By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बेंगलुरु में हुआ आतंकी हमला!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
bengaluru rameshwaram cafe blast - The Fourth
India

बेंगलुरु में हुआ आतंकी हमला!

ब्लास्ट एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से हुआ था।

Last updated: मार्च 2, 2024 7:27 अपराह्न
By Urva Richhariya 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

कल बेंगलुरु के एक मशहूर कैफे “रामेश्वरम कैफे” में धमाका हुआ था। धमाका करीबन दोपहर 12:30 से 1 के बीच हुआ था। इस धमाके में 9 से 10 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। सभी घायलों को फौरन अस्पताल ले जाया गया था। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि, सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ था। जिसके चलते कैफे पर लापरवाही का आरोप लग रहा था। लेकिन कैफे के मालिक राघवेंद्र राव और दिव्या राव ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि, यह ब्लास्ट एक व्यक्ति के लाए गए बैग की वजह से हुआ था।

ब्लास्ट के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच की। उस जांच में पता चला कि, ब्लास्ट एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से हुआ था। जांच के दौरान कैफे में लगे कैमरे की फुटेज से पता चला कि, कैफे में ग्राहक बनकर आए एक संदिग्ध व्यक्ति के बैग से यह धमाका हुआ था। फुटेज में आरोपी केप, काला चश्मा और मास्क लगाए दिख रहा है। आरोपी की उम्र 28 से 30 साल के बीच बताई जारी है। कैफे के कर्मचारियों से पता चला है कि, संदिग्ध ने खाने के लिए रवा इडली ऑर्डर किया था। लेकिन वह इडली खाए बिना ही अपना बैग पेड़ के पास रख कर चला गया था। सूचना के मुताबिक संदिग्ध IED में एक घंटे का टाइमर सेट करके गया था।

कर्नाटक के गृह मंत्री “डॉ जी परमेश्वर” के मुताबिक संदिग्ध एक BMTC बस से आया था। वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री “डी के शिवकुमार” का कहना है कि, इस ब्लास्ट और 2022 में मंगलुरु में हुए ब्लास्ट में काफी समानता है। शिवकुमार ने कहा है कि, ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई सामग्री काफी हद तक एक समान थी। दोनों ही धमाकों में टाइमर और अन्य चीज़ों में एक जैसी लिंक थी। मंगलुरु और शिवमोग्गा की पुलिस यहां जांच कर रही है।

दरअसल, नवंबर 2022 में भी एक ऐसा ही एक हादसा हुआ था। उस हादसे मे मोहम्मद शारिक नाम के व्यक्ति का मंगलुरु में धमाका करने का इरादा था। लेकिन उसके पहले ही, बैग में रखा IED गलती से ऑटो में सफर के दौरान ही फट गया था। उस हादसे में आरोपी 40% चल गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

हालांकि, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ‘सिद्धारमैया’ ने रामेश्वरम विस्फोट और मंगलुरु विस्फोट के बीच किसी भी तरह के संबंध से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि, यह बहुत संवेदनशील मामला है। इस में भाजपा को कोई राजनीति नहीं करनी चाहिए। धमाके की अभी भी जांच चल रही है।

इस मामले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी अपनी भागीदारी दे दी है। भाजपा द्वारा दवाब देने के बाद, कर्नाटक सरकार ने NIA की भागीदारी को स्वीकार की है। इसमें भाजपा नेता प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि, कांग्रेस द्वारा कट्टरपंथियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन और समर्थन के कारण ही कर्नाटक में ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

वहीं इस मामले को राजनीतिक फायदे के हिसाब से भी इस्तेमाल किया जा रहा है। कल हुए इस हादसे के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु में सिद्धारमैया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि इस मामले की जांच अभी भी जारी है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: Bengaluru, blast, explosion, Rameshwaram Cafe, terrorist attack, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Rajouri - The Fourth
India

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़, 4 जवान हुए शहीद

3 वर्ष पहले

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

अफगानिस्तान में आए भूकंप के तीन बढ़े झटके 2,445 लोगों की गई जान

Nepal की राजनीति में नया चेहरा, 35 साल के रैपर बालेंद्र शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री

भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को सुनाई 25 साल की सजा!

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?