By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों को गोली मारने के दिए आदेश
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
haldwani violence 1396625524 sm - The Fourth
India

हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों को गोली मारने के दिए आदेश

अवैध मदरसा और मस्जिद को ध्वस्त करने पर भड़के लोग।

Last updated: फ़रवरी 9, 2024 3:20 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार शाम को एक भयानक हिंसा हुई है। बनभूलपुरा इलाके में सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से बने मदरसे और मस्जिद को ध्वस्त करने गई पुलिस प्रशासन व नगर निगम की टीम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव किया। बनभूलपुरा में पुलिस पर पहले पत्थरों से हमला किया गया और फिर पेट्रोल बम और डीजल से भरी बोतल फेंककर आग लगाई गई। इतना ही नहीं बल्कि बनभूलपुरा थाने पर भी हमला कर वहां खड़ी पुलिस व मीडियाकर्मियों के दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालांकि अब कार्रवाई के दौरान पथराव करने वाले लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

कई पुलिसकर्मी और नगर निगम कर्मी हुए घायल

इस हिंसा में 6 लोगों की मौत, व 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए है। जिसके बाद नैनीताल की DM वंदना सिंह चौहान हंगामे में घायल हुए लोगों और पुलिसकर्मियों से मिलने अस्पताल पहुची। हिंसा को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इस घटना के बाद पूरे राज्य में पुलिस अलर्ट पर है और इंटरनेट सेवाओ को भी बंद कर दिया गया है।

उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए है। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने और लोगों को बिना कारण घर से बाहर ना निकलने कि अपील की है। यदि कुछ जरूरी काम है तो जिला प्रशासन को जानकारी दे कर ही बाहर निकलने के आदेश दिए है।

मदरसा और मस्जिद को ध्वस्त करने की वजह

जब मदरसा और मस्जिद पर बुलडोजर चल रहा था, तब नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा और भारी पुलिस बल तैनात रहे। अधिकारी मीणा ने बताया कि मदरसा और मस्जिद ध्वस्त करने की कार्रवाई अदालत के आदेश के बाद की गई है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि ध्वस्त किया गया मदरसा तथा नमाज स्थल पूरी तरह से अवैध है। इस स्थल के पास स्थित तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने जनवरी के महीने में पहले ही कब्जा कर अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया था, लेकिन इसे गुरुवार को ध्वस्त किया गया है।

हाईकोर्ट पहुंचा मामला

हल्द्वानी में हिंसा के बीच उत्तराखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को मस्जिद और मदरसे को ध्वस्त किए जाने से रोकने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मलिक कॉलोनी निवासी साफिया मलिक और अन्य द्वारा दायर याचिका में याचिकाकर्ताओं को हल्द्वानी नगर निगम द्वारा दिए गए नोटिस को चुनौती दी गई है। अब इस मामले की सुनवाई 14 फरवरी को होगी।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: demolition of mosque, Haldwani Violence, Stones pelted, thefourth, thefourthindia, Uttarakhand
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

baudha dharm - The Fourth
India

मध्यप्रदेश में 40 परिवारों ने बौद्ध धर्म अपनाया, सनातन छोड़ा !

3 वर्ष पहले

मारा जा चुका है रूस को हिला देने वाला प्रिगोझिन?

उज्जैन-इंदौर रोड में जल्द बनेगा उज्जैन एयरपोर्ट

चिरौंजी खाने के फायदे जान हो जाएगे हैरान

शिक्षको ने खुद चंदा कर के तैयार कि “स्मार्ट” क्लास

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?