By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पेपर लीक का आरोप, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी होने पर 244 लोगों की हुई गिरफ़्तारी !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
1708316815 new project 2 - The Fourth
India

पेपर लीक का आरोप, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी होने पर 244 लोगों की हुई गिरफ़्तारी !

सिपाही भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी।

Last updated: फ़रवरी 19, 2024 7:23 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

17 फरवरी 2024 से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 60244 पदों के लिए दो दिन की भर्ती परीक्षा शुरू हुई थी। इस भर्ती परीक्षा में 48 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे। परीक्षार्थियों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए राज्य के सभी 75 जिलों में 2385 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हालाँकि, कड़ी सुरक्षा और कड़े प्रतिबंधों के बीच भी आयोजित हुई इस परीक्षा के पेपर लीक हो गए हैं।

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, इस मामले में जिला पुलिस और STF अब तक 244 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। बोर्ड ने नकलमुक्त परीक्षा कराने के उद्देश्य से 15 फरवरी को जिला पुलिस और STF द्वारा अभियान चलाया था। जिस दौरान परीक्षा के पहले दिन यूपी STF ने पेपर लीक करने वाले 96 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दूसरे दिन 122 गिरफ्तारियां की गई थी। यानि 18 फरवरी तक कुल मिलाकर 244 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये गिरफ्तारियां आगरा, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, बरेली, झांसी, गाजीपुर, मऊ, फिरोजाबाद, एटा, बलिया, जौनपुर, बिजनौर, मैनपुरी, भदोही, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और प्रयागराज से हुई हैं। 17 लोगों को सबसे ज्यादा एटा और प्रयागराज कमिश्नरेट से 15-15 और 18 फरवरी को बलिया से 13 लोग गिरफ्तार किए गए थे।

सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘एक्स’ पर दावा करते हुए पेपर लीक होने की कई तस्वीरें शेयर की थी। जिस के बाद यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड UPPPRB ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर ट्वीट कर पेपर लीक के दावों को गलत बताया है और कहा है कि, ‘प्रारंभिक जांच में पाया गया कि, अराजक तत्वों द्वारा ठगी के लिए Telegram की Editing का उपयोग कर सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने का भ्रम फैलाया जा रहा है। हालांकि अभी बोर्ड एवं यूपी पुलिस इन पर निगरानी के साथ इनके सोर्स की जांच कर रही है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: paper leak, social media, thefourth, thefourthindia, UP, UP Police Recruitment Exam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

IMG 20260318 WA0005 - The Fourth
India

LPG की मांग में गिरावट Petrol और Diesel की खपत में उछाल

7 महीना पहले

वो पुराने दिन : विद्रोह से जलता तिब्बत और भारत-चीन का संघर्ष

उत्तर प्रदेश: मुस्लिम विधायक के दौरे के बाद मंदिर को गंगाजल से शुद्धिकरण किया

पांड्या कहेंगे टाइटंस को टाटा, मुंबई तैयार हार्दिक का फिर से करने स्वागत?

राजस्थान में मजदूर तीतर सिंह भी लड़ रहा चुनाव

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?