By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: IRCTC घोटाला : चुनाव से पहले RJD को झटका, कोर्ट में लालू – राबड़ी – तेजस्वी पर आरोप तय, हो सकती है 1-7 साल की सजा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 10 13 at 2.50.30 PM - The Fourth
India

IRCTC घोटाला : चुनाव से पहले RJD को झटका, कोर्ट में लालू – राबड़ी – तेजस्वी पर आरोप तय, हो सकती है 1-7 साल की सजा

लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 14 लोग इस घोटाले के आरोपी हैं

Last updated: अक्टूबर 13, 2025 2:58 अपराह्न
By Rajneesh 9 महीना पहले
Share
7 Min Read
SHARE

बिहार में चुनाव का समय बेहद नजदीक है लेकिन इस अहम समय में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को बहुत बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार पर आरोप तय किए हैं. लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 14 लोग इस घोटाले के आरोपी हैं।

बिहार में चुनाव का समय बेहद नजदीक है लेकिन इस अहम समय में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को बहुत बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार पर आरोप तय किए हैं. लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 14 लोग इस घोटाले के आरोपी हैं।

क्या है IRCTC स्कैम?

रेलवे में कथित रूप से नौकरी के बदले जमीन मांगने से जुड़े घोटाले को IRCTC स्कैम कहा जाता है। बात उस समय की है जब लालू यादव रेल मंत्री थे। 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि उनके रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। मई, 2004 में लालू यादव यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री बने इसके आठ महीने बाद फरवरी, 2005 में रेल मंत्रालय IRCTC के दो होटल किराए पर चलाने देने का फैसला करता है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक लीज के फैसले के कुछ ही दिनों बाद पटना में एक जमीन बिकती है। कथित तौर पर यहीं से घोटाले की शुरुआत हुई। ये जमीन थी मेसर्स सुजाता होटल्स नाम की कंपनी की जो पटना में होटल चाणक्या चलाती है। स्कैम के आरोप इसी जमीन से संबंधित है।

आरोप लगा कि रेलवे में नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए थे। मामले में CBI की तरफ से दर्ज FIR में लालू यादव, राबड़ी यादव और उनकी दो बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव का नाम है। इसके अलावा कुछ प्राइवेट प्लेयर्स को भी आरोपी बनाया गया। उन पर नौकरी के बदले जमीन देने का आरोप है।

नवंबर, 2006 में रेलवे ने लीज का टेंडर निकाला था। रांची और पुरी स्थित उन्हीं दो होटलों के लिए, जिनका पहले जिक्र किया। टेंडर की शर्तें ऐसी थीं कि सुजाता होटल्स बिड के लिए योग्य नहीं थी। आरोप लगाया गया कि टेंडर निकाले जाने के कुछ ही हफ्तों के अंदर टेंडर की शर्तों में बदलाव कर दिया गया। नई शर्तों के बाद सुजाता होटल्स बिडिंग के लिए इलिजिबल हो गई थी। करीब डेढ़ महीने बाद दिसंबर 2006 में सुजाता होटल्स को रांची और पुरी वाले होटल चलाने के लिए लीज दे दी गई थी।

साल 2018 में CBI और ED, सुशील मोदी के आरोपों के आधार पर केस फाइल किया था। ED की अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग का केस चार्जशीट फाइल हुई। वहीं सीबीआई की अदालत में भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश का केस शुरू हुआ था। रिपोर्टों के मुताबिक सारी जमीनें राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर ली गई थीं। CBI की जांच में पता चला था कि आरोपियों ने सेंट्रल रेलवे के तत्कालीन जनरल मैनेजर और CPO के साथ मिलकर घोटाले की साजिश रची थी। जांच एजेंसी का कहना था कि इन भर्तियों के लिए कोई भी विज्ञापन या पब्लिक नोटिस नहीं जारी किया गया था। बावजूद इसके, पटना में रहने वाले लोगों को मुंबई, पटना, जबलपुर, कोलकाता और हाजीपुर में अलग-अलग जोनल रेलवे सब्स्टिट्यूट के रूप में नियुक्त किया गया था।

राउज एवेन्यू कोर्ट में क्या हुआ?

आज यानी 13 अक्टूबर को जब दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव से पूछा, “क्या आप अपना अपराध मानते हैं?” इस पर लालू यादव समेत राबड़ी और तेजस्वी ने अपना अपराध मनाने से इनकार किया।

हालांकि कोर्ट ने कहा, ‘लालू की जानकारी में टेंडर घोटाले की पूरी साजिश रची गई। टेंडर में उनका हस्तक्षेप था। इससे लालू परिवार को फायदा हुआ।’

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने लालू यादव को कहा कि आपने षड्यंत्र रचा, आपने लोक सेवक के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया, टेंडर प्रोसेसिंग में दखल दिया, और टेंडर हासिल करने की शर्तों में हेराफेरी की गई।

कोर्ट ने लालू यादव को कहा कि आपने कोचर से ज़मीन के टुकड़ों की कम कीमत पर खरीद की साजिश रची, और बाद में इन जमीनों पर प्रभावी नियंत्रण राबड़ी और तेजस्वी को हस्तांतरित करने के लिए अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची गई।

वहीं लालू ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वे मुकदमे का सामना करेंगे। लालू यादव की ओर से सीनियर वकील मनिंदर सिंह ने तर्क दिया कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है और कहा, ‘ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे पता चले कि जमीन के बदले उम्मीदवारों को नौकरी दी गई।’

ये मामला अब आगे बढ़ेगा। लालू यादव पर भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का आरोप है। इसके अलावा, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप लगे हैं। अगर तीनों के खिलाफ आरोप साबित हुए तो इन्हें एक से 7 साल तक की सजा हो सकती है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि ये ख़बर कुछ हद तक RJD को नुकसान जरूर पहुंचाएगी ख़ासकर बिहार की अर्बन सीटों पर। हालांकि बहुत ज्यादा नुकसान हो इसकी संभावना कम है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हम इस मामले की कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। हमने शुरू से ही कहा था कि जैसे-जैसे चुनाव करीब आएंगे, ऐसी बातें होंगी। हम अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं और अदालत में अपनी बात रखेंगे। जिस व्यक्ति ने रेलवे को 90,000 करोड़ रुपए का मुनाफा दिया, जिसने हर बजट में किराया घटाया, वह ऐतिहासिक रेल मंत्री के रूप में जाने जाते हैं। हार्वर्ड और IIM के छात्र लालू जी से सीखने आए थे। उन्हें मैनेजमेंट गुरु कहा जाता है। बिहार और देश की जनता सच्चाई जानती है।’

You Might Also Like

पांच नेता ही चला सकें Indore से आष्टा तक साइकिल

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

TAGGED: bihar elections, indian politics, irctc scam, Lalu Yadav, rabri devi, Tejashwi Yadav
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

दैनिक जीवन के लिए योग आवश्यक है

3 वर्ष पहले

इंदौर के स्कूल में 4 छात्रों में विवाद, एक छात्र के पैर पर किए 105 छेद

‘’मणिपुर की महिलाओं को सोचो…फ्लाइंग किस का विरोध करने वालों’’

Indore : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा सरकार बनाएगी बाणेश्वर लोक

देश के सबसे स्वच्छ शहर में भिखारी बताओ, इनाम पाओ- शासन की अनूठी योजना चर्चा में

You Might Also Like

IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

2 महीना पहले
IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

2 महीना पहले
IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

2 महीना पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?