By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिल्ली NCR में नकली मसाला बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
th 2 - The Fourth
India

दिल्ली NCR में नकली मसाला बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

15 टन मिलावटी मसाले और उन्हें बनाने का सामान जब्त किया है।

Last updated: मई 6, 2024 11:32 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मसालों में केमिकल मिले होने की आशंका के बीच इंदौर के अलावा उज्जैन, भोपाल समेत कई जगहों पर मसालों की सैंपलिंग की जा रही है। इसी बीच दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने दिल्ली NCR में नकली मसाले बनाने वाली कंपनी और गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह कंपनियां दिल्ली NCR में नकली मसलों को सप्लाई कर बड़ा मुनाफा कमाती थी। पुलिस ने दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बंद कराया और 15 टन मिलावटी मसाले और उन्हें बनाने का सामान जब्त किया है। यह नकली मसाले खराब चावल, यूकेलिप्टस के पत्ते, सड़े बेर, लकड़ी का बुरादा, चोकर, रंग और केमिकल्स की मिलावट से बनाया जा रहा था।

इन मसालों की सप्लाई खरी बावली और सदर बाजार के साथ ही दिल्ली-NCR के अन्य बाजारों में बड़ी मात्रा में की जाती थी। इस मामले की जांच चल रही है। मामले के दोनों आरोपी 2021 से इन मसालों का निर्माण कर रहे थे।

पुलिस ने जब फैक्ट्री के सामान की जांच कि, तो पता चला की सड़े हुए चावल, बाजरा, नारियल, जामुन, लकड़ी के बुरादे, केमिकल और कई पेड़ों की छाल से मसाले तैयार किए जा रहे थे। इन मसालों को 50-50 किलो के बड़े कट्टों में भरकर रखा जा रहा था और बाजारों में बेचा जा रहा था। पुलिस की टीम ने फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर आकर इसका निरीक्षण किया है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि, एक और प्रोसेसिंग यूनिट दिल्ली की काली खाता रोड, करावल नगर में भी चल रही है। यहां पर भी छापेमारी की गई, जहां पर सरफराज नाम के व्यक्ति को मिलावटी मसाले बनाते हुए पकड़ा गया है। जिसके बाद यहां की भी खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को सूचना दी गई और बरामद मिलावटी नकली मसालों के कई नमूने लिए गए है। क्राइम ब्रांच ने कानून की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करावल नगर के दिलीप सिंह उर्फ बंटी, मुस्तफाबाद के सरफराज और लोनी के खुर्शीद मलिक के रूप में हुई हैं।

छानबीन के दौरान पुलिस को करावल नगर की दोनों‌ कंपनीयों से कुल 15 टन मिलावटी मसाला और कच्चा माल बरामद हुआ है। पुलिस को छानबीन के दौरान 1050 किलो सड़ा हुआ चावल , 200 किलो सड़ा हुआ बाजरा, 6 किलो सड़े हुए नारियल, 720 किलो खराब धनिया, 70 किलो यूकलिप्टस के पत्ते, 550 किलो खराब हल्दी, 1450 किलो सड़े हुए जामुन, 24 किलो साइट्रिक एसिड, 440 किलो खराब लाल मिर्च,  400 किलो लकड़ी का बुरादा, 2150 किलो पशुओं को खिलाने वाला चोकर, 150 किलो मिर्च के डंढल और 5 किलो केमिकल वाले रंग मिले हैं।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: bhopal, Delhi NCR, fake spice, indore, thefourth, thefourthindia, Ujjain
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

a3f3082ba3 - The Fourth
India

केरल में बुखार से दो मौतें, निपाह वायरस होने का संदेह

3 वर्ष पहले

Asian Games : Golden Boy के नाम एक और Gold, सिंधु भी QF मे।

लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से मिला डिंपल यादव को टिकट!

अयोध्या जाने से इनकार कर अपनों के निशाने पर कॉंग्रेस हाईकमान

कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?