By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बंगाल में 5 लाख OBC का आरक्षण हुआ रद्द, ममता को फैसला स्वीकार नहीं
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 3 2 - The Fourth
India

बंगाल में 5 लाख OBC का आरक्षण हुआ रद्द, ममता को फैसला स्वीकार नहीं

OBC के 5 लाख लाभकारी लोगों का प्रमाण पत्र रद्द हो जायेगा।

Last updated: मई 23, 2024 6:08 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

कलकत्ता हाई कोर्ट (HC) ने बंगाल में 2010 के बाद जारी होने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया है। इससे OBC के 5 लाख लाभकारी लोगों का प्रमाण पत्र रद्द हो जायेगा। इसका मतलब यह है कि, अब उन लोगों को आने वाले समय में OBC वर्ग के तहत मिलने वाला आरक्षण नहीं मिल पाएगा। हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि, जिनकी पहले से ही आरक्षण के तहत सरकारी नौकरी लग चुकी है, उन पर इस फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा।

कोर्ट ने क्यों लिए यह फैसला ?

बंगाल में TMC की सरकार 2011 में आई थी। सत्ता में आने के बाद TMC ने कई जातियों को OBC वर्ग में शामिल कर दिया था। जिसमें मुस्लिमों की करीबन 80-90% संख्या थी। कोर्ट ने इसी को देखते हुए यह फैसला सुनाया है। कोर्ट के मुताबिक, राज्य सरकार ने OBC समुदायों की पहचान के लिए 1993 के कानून का पालन नहीं किया था। साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार से एक जरूरी रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें यह बताया हो कि OBC लिस्ट में नई जातियों को शामिल करना उचित क्यों है। लेकिन सरकार इसमें भी विफल रही थी। कोर्ट के मुताबिक, मूल OBC के अधिकारों से समझौता किया गया है। इस सबको देखते हुए ही कोर्ट ने यह फैसला लिया है।

कोर्ट का यह फैसला, पश्चिम बंगाल OBC एक्ट , 2012 के प्रोविजन को चुनौती देने वाली याचिकाओं के बाद आया है। याचिकाओं को देखने के बाद कोर्ट ने यह घोषणा की है कि, इस एक्ट के तहत कई वर्गों को दिया गया आरक्षण अवैध था।

बंगाल सरकार की प्रतिक्रिया

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कोर्ट के इस फैसले को मानने से इंकार कर दिया है और कहा है कि OBC आरक्षण आगे भी चलता रहेगा। साथ ही ममता ने कहा है कि, इस फैसले में भाजपा का प्रभाव है। उनका यह भी कहना है कि, HC को भाजपा की शह पर आरक्षण छीनने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भाजपा हिंदू और मुस्लिम में फूट डालने की कोशिश कर रहा है।

भाजपा का जवाब

ममता के बयान पर अमित शाह ने कहा कि, वह यह सुनिश्चित करेंगे कि अदालत के आदेश का पालन हो और OBC वर्ग के लोगों को उनका अधिकार मिले। जो लोग OBC श्रेणी में नहीं हैं, उन्हें राजनीति के कारण आरक्षण का लाभ नहीं लेना चाहिए। भाजपा का मानना है कि, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता है। संविधान इसकी इजाजत नहीं देता।

भारत में धर्म के नाम पर राजनीति करना एक आम बात है। बंगाल सरकार भी वो ही कर रही थी। बंगाल में मुस्लिम आबादी ज्यादा है और शायद इसे ही देखते हुए TMC सरकार ने वोट पाने के लिए OBC वर्ग में यह बदलाव करे थे। लेकिन एक तरफ देखा जाए तो मुस्लिम समुदाय में जातियां बंटी नहीं होती है और माइनॉरिटी होने के फायदे उन्हें पहले से ही मिलते आ रहे थे। तो फिर इससे सवाल यह उठता है कि, TMC सरकार किस हिसाब से OBC सर्टिफिकेट दे कर उन्हें इतने सालों से फायदा दे रही है?

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Bengal, Calcutta High Court, government jobs, OBC, reservation, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 01 09 at 3.37.37 PM - The Fourth
India

उज्जैन में ‘प्रसादम’, सेहतमंद और शुद्ध खाने का इंतजाम !

3 वर्ष पहले

पृथ्वी जैसा ग्रह मिलने वाली खबर अभी सिर्फ भविष्यवाणी

नाइजीरिया में हर रात लगभग 44 लाख बच्चे भूखे पेट सोते हैं!

साई-शुभमन की साझेदारी से गुजरात की जीत, Playoffs में जगह पक्की

1993 धमाके के बाद मुंबई वैसी नहीं रही जैसी वो पहले हुआ करती थी

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?