By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अफगानिस्तान से भागकर ऑस्ट्रेलिया में खेलने वाली महिलाओं की ये कहानी मार्मिक!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
- The Fourth
Sports

अफगानिस्तान से भागकर ऑस्ट्रेलिया में खेलने वाली महिलाओं की ये कहानी मार्मिक!

महिला क्रिकेटर्स के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने तक का सफ़र भी बहुत कठिन था।

Last updated: जनवरी 30, 2025 5:31 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नवंबर 2020 में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 25 होनहार महिला क्रिकेटर्स को प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट दिया। लेकिन इससे पहले कि यह नयी टीम एक साथ खेल पाती, तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया और महिला क्रिकेट को पूरी तरह समाप्त करने की घोषणा कर दी, जिससे इन क्रिकेटरों के सपने टूटते नजर आए। लेकिन, उनके हौसले ने उन्हें हार मानने नहीं दी।

कई खिलाड़ियों को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। इनमें से 21 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने में सफल रहीं, जहां उन्होंने लोकल टूर्नामेंट में खेलना शुरू किया। हालांकि ये कोई असंभव के सबसे आसपास का प्रयास था। इन खिलाड़ियों की मदद में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मेल जोन्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मेल जोन्स ने न केवल इन खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में बसने में मदद की, बल्कि उन्हें स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शामिल होने का अवसर भी प्रदान किया। उनकी इस पहल ने इन खिलाड़ियों के जीवन में नई उम्मीद जगाने का काम किया।

हालांकि महिला क्रिकेटर्स के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने तक का सफ़र भी बहुत कठिन था। जब जोन्स इन खिलाड़ियों के संपर्क में आई तो उन्होंने मेलबर्न में अपने होटल के कमरे में ही एक ‘बैकयार्ड इमिग्रेशन ऑफिसर’ बना लिया और अफगान महिला क्रिकेटरों को वीजा दिलाने में मदद करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अधिकारियों से कॉन्टैक्ट करती रहीं।

खिलाड़ियों की लिस्ट बनाई गई और लिस्ट में शामिल सभी सदस्यों को अफ़गानिस्तान – पाकिस्तान बॉर्डर पर पूछताछ के दौरान झूठी कहानियाँ गढ़ने के लिए कहा गया था, इसके अलावा उनकी क्रिकेट जर्सी और क्रिकेट किट जलाने के लिए भी कहा गया था। यह इस यात्रा का शायद इसका सबसे तनावपूर्ण हिस्सा था। यह पूरा प्लान बिल्कुल सीक्रेट रखा गया था।

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद, इन खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट करियर को फिर से शुरू किया। उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम यह रहा कि 30 जनवरी 2025 को मेलबर्न में एक मैच का आयोजन किया गया, जिसमें अफगानिस्तान महिला XI ने क्रिकेट विदाउट बॉर्डर्स XI के खिलाफ मुकाबला किया। इस मैच ने न केवल उनकी वापसी का संकेत दिया, बल्कि दुनिया को यह संदेश भी दिया कि कठिनाइयों के बावजूद, हौसला और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड निक हॉकली ने इन खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा, “इनकी दृढ़ता और साहस प्रेरणादायक है। हमें गर्व है कि हम इनके सफर का हिस्सा बन सके।” उन्होंने यह भी कहा कि यह मैच अफगान महिलाओं के अधिकारों के लिए वैश्विक समर्थन बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

अफगानिस्तान की महिला क्रिकेटरों की यह यात्रा हमें यह सिखाती है कि जब हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मुश्किल राह पार की जा सकती है। उनकी कहानी दुनिया भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: afghanistan cricket, afghanistan women cricket, cricket stories, female athletes, mel jones, thefourth, thefourthindia, women in cricket
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 03 07 at 3.56.43 PM - The Fourth
Fourth Special

7 मार्च 1971: वो दिन जिसने इतिहास ही बदलकर रख दिया

1 वर्ष पहले

सागर में 13 साल की नाबालिग से गैंग रैप करने के आरोप में पुलिस ने किया 3 आरोपियों को गिरफ्तार

पूर्व IPS संजीव भट्ट को 28 साल पूराने मामले में कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा!

18 सितम्बर को होगा आदि शांकराचार्य की भव्य प्रतिमा का अनावरण !

कोहली का कमाल: 52वें शतक से टूटा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?