By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अगले साल तक नहीं हो पायेगी विलियम्स और विलमोर की वापसी…कहाँ अटका मिशन?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Sunita Williams 20241218120936 - The Fourth
World

अगले साल तक नहीं हो पायेगी विलियम्स और विलमोर की वापसी…कहाँ अटका मिशन?

स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल की तैयारी में देरी के कारण खिंच रहा है मिशन।

Last updated: दिसम्बर 19, 2024 1:18 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

जरा सोचिए, आप एक हफ्ते की यात्रा पर निकले हों और महीनों तक वापस न लौट पाएं! यही हाल है नासा के दो अनुभवी अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर का, जो इस समय स्पेस में हैं।

नासा का स्पेस मिशन, अब ‘मिशन मार्स’ जितना लंबा लगने लगा है। कहने को तो इंसानों ने स्पेस साइंस में बड़े माइलस्टोन गाड़ दिए हैं, हम लाइट की स्पीड को टच करने की बात करते हैं लेकिन स्पेस साइंस में एक चींटी बराबर की गलती भी बहुत बड़ी परेशानी बन सकती है। यही हाल है नासा के दो दिग्गज अंतरिक्ष यात्रियों, सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर का, जो जून 2024 से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं।

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर से जुड़ी एक और अपडेट आई है, लेकिन इस बार भी निराश से भरी हुई। ये टीम इस साल के जून 2024 से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर हैं, उनकी वापसी में यह देरी बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल में तकनीकी समस्याओं और स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल की तैयारी में देरी के कारण हो रही है।

विलियम्स और विलमोर ने जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल के क्रू फ्लाइट टेस्ट (CFT) मिशन के तहत ISS की यात्रा की थी। यह मिशन केवल आठ दिनों का होना था, लेकिन कैप्सूल के थ्रस्टर में खराबी और अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण उनकी वापसी टलती गई। सितंबर 2024 में, नासा ने निर्णय लिया कि स्टारलाइनर के माध्यम से उनकी वापसी सुरक्षित नहीं होगी, और उन्हें स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के माध्यम से वापस लाने की योजना बनाई गई।

स्पेसएक्स के क्रू-10 मिशन, जो विलियम्स और विलमोर को वापस लाने के लिए निर्धारित था, अब मार्च 2025 से पहले लॉन्च नहीं होगा। यह देरी नए ड्रैगन कैप्सूल की तैयारी और परीक्षण में अधिक समय लगने के कारण हो रही है। नासा ने बताया कि यह निर्णय मिशन की सुरक्षा और 2025 के अंतरिक्ष स्टेशन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक है।

आमतौर पर, ISS पर मिशन छह महीने से एक वर्ष तक के होते हैं। विलियम्स और विलमोर की अप्रत्याशित रूप से बढ़ी हुई उपस्थिति उन्हें संभावित स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति संवेदनशील बना सकती है, क्यूंकि अंतरिक्ष में ज्यादा समय बिताना आसान नहीं होता। हड्डियों में कमजोरी, हृदय पर असर, और माइक्रोग्रेविटी का लगातार सामना करना शरीर के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन सुनीता और बुच इस कठिनाई को भी हंसी-खुशी झेल रहे हैं। दोनों रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं और अपने परिवारों से वीडियो कॉल पर भी जुड़े रहते हैं।

यह घटना सिर्फ एक तकनीकी गलती नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि अंतरिक्ष यात्रा कितनी चुनौतीपूर्ण है। नासा और स्पेसएक्स जैसे संगठन हर कदम पर सुरक्षा और मिशन की सफलता को प्राथमिकता दे रहे हैं।

नासा के अलावा हम सब को भी उनका इंतजार है…जब मार्च 2025 में सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर पृथ्वी पर वापस आएंगे, यह सिर्फ उनकी घर वापसी नहीं होगी। यह एक ऐसा पल होगा, जो दिखाएगा कि इंसान का सब्र और वैज्ञानिक प्रयास किस हद तक जा सकते हैं।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: asa, boeing starliner, butch wilmore, international space station, mission mars, space mission, space travel, spacex dragon capsule, sunita williams, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

infant - The Fourth
Cities

रतलाम में मां के हाथ से छूट पानी में गिरे जुड़वा बच्चे…दोनों की मौत!

2 वर्ष पहले

इंदौर एयरपोर्ट स्वच्छता में कम, रैंकिंग में टॉप-5 से बाहर

ईरानी महिलाओं की आज़ादी पर हिजाब कानून की नई मार

खाना नहीं बनाना ‘क्रूरता’ नहीं: Supreme Court का बड़ा संदेश

शहडोल में CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?