By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने CISF महिला कॉस्टेबल को 8 लाख रूपए इनाम देने की घोषणा की
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
2557820562 kangana ranaut slap case cisf jawan support khalistani pannu - The Fourth
India

आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने CISF महिला कॉस्टेबल को 8 लाख रूपए इनाम देने की घोषणा की

भारत के गृह मंत्रालय ने पन्नू को 2020 में देशद्रोह और अलगाववाद के आधार पर आतंकवादी घोषित किया था।

Last updated: जून 8, 2024 6:03 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारे जाने का मामला और तूल पकड़ते जा रहा है। कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सपोर्ट किया है। पन्नू ने एक वीडियो जारी करके CISF कॉन्स्टेबल की तारीफ की है। उसने कहा कि, कंगना को थप्पड़ मारने से वह खुश है और इसके लिए वह महिला कॉस्टेबल को 8 लाख रूपए इनाम देने की घोषणा करता हैं। इसी बीच कुलविंदर के समर्थन में तमाम लोग उतर आए हैं। किसान संगठन से लेकर बिजनेसमैन और कई उद्योगपति कुलविंदर कौर को नौकरी, रुपयों और फ्री कानूनी मदद जैसे ऑफर दे रहे हैं। कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर को नौकरी से निकाल दिया है।

क्या है ‘चंडीगढ़ एयरपोर्ट’ का पूरा मामला ?

6 जून को कंगना रनौत मंडी से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची थी, क्योंकि उन्हें दिल्ली की फ्लाइट लेनी थी। सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान वह मौजूद CIFS की एक महिला कांस्टेबल ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया था। उस समय कंगना ने कुछ नहीं कहा और फ्लाइट लेकर दिल्ली आ गईं। उसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर कंगना CISF के अधिकारियों से मिलीं और पूरा मामला बताया और मामला सामने आने पर उस महिला गार्ड को तुरंत हिरासत में लिया और बाद में सस्पेंड कर दिया गया। फिलहाल अभी इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू ?

गुरपतवंत सिंह पन्नू का जन्म पंजाब में हुआ था। लेकिन बीते काफी सालों से वह कनाडा और अमेरिका में रह रहा है। गुरपतवंत सिंह पन्नू खालिस्तान आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक है, जो पंजाब और भारत के कई पड़ोसी क्षेत्रों से अलग एक धर्म-आधारित अलग राज्य की वकालत करता है और जिसे खालिस्तान के नाम से जाना जाता है। जुलाई 2020 तक, भारत के गृह मंत्रालय ने पन्नू को देशद्रोह और अलगाववाद के आधार पर आतंकवादी घोषित किया था और उसके लिए इंटरपोल रेड नोटिस का अनुरोध किया था। उसका संगठन सिख फॉर जस्टिस भी भारत में प्रतिबंधित है। गुरपतवंत सिंह पन्नू सोशल मीडिया पर अक्सर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता था। बीते साल अमेरिका ने दावा किया था कि, भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या की साजिश रची थी। ये मामला काफी चर्चा में रहा था और दोनों देशों में तनातनी की वजह बना था।

मेजर गौरव आर्या ने क्या कहा?

थप्पड़ कांड के बाद शुक्रवार सुबह कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में पूर्व मेजर गौरव आर्या का एक ट्वीट शेयर किया था। इस ट्वीट में गौरव आर्या ने लिखा था, ‘कंगना रनौत पर हमला करने वाली CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर को सजा जरूर मिलेगी। इस मामले में कांस्टेबल की नौकरी जा सकती है।

कानूनी सहायता का ऑफर

निलंबित कांस्टेबल के समर्थन में सामने आने वालों में 82 वर्षीय कृषि कार्यकर्ता मोहिंदर कौर भी हैं। उन्होंने पहले भी कंगना के खिलाफ कृषि विरोध पर उनकी टिप्पणी के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मोहिंदर ने कहा कि, कंगना को बोलने की समझ नहीं है। चूंकि वह एक सांसद के रूप में चुनी गई हैं, इसलिए उन्हें विनम्र होना चाहिए। उन्होंने पंजाबियों को चरमपंथियों के रूप में ब्रांड करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि, वह कुलविंदर को कानूनी सहायता देने के लिए तैयार हैं।

किसान नेताओं ने थप्पड़ कांड पर उठाए सवाल

कुलविंदर कौर को किसान संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने थप्पड़ कांड पर सवाल उठाया हैं। उन्होंने कहा कि,ऐसा कुछ नहीं हुआ। कुलविंदर कौर की कंगना रनौत से केवल बहस हुई थी। उन्होंने कहा कि, अगर किसानों की मांग पर ध्यान दिया होता, तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। उन्होंने यह भी कहा कि, कुलविंदर के खिलाफ जिस तरह की कार्रवाई हुई है, सस्पेंड किया गया, ऐसा नहीं होना चाहिए था।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: CISF woman constable, Gurpatwant Singh Pannu, Kangana Ranaut, terrorist, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

ii delhi 1698887293 - The Fourth
India

Delhi: IIT छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

3 वर्ष पहले

इंदौर में पहली बार बर्खास्त होगा पार्षद, कांग्रेस के ‘डकैत’ का हटना तय

केरल में अफ्रीकन फुटबॉलर के साथ हुई बदसलूकी

मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के बाद फिर भड़की हिंसा, CM के घर पर हमले की कोशिश

रतलाम: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल को फैंसी ड्रेस का आयोजन पड़ा भारी, मिला स्कूल रद्द का नोटिस

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?