By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: नागालैंड के 6 जिलों में 0% हुआ मतदान, 9 घंटों तक वोटर्स का इंतजार करते रहे चुनावकर्मी !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 04 20 at 4.01.42 PM - The Fourth
Politics

नागालैंड के 6 जिलों में 0% हुआ मतदान, 9 घंटों तक वोटर्स का इंतजार करते रहे चुनावकर्मी !

अलग राज्य की मांग के लिए जनजातीय संगठनों की शीर्ष संस्था Eastern Nagaland People's Organization द्वारा पूर्वी नागालैंड बंद का ऐलान किया गया था।

Last updated: अप्रैल 20, 2024 4:06 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

देशभर में कल से लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुके है। लेकिन देखा जाए तो नागालैंड के 6 जिलों में 0% मतदान हुआ है। दरअसल यहां एक अलग राज्य की मांग के लिए जनजातीय संगठनों की शीर्ष संस्था Eastern Nagaland People’s Organization द्वारा पूर्वी नागालैंड बंद का ऐलान किया गया था। जिसकी वजह से यहां के मतदान बूथ खाली पड़े रहे। 9 घंटो तक चुनावकर्मी वोटर्स का इंतजार करते रहे, लेकिन क्षेत्र के विधायक सहित 4 लाख मतदाताओं में से एक भी व्यक्ति वोट देने नहीं पहुंचा।

लंबे समय से चल रही है अलग राज्य करने की मांग

आपको बता दे कि, पूर्वी नागालैंड के 6 जिलों के लिए स्वायत्तता की लंबे समय से मांग चली आ रही है। पिछले साल फरवरी में हुए नागालैंड विधानसभा चुनावों से पहले भी यहां हिंसा भड़क उठी थी। अगस्त 2022 की शुरुआत में, ENPO ने अलग राज्य की मांग पूरी नहीं होने तक विधानसभा चुनावों में भाग नहीं लेने का प्रस्ताव पारित किया था।

लोगों की आवाजाही पर थी रोक

नागालैंड में लोकसभा चुनाव शुरू होने से कुछ घंटे पहले, ‘ENPO’ ने बुधवार शाम 6 बजे से राज्य के कुछ हिस्से में अनिश्चितकालीन पूर्ण बंद घोषित कर दिया था। संगठन ने यह भी कहा था कि, यदि कोई व्यक्ति मतदान करने जाता है और कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी जिम्मेदारी मतदाता की होगी। पूर्वी नगालैंड की प्रमुख सड़कों पर शुक्रवार को लोगों और वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई थी।

पूर्वी नागालैंड के 6 जिलों में 4,00,632 मतदाता हैं

नागालैंड के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आवा लोरिंग ने बताया कि, 20 विधानसभा क्षेत्रों वाले इस क्षेत्र के 738 मतदान केंद्रों पर चुनावकर्मी सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहे। इन 9 घंटों में कोई भी व्यक्ति वोट डालने नहीं आया। यहां तक कि 20 विधायकों ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया। नगालैंड के 13.25 लाख मतदाताओं में से पूर्वी नगालैंड के 6 जिलों में 4,00,632 मतदाता हैं। 

इन जगहों पर नहीं हुई वोटिंग

वोटर्स टर्नाउट पर साझा किए गए वोटिंग प्रतिशत के अनुसार सिर्फ मोन, नोकलाक, किफिरे, शामातोर आदि जिलों में वोटिंग नहीं की गई है। चुनाव अधिकारी ने बयान जारी कर कहा कि, इस संगठन ने आम चुनाव में मतदान करने के लिए पूर्वी नागालैंड के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को गलत तरीके से प्रभावित करके उनेक वोटिंग के अधिकार में हस्तक्षेप किया है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Eastern Nagaland people organisation, ENPO, lok sabha, Lok Sabha election, Nagaland, thefourth, thefourthindia, voting, Voting Date
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

bihar cm nitish kumar 081306243 16x9 1 - The Fourth
Politics

मणिपुर में JDU बनी रहेगी NDA के साथ, सुबह अलग होने की झूठी चिट्ठी सामने आई थी

1 वर्ष पहले

शिक्षको ने खुद चंदा कर के तैयार कि “स्मार्ट” क्लास

दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ा

रूस गए 4 भारतीय मजबूर हुए रूसी युद्ध लड़ने

देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति: 9 सितंबर को होगी Voting

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?