By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अयोध्या के सूर्यवंशी क्षत्रिय वंश में हुआ था श्रीराम जी का जन्म!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
main qimg 48cde8a5fb3e7a4f2c6dc23f567e86f5 lq - The Fourth
Religion

अयोध्या के सूर्यवंशी क्षत्रिय वंश में हुआ था श्रीराम जी का जन्म!

17 अप्रैल को मनाया जाएगा रामनवमी का पर्व।

Last updated: अप्रैल 16, 2024 6:10 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

17 अप्रैल यानि कल रामनवमी का पर्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को रामजन्मोत्सव के रूप में भी मनाते है। हर वर्ष इसी तिथि पर पूरे देश में राम नवमी बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाई जाती है। इस साल राम नवमी का पर्व कुछ खास इसलिए भी है, क्योंकि सदियों से इंतज़ार कर रहे अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। इस साल अयोध्या में भी रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की नवमी तिथि होने के कारण रामनवमी का पर्व 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन यानि 17 अप्रैल को पूरे दिन रवि योग भी रहने वाला है।

राम नवमी का त्योहार चैत्र नवरात्रि के आखरी दिन होता है। इस दिन नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-उपासना करने के बाद उनकी विदाई की जाती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार राम नवमी पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि, जो संयोग त्रेता युग में प्रभु राम के जन्म के समय बना था वैसा ही संयोग इस बार भी बन रहा है।

क्या है राम नवमी का इतिहास ?

अगर राम नवमी के इतिहास की बात करे तो, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म त्रेता युग के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन अयोध्या के सूर्यवंशी क्षत्रिय वंश में हुआ था। शास्त्रों के अनुसार राजा दशरथ की 3 पत्नियां थीं और तीनों की ही कोई संतान नहीं थी। संतान का सुख प्राप्त न कर पाने की वजह से राजा और उनकी रानियों के पास सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं था। राजा दशरथ को संतान प्राप्ति हो इसलिए महर्षि ऋषि श्रंगी द्वारा यज्ञ करवाया गया था। जिसके बाद यज्ञ के फलस्वरुप राजा दशरथ की तीनों पत्नियां गर्भवती हो गई थीं, उन्हीं में से रानी कौशल्या ने श्री राम को जन्म दिया था।

भगवान राम को विष्णु का अवतार माना जाता है। धरती पर असुरों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में श्रीराम के रूप में मानव अवतार लिया था। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवनकाल में कई कष्ट सहते हुए भी मर्यादित जीवन का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण दिया है। उन्होंने विपरीत परिस्थियों में भी अपने आदर्शों को नहीं त्यागा और मर्यादा में रहते हुए जीवन व्यतीत किया। इसलिए उन्हें उत्तम पुरुष का स्थान भी दिया गया है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Ayodhya, hindu festival, Ram bahgwan, Ram bhagwan, Ramjanmotsav, Ramlala, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

2557820562 kangana ranaut slap case cisf jawan support khalistani pannu - The Fourth
India

आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने CISF महिला कॉस्टेबल को 8 लाख रूपए इनाम देने की घोषणा की

2 वर्ष पहले

इंदौर: अलीराजपुर कलेक्टर, तहसीलदार व खजराना TI पर लोकायुक्त में केस दर्ज

महाकुंभ Special Trains: Civic Sense की कमी या प्रशासनिक अव्यवस्था?

इरफान सोलंकी और भाई रिजवान सोलंकी को हुई 7 साल की सज़ा !

गौतम पर साथी ने किया गंभीर हमला, युवा खिलाड़ी सपोर्ट में उतरे

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?