By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: रतलाम: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल को फैंसी ड्रेस का आयोजन पड़ा भारी, मिला स्कूल रद्द का नोटिस
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
images - The Fourth
India

रतलाम: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल को फैंसी ड्रेस का आयोजन पड़ा भारी, मिला स्कूल रद्द का नोटिस

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के दौरान एक बच्ची वायरल वीडियो में पाकिस्तान का झंडा लिए दिखाई दे रही है।

Last updated: अगस्त 23, 2024 2:28 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक प्री-स्कूल को, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन करना महंगा पड़ गया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है, क्यूंकि स्कूल को अपनी मान्यता रद्द करने का नोटिस मिला है। दरअसल, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के दौरान एक बच्ची वायरल वीडियो में पाकिस्तान का झंडा लिए दिखाई दे रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिसके बाद लोगों द्वारा स्कूल पर देशविरोधी होने का दावा किया जा रहा है।

इस मामले में विवाद तब शुरू हुआ जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वायरल वीडियो को देखने के बाद, कलेक्ट्रेट के बाहर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा एबीवीपी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है। विरोध में एबीवीपी के प्रदर्शनकारियों ने नीमच और महू के रास्ते पर चक्का जाम भी कर दिया था। प्रदर्शनकारियों के विरोध को देखते हुए, जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने उन्हें मामले में जांच का आश्वाशन दिया और कहा कि जांच के आधार पर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर रतलाम की बाल कल्याण समिति (सीवीसी) ने जिला के शिक्षा अधिकारी को एक नोटिस जारी किया है। उस नोटिस में उन्होंने स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग भी की है। नोटिस में कहा गया है कि, स्कूल ने तीन से चार साल के बच्चों को पाकिस्तानी झंडे देकर “राष्ट्र विरोधी गतिविधियां” करने की कोशिश की है। साथ ही देश की गरिमा और अखंडता को नज़रंदाज़ करते हुए बच्चों के दिमाग को प्रभावित करने की कोशिश की गई है। नोटिस में ऐसा करने की मंशा पूछी गई है।

सीवीसी ने नोटिस में यह सब लिखते हुए, स्कूल की मान्यता को तुरंत रद्द करने की और बच्चों को किसी अन्य स्कूलों में दाखिल कराने की मांग की है। इसके अलावा वह यह भी चाहते है कि, ऐसी देशविरोधी हरकत के लिए स्कूल के मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

यह सब देखते हुए, स्कूल के मालिक दीपक पंत ने इस मामले में अपनी ओर से सफाई दी है। दीपक ने कहा कि, यह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया एक नाटक का हिस्सा था। इसमें छात्रों ने देश के विभाजन को दर्शाया था और उनके पास कहानी की पूरी स्क्रिप्ट भी है। वहीं वीडियो पर उन्होंने कहा कि, नाटक में भारत और पाकिस्तान के झंडों का इस्तेमाल विभाजन और स्वतंत्रता संग्राम को दर्शाने के लिए किया गया था, लेकिन किसी ने नाटक का एक छोटा सा हिस्सा लेकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी वजह से लोगों को गलतफहमी हो गई है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Controversial Celebration, Fancy Dress Debate, Independence Day Issue, Pakistani Flag, Ratlam School Controversy, School Cancellation, School Management, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 4 1 - The Fourth
Entertainment

Bollywood vs Boycott

3 वर्ष पहले

Pahalgam का गम : अब भी सदमे में है इंदौर का नाथनियाल परिवार

आज से शुरू हुई नई स्कीम, ‘मेरा बिल, मेरा अधिकार’

इंदौर के नए कमिश्नर बने राकेश गुप्ता, 3 वरिष्ठ पुलिस अफसरों के तबादले

अपहरण मामले में धनंजय सिंह को मिली 7 साल की सजा, 4 साल पुराना है मामला !

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?