By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: फुल टाइम बर्तन विक्रेता “छेदू”, चुनाव के वक्त बन जाते है उम्मीदवार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
He started contesting elections in 2001 and defeat 1712597142231 - The Fourth
Politics

फुल टाइम बर्तन विक्रेता “छेदू”, चुनाव के वक्त बन जाते है उम्मीदवार

छेदू इस बार 12वीं बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

Last updated: अप्रैल 9, 2024 7:14 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

आपने चुनाव के वक्त कार में बैठे नेताओं को बड़ी-बड़ी रैलियों में लोगों से वोट मांगते तो देखा ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी साईकिल में बर्तन बेचते हुए किसी को अपने लिए वोट मांगते हुए देखा है? इसी तरह उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में छेदू चमार (50 वर्षीय) नाम के एक नेता है, जो पेशे से एक बर्तन विक्रेता है। वह तपती हुई धूप में घर-घर जाकर बर्तन बेचते हैं, लेकिन जैसे ही चुनावी मौसम आता है वह एक समर्पित राजनीतिक दावेदार के रूप में बदल जाते है।

छेदू पिछले 24 सालो में 11 बार चुनाव लड़ चुके हैं (लोकसभा और राज्यसभा) और यह 12वीं बार है जब उन्होंने अपना नाम कौशांबी निर्वाचन क्षेत्र से नामांकित किया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में छेदू को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जैसे कई बड़े राजनेताओं का सामना करने का मौका भी मिल चुका है।

छेदू ने अपना राजनीतिक सफर 2001 में शुरू किया था। 2001 में क्षेत्रीय पंचायत चुनाव में उन्होंने अपने ही एक रिश्तेदार को 195 वोटों से पराजित किया था। हालांकि, उन्हें अपनी बड़ी जीत मात्र एक बार 2002 में मिल पाई थी। 2002 में उन्हें ब्लॉक विकास परिषद के सदस्य बनने का अवसर मिला था।

छेदू अपने दम पर दो बार लोकसभा चुनाव (2014 और 2019 में) और दो बार विधानसभा चुनाव (2012 और 2017 में) भी लड़ चुके है। इसके अलावा उन्होंने जिला पंचायत चुनावों में भी तीन बार भाग लिया है। लेकिन परिणाम स्वरूप वह हर चुनाव में विफल ही रहे।

हार के बाद उन्होंने अपनी पत्नी उर्मिला देवी को भी राजनीति के मैदान पर उतारा था। उर्मिला ने 2006 और 2015 के जिला पंचायत चुनावों में भाग लिया था लेकिन वह भी उसमें असफल रही थी, जिसके बाद उन्होंने फिर कभी भी चुनावी मैदान पर अपना पैर नहीं रखा। लेकिन इसके बावजूद छेदू ने अपनी हिम्मत नहीं हारी और उसके बाद भी वह चुनाव लड़ते रहे।

छेद्दू हर चुनाव में अपनी साइकिल पर अपने लिए वोट मांगते हैं। वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में घूमते हैं और ‘एक घर, एक वोट’ का बैनर लेकर लोगों से घर-घर जाकर उनसे मिलते हैं। वह कहते है कि उनके पास रैली में लगाने के लिए ज्यादा पैसे नहीं है लेकिन उन्हें लोगों के पास जाकर उनसे बात करना और अपने लिए वोट मांगना अच्छा लगता है। वह कहते है कि इतनी बार चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने सांसद और विधायक बनने की उम्मीद छोड़ी नहीं है।

छेद्दू का यह सफर और उनकी हिम्मत बाकी सभी लोगों के लिए एक उद्धारण है कि, कैसे एक साधारण मनुष्य कुछ भी कर सकता है। बस खुदमे हिम्मत और जज़्बा होना चाहिए।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: election, elections candidate, kaushambi, Lok Sabha election, thefourth, thefourthindia, utensil seller, Uttar Pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

main image credit X Vajra 657946cd5b308 - The Fourth
Entertainment

‘Animal’ के बाद अब रणबीर कपूर निभाएंगे राम का किरदार, 2024 में शुरू होंगी रामायण फिल्म की शूटिंग

2 वर्ष पहले

10 सबसे खराब रेटिंग वाला भारतीय स्ट्रीट फूड

काम की खबर : AADHAAR APP से हो जाएगा मोबाइल नंबर अपडेट

वही दिन वही दास्तां : मोहब्बत के दिन जन्मी ‘मधुबाला’… लेकिन नसीब में नहीं थी मोहब्बत

वो पुराने दिन : नीदरलैंड्स बना दुनिया का पहला देश जहां Euthanasia को लीगल किया गया

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?