By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर के क्या होंगे परिणाम?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 02 04 at 4.14.47 PM - The Fourth
World

चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर के क्या होंगे परिणाम?

दो सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों के बीच व्यापार को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

Last updated: फ़रवरी 11, 2025 5:09 अपराह्न
By Mihir Dhekane 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने, पदासीन होने के बाद से टैरिफ वॉर ही छेड़ रखी है। चीन, कनाडा और मैक्सिको जैसे देशों पर आक्रामक रहे ट्रंप ने इन दोनों देशों पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला किया था। इस निर्णय से स्थानीय व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या हो सकती थीं मगर मैक्सिको और कनाडा से वार्ता के बाद ट्रंप ने नरमी दिखाई है। मैक्सिको की राष्ट्रपति शिनबाम ने बताया कि ट्रंप से बातचीत के बाद तत्काल प्रभाव से तीस दिनों की राहत मिली है। उन्होंने यह भी आश्वसन दिया है कि अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए तकरीबन 10 हज़ार गार्ड्स को सीमा पर तैनात किया जाएगा। कनाडा को भी इतने दिनों की राहत मिल चुकी है। दूसरी ओर, चीन ने अमेरिकी कोयले पर 15% और कच्चे तेल तथा अन्य उत्पादों पर 10% टैरिफ लगा दिया है। यह चीन पर लगाए 10% टैरिफ का जवाब है।

अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको को तो राहत दी, लेकिन चीन के लिए ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे वो और भी नाराज़ है। इस प्रकार, दो सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों के बीच व्यापार को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

चीन अमेरिका से कृषि उत्पाद खरीदता आया है, जिनमें कृषि ड्रोन, ड्रिप इरीगेशन, रोटावेटर इत्यादि शामिल है। लेकिन टैरिफ बढ़ने के साथ अमेरिकी कृषि कंपनियों की कमाई पर प्रभाव पड़ना लाज़मी है।

अमेरिका और चीन के बीच LNG का व्यापार भी काफी बड़ा है। 2024 में चीन ने अमेरिका से तकरीबन 3.9 मिलियन LNG खरीदी थी, जो उसकी कुल आपूर्ति का 6% है। अगर टैरिफ बढ़ेंगे तो बाज़ार पर भी असर होगा और दोनों ही देशों की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचेगा। इतना ही नहीं, चीन ने Google पर भी जांच शुरू कर डाली है।

जानकारों की मानें तो आने वाला समय बड़ा कठिन होने वाला है। दो सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों के बीच टकराव से दुनिया किसी न किसी प्रकार से प्रभावित तो अवश्य होगी। और राष्ट्रपति ट्रंप के जो तेवर रहे है, उन्हें चीन का यह कदम बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा। ज़ाहिर है कि वो कुछ और ऐसे कदम उठाए, जिससे बाज़ार और अधिक प्रभावित होगा।

हालांकि भारत को इस कदम से बहुत फायदा पहुंच सकता है। FIEO के महानिदेशक अजय सहाय के अनुसार, ये कदम भारतीय निर्यात के लिए अच्छे अवसर पैदा कर सकता है, क्योंकि अमेरिकी खरीददार बड़ी हुई कीमतों से बचने के लिए दूसरे आपूर्तिकर्ताओं की तलाश करेंगे। हमें कितना लाभ मिलेगा, ये हमारी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता पर निर्भर करता है। उनके मुताबिक, मुख्य रूप से इलेक्ट्रिकल मशीनरी, मोबाइल, फॉर्मा, रसायन, परिधान और कपड़े के क्षेत्र में हमें सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: china tariffs, thefourth, thefourthindia, trump tariff policy, us china relations, us china trade war
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 05 28 at 7.13.42 PM - The Fourth
Fourth Special

वीर सावरकर…एक अमर क्रांतिकारी कवि, जो अपनी कविताएं दीवारों पर कोयले, कील और नाखून से कुरेदते थे।

1 वर्ष पहले

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर हुआ हादसा। 4 की मौत, 2 घायल

अश्विन ने कहा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा!

वो पुराने दिन : नेताजी सुभाष चंद्र बोस कलकत्ता से सीक्रेट अंडरग्राउंड यात्रा करके पहुंचे बर्लिन

Hamas के हमले से Israel में मची तबाही, 500 से अधिक लोग हुए घायल

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?