By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अब जादू टोना करने पर गुजरात में होगी सजा, पारित हुआ “एंटी ब्लैक मैजिक बिल”
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
14ADSHSHI W001 HY14 SUPERSTITION.j - The Fourth
India

अब जादू टोना करने पर गुजरात में होगी सजा, पारित हुआ “एंटी ब्लैक मैजिक बिल”

गुजरात में करीब 64 साल बाद "एंटी ब्लैक मैजिक बिल" पास किया गया।

Last updated: अगस्त 23, 2024 2:49 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
6 Min Read
SHARE

गुजरात विधानसभा में “एंटी ब्लैक मैजिक बिल” पास हो चुका है। जिसके बाद पुलिस अब मानव बलि, काला जादू कर रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर सकेंगी। प्रदेश में काले जादू, मानव बलि और बढ़ते अंधविश्वास को लेकर गृह मंत्री हर्ष संघवी ने इस बिल को विधानसभा में पेश किया था। अब इस बिल को राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। यह बिल करीब 64 साल बाद सर्वसम्मति से पास किया गया है। दरअसल, हमारे देश में पिछले कुछ सालों में राज्य भर से नरबलि और तंत्र-मंत्र से जुड़े आपराधिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

कुछ लोग ओझा, अघोरी और बाबा का फर्जी रूप धारण कर के लोगों को धोखा दे रहे हैं। वे न केवल आम लोगों को लूट रहे हैं, बल्कि अपनी सनक पूरी करने के लिए कई लोगों को बलि के नाम पर मरवा भी देते है। ऐसी घटनाओं पर तभी रोक लग सकती है, जब सरकार इस बारे में कोई कठोर कानून लागू करे।

क्या है सजा का प्रावधान

इस बिल के पास होने के बाद पुलिस सीधा अपराधी को गिरफ्तार कर सकती है। अनुच्छेद-3 में इस कानून का उल्लंघन करने वालों को 6 महीने से लेकर 7 साल तक की जेल और 5 हजार से लेकर 50 हजार तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही, अगर कोई व्यक्ति इस तरह के अपराध में उकसाने में या किसी तरह से अपराधी की सहायता करता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसे भी अपराधी माना जाएगा और उसके लिए भी यही सजा होंगी।

किस तरह के मामले शामिल है अपराध में ?

  1. इस कानून के तहत अगर कोई व्यक्ति किसी को रस्सी या जंजीर से बांधकर, छड़ी या कोड़े से पीटकर, मिर्च का धुआं करके या शरीर पर गर्म वस्तुएं डालकर या शराब पिलाकर भूत, चुड़ैल या बुरी आत्मा को शरीर से बाहर निकालने का दावा करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  2. इस बिल में दैवीय शक्ति की कृपा पाने या कीमती चीज, खजाना प्राप्त करने के इरादे से क्रूर कृत्य, काला जादू या अमानवीय कृत्य करके किसी के जीवन को खतरे में डालना या गंभीर रूप से घायल करता है, तो भी कार्यवाही की जाएगी।
  3. तंत्र-मंत्र की विद्या से धन का लाभ देने का लालच देना।
  4. कुत्ते, सांप या बिच्छू के काटने या अन्य कोई बीमारी होने पर व्यक्ति को इलाज कराने से रोकना और धागे, तंत्र मंत्र से इलाज करने का दावा करना शामिल हैं।
  5. उंगलियों के जरिए सर्जरी करने का दावा करना, या किसी महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग बदलने का दावा करना।
  6. किसी अलौकिक शक्ति द्वारा मातृत्व का आश्वासन देकर गर्भधारण करने में, असमर्थ महिला के साथ यौन संबंध बनाने को अपराध की श्रेणी में शामिल किया गया है।

वैसे तो देशभर में काला-जादू और जादू टोने-टोटके जैसी चीजें करना एकदम अमान्य है, लेकिन इसके बाबजूद देश के कई हिस्सों में आज भी तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियाँ की जाती हैं। हालांकि, कई लोग हैं जो इन सब चीजों पर विश्ववास करते हैं और छुप-छुपाकर टोने-टोटके करते हैं। आज हम भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जो काला जादू करने के लिए जानी जाती हैं।

उड़ीसा की कुशाभद्रा नदी

उड़ीसा की कुशाभद्रा नदी इस के आसपास और नदी के नीचे आपको कई हड्डियां और खोपड़ियां देखने को मिल जाएंगी। ये एक ऐसी जगह है, जहां काला जादू का अभ्यास सबसे अधिक होता है।

असम का मायोंग गांव

असम का मायोंग गांव सदियों से काला जादू के लिए काफी मशहूर है। इस गांव में आने पर मुगलों और अंग्रेजों को भी काफी डर लगा करता था। मायोंग गांव में काले जादू से जुड़ी कई कहानियां भी हैं। इस गांव में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा, जिसे काला जादू न आता हो, बल्कि बच्चे-बच्चे तक इस टोने-टोटके जैसी चीजों को जानते हैं। गांव के लोगों का मानना है कि, उन्हें काले जादू की शक्ति वरदान के रूप में मिली है।

कोलकाता का निमतला घाट

कोलकाता का निमतला घाट अपने काला जादू के लिए काफी मशहूर है। यहां पूरी तरह से सुनसान होने के बाद, आधी रात को अघोरी निमतला घाट पर आते हैं और घाट पर जलाए गए अवशेषों को खाते हैं। साथ ही सुबह होने से पहले वो यहां बैठकर कुछ देर साधना भी करते हैं।

आज की तारीख में जादू-टोना और काला जादू करना या कराना मामूली हो गया है, लेकिन यह एक गंभीर अपराध है। कई राज्यों में भी जादू-टोना प्रतिषेध अधिनियम लागू किया गया है, जिसके तहत इस तरह के अपराधों के लिए दंड और गिरफ्तारी का प्रावधान है। अगर कोई व्यक्ति काला जादू करता है या कराता है, तो उसके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर सकती है और अदालत में मामला चलाया जा सकता है। असम राज्य में भी जादू-टोना प्रतिषेध अधिनियम लागू है। अगर आपको लगता है कि, कोई व्यक्ति काला जादू कर रहा है या करा रहा है, तो आप पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Anti Black Magic Bill, gujarat, Gujarat Law, Superstition Ban, thefourth, thefourthindia, Witchcraft Punishment
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

images - The Fourth
World

COVID 19 के दौरान ऋषि सुनक ने कहा कि, लोगो को मरने दो

3 वर्ष पहले

मुंबई मे नाबालिग को अगवा कर चलती कार मे बलात्कार

कई राज्यों में Commercial Gas का सप्लाई बंद…. होटल रेस्टोरेंट बंद!

रोजाना व्यायाम बचा सकता है आपको गंभीर बीमारियों से

श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट को मिली विदेशी चंदा लेने की अनुमति

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?