का Banking Experience रखने वाला आदमी Footpath पर

1 वर्ष पहले
world malaria day - The Fourth
Health

25 अप्रैल: मलेरिया के खिलाफ वैश्विक जागरूकता का दिन

1 वर्ष पहले
world health day quotes - The Fourth
Fourth Special

World Health Day: सेहत है तो सब कुछ है

1 वर्ष पहले
WhatsApp Image 2025 02 24 at 1.22.20 PM - The Fourth
Health

क्या है Dessert Stomach? जब पेट भर जाए, लेकिन मीठे की भूख बाकी रहे!

2 वर्ष पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?