By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर में एकतरफा प्यार के चलते भाई बहन और प्रेमी की हुई मौत!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 04 04 at 12.56.33 - The Fourth
Cities

इंदौर में एकतरफा प्यार के चलते भाई बहन और प्रेमी की हुई मौत!

पुलिस ने स्वामीनारायण मंदिर और अरिहंत कालेज परिसर को बंद कर दिया है।

Last updated: अप्रैल 4, 2024 7:06 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में खंडवा नाका स्थित स्वामी नारायण मंदिर में एकतरफा प्यार के चलते लड़की और उसके भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। मृतक लड़की का नाम स्नेहा जाट और भाई का नाम दीपक जाट है। स्नेहा की बातचीत अभिषेक से होती थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह बात नहीं कर रही थी। अभिषेक इंजीनियरिंग का छात्र था और स्नेहा भी महाराजा कॉलेज से इंजीयरिंग कर रही थी। पुलिस ने स्वामीनारायण मंदिर और अरिहंत कालेज परिसर को बंद कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे है।

मौके पर पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो दीपक और स्नेहा की स्पॉट पर ही मौत हो गई थी। वहीं अभिषेक गंभीर घायल अवस्था में पड़ा था। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, स्नेहा और दीपक इंदौर के ही रहने वाले हैं। दीपक रिश्ते में स्नेहा का भाई है और ओरिएंटल कॉलेज में बीए का छात्र था। स्नेहा ने उसे मुलाकात करने के लिए मंदिर में बुलाया था।

अमित सिंह घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह एकतरफा प्यार का मामला है। लड़की के घर वालों से बात करने के बाद यह वजह साफ हुई है। घर वालो का कहना है कि, एक बार पहले भी अभिषेक को समझाया गया था कि, वह स्नेहा से दूर रहे। अभिषेक यादव स्नेहा और दीपक जाट तीनों मंदिर में पहुंचे थे। मंदिर में तीनों ने आधे घंटे तक आपस में बात की। इसके बाद अभिषेक यादव ने इन दोनों पर फायरिंग कर दी।

आरोपी अभिषेक यादव इन दोनों को शूट करने के बाद घबराते हुए ओरिएंटल कॉलेज में पहुंचा था। वहां गार्ड से पानी मांग कर पानी पीया और फिर खुद को गोली मार ली। अभिषेक यादव सीहोर का रहने वाला है। एक तरफा प्यार के चलते उसने यह कदम उठाया है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: indore, Khandwa Naka, Maharaja College, One-sided love, Swami Narayan Temple, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

congress digvijaya singh president election 1664435076212 1664435076414 1664435076414 - The Fourth
Politics

मध्यप्रदेश चुनाव में दांव पर राजे-रजवाड़ों की साख

3 वर्ष पहले

इंदौर के केमिस्ट बनने जा रहे है बॉलीवुड में हीरो

Gandhi परिवार के पास से ED ने जब्त किए 751.9 करोड़ों की संपत्ति

साई-शुभमन की साझेदारी से गुजरात की जीत, Playoffs में जगह पक्की

IRCTC घोटाला : चुनाव से पहले RJD को झटका, कोर्ट में लालू – राबड़ी – तेजस्वी पर आरोप तय, हो सकती है 1-7 साल की सजा

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?