By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: आज की तारीख – 30: माइकल जैक्सन को अमर बनाने वाला ‘Thriller’ एल्बम हुआ था रिलीज़!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
thriller album michaeljackson og - The Fourth
Fourth Special

आज की तारीख – 30: माइकल जैक्सन को अमर बनाने वाला ‘Thriller’ एल्बम हुआ था रिलीज़!

माइकल जैक्सन की विरासत आज भी जिंदा है। Thriller जैसा एल्बम बनाना नई पीढ़ी के लिए कल्पना से परे है।

Last updated: नवम्बर 30, 2024 2:04 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

माइकल जैक्सन को गुज़रे हुए लगभग 15 नाम साल बीत चुके हैं लेकिन म्यूज़िक पसंद करने वालों के दिलों दिमाग मे अभी भी जीवित हैं। “किंग ऑफ पॉप” के नाम से मशहूर, माइकल जैक्सन ने अपनी कला, स्टाइल और करिश्माई प्रदर्शन से न केवल म्यूज़िक इंडस्ट्री बल्कि पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया था। उनकी 1982 में आज की तारीख को रिलीज़ हुई एल्बम “Thriller” आज भी इतिहास के पन्नों में सबसे ज़्यादा बिकने वाली एल्बम के तौर पर दर्ज है। यह जानना दिलचस्प है कि तीन दशक बाद भी, “थ्रिलर” की लोकप्रियता फीकी क्यूं नहीं पड़ी।

1982 का समय था। म्यूज़िक इंडस्ट्री तेजी से बदल रही थी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था जो “Thriller” जैसा इतिहास रच सके। Thriller का निर्माण क्विंसी जोन्स और माइकल जैक्सन की अद्भुत क्षमता का परिणाम था। इस एलबम के नौ गानों में से सात गाने हिट लिस्ट में शामिल हुए, जिनमें “Billie Jean,” “Beat It,” और “Thriller” जैसे गीत आज भी आइकॉनिक माने जाते हैं।

ट्रैक लिस्ट

Wanna Be Startin’ Somethin’

Baby Be Mine

The Girl Is Mine (featuring Paul McCartney)

Thriller

Beat It

Billie Jean

Human Nature

P.Y.T. (Pretty Young Thing)

The Lady in My Life

एल्बम के म्यूजिक के अलावा म्यूजिक वीडियोज़ भी शानदार थे। खास तौर पर Thriller का म्यूज़िक वीडियो। जॉन लैंडिस द्वारा निर्देशित यह वीडियो, 14 मिनट की एक छोटी फिल्म की तरह था। जैक्सन का डांस, हॉरर थीम, और सिनेमैटिक स्टोरीटैलिंग ने इसे एक कल्ट क्लासिक बना दिया।

इस एल्बम ने भाषा, नस्ल सहित सभी सीमाओं को तोड़ दिया। माइकल जैक्सन का म्यूज़िक हर वर्ग और हर उम्र के लोगों तक पहुंचा। पॉप, रॉक और फंक का ऐसा मेल शायद ही किसी ने पहले सुना हो। इसने 1984 के ग्रैमी अवार्ड्स में 8 पुरस्कार जीते, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। इस एल्बम ने 66 मिलियन से भी ज्यादा कॉपियां बेचने का रिकॉर्ड बनाया। यह आंकड़ा हर साल बढ़ता ही जा रहा है।

माइकल जैक्सन का जादू भारत में भी छाया। उनके गानों और डांस स्टाइल ने बॉलीवुड को प्रेरित किया। उनकी भारत यात्रा ने भी यह साबित किया कि उनकी लोकप्रियता सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं थी।

हालांकि 80 माइकल जैक्सन ने कामयाबी से पहले लंबा संघर्ष भी किया था। अमेरिका के छोटे से शहर गैरी में जन्मे माइकल जैक्सन अपने पैरेंट्स की आठवीं संतान थे। कम उम्र में ही उन्हें संगीत से लगाव हो गया। उन्होंने अपने भाई के पॉप ग्रुप से करियर की शुरुआत कर दी और टैम्बोरिन व बौंगा बजाने लगे। अगर ग्रुप परफॉर्मेंस में माइकल से कोई गलती होती तो उनके पिता उन्हें बेल्ट से पीटते थे। इसका माइकल पर काफी बुरा असर पड़ा। लेकिन वो आगे बढ़ते रहे। उन्होंने बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत साल 1971 के दौरान की थी फिर धीरे-धीरे उन्होंने अपनी डांसिंग स्टाइल खासकर ‘मून वॉक’ से संगीत की दुनिया में अलग पहचान बना ली।

माइकल जैक्सन की मृत्यु के बाद भी, उनकी विरासत जिंदा है। जहां एक तरफ वे मौत के इतने सालों बाद भी फोर्ब्स की लिस्ट में छाए हुए हैं। रॉयल्टी के दम पर साल 2009 में उनकी मौत से लेकर अब तक उनकी कमाई 2.7 बिलियन डॉलर पहुंच चुकी है। वहीं Thriller जैसा एल्बम बनाना आज भी नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: 1982 music, beat it, best-selling album, billie jean, iconic album, king of pop, michael jackson, music history, music industry, pop music legend, thefourth, thefourthindia, thriller album, thriller release anniversary
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

article 2 - The Fourth
Cities

भोपाल मे पुलिस का गुंडाराज : पिता का दर्द, जानवरों की तरह पीटा मेरे बच्चे को

5 महीना पहले

क्या भारत Anarchy की तरफ बढ़ रहा है?

पीएम मोदी ने तमिलनाडु में 17,300 करोड़ कि कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन!

बारिश प्रभावित मैच में पंजाब जीता, बेंगलुरू की होम ग्राउंड पर तीसरी हार

रहाणे – पुजारा की भरोसेमंद जोड़ी शायद अब फिर कभी ना देखने मिले

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?