By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अरुणाचल प्रदेश: पहली बार हॉस्टल वार्डन को मिली POCSO Act के तहत मौत की सजा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 09 27 at 11.00.52 AM - The Fourth
India

अरुणाचल प्रदेश: पहली बार हॉस्टल वार्डन को मिली POCSO Act के तहत मौत की सजा

आरोपी ने 8 वर्षों में 21 छात्राओं का किया रेप और यौन उत्पीड़न।

Last updated: सितम्बर 27, 2024 11:07 पूर्वाह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

अरुणाचल प्रदेश, देश का पहले राज्य बन गया है, जहां POCSO Act के तहत किसी आरोपी को मौत की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने यह ऐतिहासिक निर्णय, अरुणाचल प्रदेश के कारो जिले के एक स्कूल हॉस्टल मामले में लिया है। इस होटल पर 21 नाबालिक छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न का अपराध दर्ज हुआ है।

दरअसल, हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों के माता पिता ने नवंबर 2022 में हॉस्टल फैकल्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कारवाई थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने दर्ज शिकायत की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया था। दल के द्वारा की गई जांच में पता चला कि, हॉस्टल के 6 छात्रों के साथ रेप और 15 छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। इन सभी पीड़ितों की उम्र लगभग 6 से 12 साल थी, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल थे।

जांच में यह भी पाया गया कि, मुख्य आरोपी युमकेन बागरा (वार्डन) अपराध करने से पहले सभी बच्चों को नशीली दवाइयाँ देता था, जिससे वे बेहोश हो जाते थे। बागरा ने उन्हें इस बारे में किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद 6 छात्रों ने आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था।

बागरा के अलावा इसमें दो और आरोपी शामिल थे, जो स्कूल के शिक्षक मार्बोम नगोमदिर और पूर्व प्रधानाध्यापक सिंगतुंग योरपेन है। इन दोनों को ही 20-20 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। वहीं, मामले में डेनियल पर्टिन और ताजुंग योरपेन नाम के दो और व्यक्तियों को मामले में बरी कर दिया गया है।

इस मामले में सिर्फ वार्डन बागरा को ही मौत की सज़ा सुनाई गई है, क्यूंकि 2014 से 2022 लगातार आठ वर्ष तक उसने छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया था। वहीं बाकी दोनों आरोपियों को POCSO Act के तहत इस अपराध को बढ़ावा देने और उसकी शिकायत दर्ज न करवाने के लिए दोषी पाया गया हैं। इन दोनों की छात्रों के साथ हुए रेप और यौन उत्पीड़न में भागीदारी नहीं पाई गई हैं।

एसपी रोहित राजबीर सिंह ने इस निर्णय पर कहा है कि, “यह फैसला बच्चों की सुरक्षा के बारे में व्यापक सामाजिक जागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।”

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: arunachal pradesh, death penalty, first state, historic judgment, justice, Law Enforcement, minor students, POCSO act, school hostel case, Sexual Abuse, thefourthindia, thfeourth
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 10 18 at 6.09.34 PM - The Fourth
India

केरल के निगम कमिश्नर संजीत कुमार की इंदौर में हुई मौत

3 वर्ष पहले

शेख हसीना: IRON LADY से मौत की सज़ा तक, एक युग का अंत

गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नमाज पढ़ने को लेकर विदेशी छात्रो में हुआ विवाद !

BJP में भी जा कर अक्षय बम को नहीं मिली राहत, पिता संग मिला अरेस्ट वारंट

पनवारी कांड: 34 वर्षों के बाद 36 लोगों को मिली सज़ा, क्युं हुई थी ये हिंसक घटना?

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?