By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अमेरिका अब हमास और ईरान के ठिकानों को चुन चुन के कर रहा टार्गेट
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
26dc military kglh articleLarge - The Fourth
World

अमेरिका अब हमास और ईरान के ठिकानों को चुन चुन के कर रहा टार्गेट

अमेरिका अब उन सभी ठिकानों को टार्गेट कर रहा है जो ईरान और आतंकी संगठन हमास से जुड़े हुए हैं।

Last updated: अक्टूबर 27, 2023 5:19 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इजरायल-हमास युद्ध के बढ़ते तनाव के बीच पिछले हफ्ते में इराक में कम से कम 12 और सीरिया में चार बार अमेरिका और उसके गठबंधन के सैनिकों पर हमला किया गया है। लेकिन अमेरिका ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज मे कार्यवाही शुरू कर दी है। आज यानी 27 October की सुबह अमेरिका ने पूर्वी सीरिया में कई जगहों पर हमला किया। अमेरिका अब उन सभी ठिकानों को टार्गेट कर रहा है जो ईरान और आतंकी संगठन हमास से जुड़े हुए हैं।

अमेरिकी सैन्य बलों ने आज पूर्वी सीरिया में ईरान की सेना की ब्रांच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और उससे जुड़े समूहों के दो ठिकानों पर हमला किया। ये हमले आत्मरक्षा के लिए किए गए। ये इराक और सीरिया में अमेरिका के कर्मचारियों पर हुए हमलों के जवाब में किए गए।

ये हमले राष्ट्रपति जो बिडेन के प्रशासन द्वारा अमेरिकी कर्मियों पर हमलों का जवाब देने की प्रतिज्ञा के बाद हुए, जिसके लिए वाशिंगटन ने ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों को दोषी ठहराया है।

अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका संघर्ष नहीं चाहता है और आगे की शत्रुता में शामिल होने का उसका कोई इरादा या इच्छा नहीं है, लेकिन अमेरिकी सेना के खिलाफ ये ईरानी समर्थित हमले अस्वीकार्य हैं और इन्हें रोका जाना चाहिए।”

Pentagon ने क्या कहा

“आत्मरक्षा में किए गए ये सटीक हमले इराक और सीरिया में अमेरिका के कर्मचारियों पर हुए हमलों के जवाब में किए गए। जो हमले हमारे कर्मचारियों पर हुए थे उनमें से ज्यादातर असफल रहे थे। अमेरिका की सेना पर जिन समूहों ने हमले किए, उन्हें ईरान की सेना का समर्थन मिला हुआ है। 17 अक्टूबर से शुरू हुए इन हमलों के कारण एक अमेरिकी ठेकेदार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सेना के 21 कर्मचारियों को मामली चोटें आईं।”

वहीं दूसरी तरफ इस्राइल ने हमास के खुफिया निदेशालय के उप प्रमुख शादी बरुद को गाजा पट्टी में मार गिराया है। बताया कि वो 7 अक्टूबर के नरसंहार और इजरायलियों पर किए अनगिनत हमलों की प्लानिंग में शामिल था। आरोप है कि इसने ही हमलों का ब्लूप्रिंट तैयार किया था। हमास के तीन अन्य सीनियर ऑपरेटिव्स के मारे जाने की भी जानकारी है।

इसराइल-हमास युद्ध के फैलने के बाद से इस क्षेत्र में अमेरिकी सेना पर हमलों की रिपोर्टें बढ़ गई हैं, जो इस महीने की शुरुआत में शुरू हुई थी जब फिलिस्तीनी समूह ने इज़राइल पर एक बड़ा हमला किया था। इज़रायली अधिकारियों का कहना है कि 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे। फिलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि हमास के 7 अक्टूबर के हमलों के जवाब में गाजा पर किए गए इजरायली हवाई हमलों में 7,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

You Might Also Like

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

Japan की इंसानों को धोने वाली मशीन ने दुनिया को किया हैरान

TAGGED: america, hamas, Iran, IRGC, Pentagon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

medium 2023 11 21 82252a9549 - The Fourth
Cities

इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस का एक्सीडेंट, 4 लोगो की मौत

2 वर्ष पहले

पेपर लीक का आरोप, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी होने पर 244 लोगों की हुई गिरफ़्तारी !

फिल्म निर्देशक राज कुमार कोहली का 93 साल की उम्र में निधन

चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर के क्या होंगे परिणाम?

12 भारतीयों की मौत, 16 लापता…जान के खतरे के बावजूद आखिर क्यूँ ‘भाड़े के सैनिक’ बन रहे भारतीय नागरिक?

You Might Also Like

28 February 2026 को आसमान में छह ग्रहों की ऐतिहासिक परेड
World

28 February 2026 को आसमान में 6 ग्रहों की ऐतिहासिक परेड

1 सप्ताह पहले
PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि
India

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

1 सप्ताह पहले
Nepal में भीषण हादसा, नदी में गिरी बस, 18 यात्रियों की मौत
World

Nepal में भीषण हादसा, नदी में गिरी बस, 18 यात्रियों की मौत

2 सप्ताह पहले
Taliban का नया कानून और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
World

Taliban का नया कानून और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?