By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बृजभूषण सिंह मामले में न्यायाधीश ने कही दिल की बात
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Fourth Special

बृजभूषण सिंह मामले में न्यायाधीश ने कही दिल की बात

Last updated: जून 17, 2023 2:45 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मदन बी. लोकुर ने “द वीक” के लिए लिखा है की बृजभूषण और पहलवानों के बीच चल रही लड़ाई में अब तक हुए उतार-चढ़ाव इशारा कर रहे हैं कि पुलिस तो बृजभूषण की तरफ है। उस पर पॉक्सो के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें सात साल तक की सजा मुमकिन है। फोटो-वीडियो के सबूत तक दे दिए गए हैं। लड़कियों ने आपबीती सुनाई है। कई चीजें साबित कर रही हैं कि आदतन हरकतबाज है, लेकिन अब तक दिल्ली पुलिस में दम नहीं दिख रहा है। गिरफ्तार न होने पर बृजभूषण सबूत से छेड़छाड़ कर सकता है, रसूख का फायदा उठा कर छिप सकता है। भले ही उसे गिरफ्तार न किया गया होता, लेकिन पूछताछ तो हो जाना चाहिए थी।

कई मामले याद दिलाए

‘ जस्टिस ने ऐसे कई मामले याद दिलाए, जिनमें इतने संगीन आरोप होने के बाद मुलजिम की मुश्कें कस दी गईं। बृजभूषण के मामले में ऐसा नहीं हुआ है। जब तक पहलवान कोर्ट नहीं गए थे, पुलिस तो एफआईआर तक लिखने को तैयार नहीं थी। कानून से तो और भी खिलवाड़ हुए हैं, जैसे कि कुश्ती फेडरेशन में यौन-शोषण के खिलाफ शिकायत दर्ज करने वाली कमेटी ही नहीं बनाई गई, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में ही नियम बना दिया था। सिवाय खेल मंत्रालय के पहलवानों के पास कोई रास्ता नहीं था।

पहलवानों की मुश्किल

रेलवे की तरफ से फरमान भेजा गया कि नौकरी करो, वरना निकाल देंगे। मजबूरन उन्हें आंदोलन छोड़ नौकरी पर जाना पड़ा। दिल्ली पुलिस ने तो हद ही कर दी। जब पहलवानों का दल संसद भवन की तरफ जा रहा था, तो न सिर्फ उनकी पिटाई की गई, हिरासत में भी रखा गया और पहलवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। हुड़दंग की धाराओं के तहत केस दर्ज हुए। बृजभूषण की अकड़ बरकरार है।
बृजभूषण के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं, लेकिन फिर भी अब तक पुलिस के हाथ उस तक नहीं गए हैं। उनकी मजबूरी भी साफ दिख रही है। अभी कोई दूसरा होता, तो पासपोर्ट जब्त हो जाता, लुक-आउट नोटिस जारी हो जाता। बीते कई मामले देखे जा सकते हैं, जहां दिल्ली पुलिस के एक्शन और इंवेस्टिगेशन पर सवाल रहा है।

ऐसे समझाया भेदभाव

पॉक्सो जैसे मामले के बाद सख्ती नहीं दिखाई गई। एफआईआर नहीं लिखी थी, तब तक तो ठीक था। एफआईआर हो जाने के बाद भी बृजभूषण से कोई सवाल-जवाब नहीं हुआ है। यूं तो जमानती धाराओं में भी गिरफ्तारियां हो जाती हैं, लेकिन यहां तो गैर-जमानती धारा होने के बाद भी पुलिस ने हाथ बांध रखे हैं। क्या पुलिस से उम्मीद की जा सकती है कि बगैर भेदभाव के जांच कर सकेगी। जंतर-मंतर पर डेढ़ महीना बिताने के बाद भी पहलवानों ने अपना मान-सम्मान खोया है। संसद भवन जाना चाहते थे, तो हिरासत में ले लिए गए। सही-गलत तो छोडि़ए… आम इंसान के मौलिक हक पर भी आंच आई है।

You Might Also Like

डॉक्टरों को समर्पित है 1 जुलाई जानिए इसका महत्व

राजा रघुवंशी के बाद चर्चा में आया Siya Ketan Case

12 शून्य वाली दौलत के मालिक बने Elon Musk, रचा नया वैश्विक इतिहास

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

TAGGED: #brijBhushan, #brijbhushansingh, #indianwrestlerteam, #judge, #justice, #wrestler, #wrestlerprotest
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 12 09 at 6.49.59 PM - The Fourth
India

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने की सजा, नाबालिक लड़की को जिंदा जलाया गया

2 वर्ष पहले

फंस गए बाबा अमोघ दास… इस्कॉन ने लगाई रोक !

इंदौर में iPhone की जगह साबुन बदलने वाला गिरोह गिरफ्तार, डिलीवरी बॉय भी था शामिल

Tiger की बढती आबादी से मध्यप्रदेश में मुसीबत

धनतेरस पर क्यों शुभ माना जाता है सोना चांदी खरीदना

You Might Also Like

WhatsApp Image 2026 05 18 at 12.18.29 PM - The Fourth
Fourth Special

क्या आप जानते हैं Operation Smiling Buddha क्या था?

2 महीना पहले
Maharana-Pratap-jayanti-2026-veerta-ko-naman
Fourth Special

Maharana Pratap जयंती 2026: वीरता को नमन

2 महीना पहले
Operation-Sindoor-22-minute-me-bharat-ne-kese-badal-diya-tha-aantak-ke-khilaf-pura-khel
Fourth Special

Operation Sindoor : 22 मिनट में भारत ने कैसे बदल दिया था आतंक के खिलाफ पूरा खेल

3 महीना पहले
IMG 20260323 WA0013 - The Fourth
Fourth Special

Shaheed Diwas 2026: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत, जानें इतिहास और देश क्यों करता है नमन

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?